एक्सप्लोरर

Government Scheme: दो दिन के बाद इस सरकारी स्कीम का बदल जाएगा नियम! योजना का फायदा उठाने के लिए आज ही करें अप्लाई

APY Rules Changed: अटल पेंशन योजना से जुड़े एक अहम नियम में बदलाव किया गया है जो 1 अक्टूबर 2022 से लागू होने जा रहा है. इस बदलाव के बाद अब टैक्सपेयर्स इस योजना में निवेश नहीं कर पाएंगे.

Atal Pension Yojana Rules Changed: मोदी सरकार ने साल 2015-16 में अटल पेंशन योजना की शुरुआत की थी. इस योजना में निवेश करके आप अपने भविष्य को सुरक्षित बना सकते हैं और रिटायरमेंट के बाद 5,000 रुपये तक का मासिक पेंशन (Monthly Pension Scheme) प्राप्त कर सकते हैं. अब सरकार ने इस योजना में बड़े बदलाव करने का फैसला किया है. 1 अक्टूबर के बाद इनकम टैक्स जमा (Income Tax Payers)  करने वाले लोग इस योजना में निवेश नहीं कर पाएंगे. ऐसे में आप भी इनकम टैक्स भरते हैं तो फाटाफट आज ही इस योजने के लिए आवेदन कर दे. दो दिन बाद आप इस योजना का फायदा नहीं उठा पाएंगे. अगर आप भी इस योजना में निवेश करने की प्लानिंग बना रहे हैं तो हम आपको इसमें निवेश के फायदों के बारे में जानकारी दे रहे हैं-

अटल पेंशन योजना में निवेश करने का क्या है लाभ?
केंद्र सरकार नें इस योजना की शुरुआत लोगों को रिटायरमेंट के बाद सोशल सिक्योरिटी देने के लिए की थी. इस योजना को खासतौर पर असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों के लिए ही शुरू किया गया था क्योंकि संगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों की सैलरी का एक हिस्सा पीएफ फंड में जमा होता है, लेकिन असंगठित के कामगारों को किसी तरह की सोशल सिक्योरिटी नहीं मिलती है. ऐसे में इस योजना में निवेश करके वह हर महीने 5,000 रुपये तक के पेंशन का लाभ प्राप्त कर सकते हैं.

सरकार ने नियमों में किया बदलाव
बता दें कि अटल पेंशन योजना (Atal Pension Scheme) से जुड़े एक अहम नियम में बदलाव किया गया है जो 1 अक्टूबर 2022 से लागू होने जा रहा है. इस बदलाव के बाद अब टैक्सपेयर्स इस योजना में निवेश नहीं कर पाएंगे. अब केवल उन लोगों को निवेश की परमिशन मिलेगी जो इनकम टैक्स नहीं भरते हैं. इस योजना में निवेश करने के लिए आपकी उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए. अगर आप इनकम टैक्स भरते हुए भी इस योजना का फायदा उठाना चाहते हैं तो आपके पास केवल दो दिन का मौका है. आप आज ही फटाफट इस योजना का खाता खुलवा सकते हैं. इस योजना में निवेश करने वाले लोगों को 60 वर्ष की उम्र के बाद कॉन्ट्रिब्यूशन के आधार पर 1,000 रुपये से लेकर 5,000 रुपये की मासिक पेंशन मिलेगी. अगर किसी पेंशन होल्डर की मृत्यु हो जाती है तो निवेश की गई राशि नॉमिनी को मिल जाएगी.

योजना में आवेदन के लिए जरूरी हैं ये डॉक्यूमेंट्स-
आधार कार्ड (Aadhaar Card)
वोटर आईडी कार्ड (Voter ID Card)
बर्थ सर्टिफिकेट (Birth Certificate)
सेविंग्स बैंक अकाउंट (Saving Account)
रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर (Registered Mobile Number)

APY के लिए ऑनलाइन इस तरह करें अप्लाई-
1. आपके पास जिस बैंक का भी सेविंग अकाउंट है उसके नेट बैंकिंग में लॉगिन करें.
2. इसके बाद Customer सर्विस ऑप्शन पर क्लिक करके अटल पेंशन योजना का फॉर्म डाउनलोड करें.
3. इस फॉर्म में अपने सभी डिटेल्स जैसे नाम, आधार नंबर, मोबाइल नंबर आदि डिटेल्स फिल करें.
4. इसके बाद आप इसमें नॉमिनी ऐड करें.
5. इसके बाद आपको हर महीने कितनी पेंशन चाहिए इसका चुनाव करें. इसके बाद उस हिसाब से ही आपके खाते से हर महीने पैसे कटेंगे.
6. इसके बाद फॉर्म पर डिजिटल साइन करें और फिर नेट बैंकिंग से किस्त के पैसे जमा करें.

APY के लिए ऑफलाइन इस तरह करें अप्लाई-
अटल पेंशन योजना के लिए आप ऑफलाइन आवेदन भी कर सकते हैं. इसके लिए अपने नजदीकी बैंक या पोस्ट ऑफिस जाएं. इसके बाद योजना के लिए फॉर्म फिल करें. ऊपर बताए गए डॉक्यूमेंट्स की कॉपी फॉर्म के साथ अटैच करें. इसके बाद बैंक आपको एक एक्नॉलेजमेंट रसीद देगा. आपके सेविंग खाते से हर महीने योजना के लिए पैसे कटने शुरू हो जाएंगे.

ये भी पढ़ें-

Bank Credit: बैंक के कर्ज में इंडस्ट्रियल लोन की हिस्सेदारी घटी और पर्सनल लोन का बढ़ा शेयर! RBI डाटा में हुआ खुलासा

Times 100 Next List: मुकेश अंबानी के बेटे Akash Ambani की ऊंची उड़ान! दुनिया के 100 उभरते सितारों की लिस्ट में बनाई जगह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत ने रूस से खरीदा 49000 करोड़ का तेल, चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा खरीदार बन दुनिया को किया हैरान
भारत ने रूस से खरीदा 49000 करोड़ का तेल, चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा खरीदार बन दुनिया को किया हैरान
पैसे बचाने का नायाब तरीका, लाइफस्टाइल बदलने की भी नहीं जरूरत; बेंगलुरु के शख्स ने सुझाए टिप्स
पैसे बचाने का नायाब तरीका, लाइफस्टाइल बदलने की भी नहीं जरूरत; बेंगलुरु के शख्स ने सुझाए टिप्स
4 महीने बाद FPI की तगड़ी वापसी, जुलाई में अब तक खरीद डाले 15157 करोड़ के भारतीय शेयर
4 महीने बाद FPI की तगड़ी वापसी, जुलाई में अब तक खरीद डाले 15157 करोड़ के भारतीय शेयर
इतनी ज्यादा सैलरी पहले कभी नहीं बढ़ी! क्यों आठवां वेतन आयोग अब तक का सबसे महंगा वेतन संशोधन? जानें
इतनी ज्यादा सैलरी पहले कभी नहीं बढ़ी! क्यों आठवां वेतन आयोग अब तक का सबसे महंगा वेतन संशोधन? जानें

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget