एक्सप्लोरर

LIC Policy: LIC की इस स्कीम में महिलाएं रोजाना केवल 29 रुपये का करें इंवेस्टमेंट! मैच्योरिटी पर मिलेंगे पूरे 4 लाख रुपये

Aadhaar Shila Policy: एलआईसी की आधारशिला पॉलिसी खासतौर पर महिलाओं के लिए डिजाइन की गई पॉलिसी है. इस योजना में महिलाएं रोज छोटी राशि बनाकर भविष्य के लिए मोटा फंड तैयार कर सकती हैं.

LIC Aadhaar Shila Policy: भारतीय जीवन बीमा निगम (Life Insurance Corporation) देश की सबसे बड़ी और पुरानी जीवन बीमा कंपनी है जिसके करोड़ों पॉलिसी होल्डर हैं. एक समय था जब यह माना जाता है कि इंश्योरेंस पॉलिसी केवल मध्यम या अमीर वर्ग के लोग खरीद  सकते हैं, लेकिन एलआईसी (LIC) देश के हर वर्ग के लोगों के लिए एलआईसी पॉलिसी लेकर आती रहती हैं. अक्सर महिलाएं इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदने में बहुत पीछे रहती हैं. ऐसे में एलआईसी ने महिलाओं के ध्यान में रखते हुए एक खास बीमा पॉलिसी लॉन्च की है. इस पॉलिसी का नाम है एलआईसी आधारशिला पॉलिसी (LIC Aadhaar Shila Policy).

इस पॉलिसी की खास बात ये है कि यह आपको छोटे निवेश में बड़ा रिटर्न देने में मदद करता है. इस स्कीम में निवेश करके आप अपनी बच्ची की पढ़ाई और शादी के लिए मोटा फंड जुटा सकते हैं. अगर आप भी एलआईसी आधारशिला योजना (Aadhaar Shila Policy Details) में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो हम आपको इस योजना के डिटेल्स (LIC Aadhaar Shila Policy Details) के बारे में जानकारी दे रहे हैं-

क्या है एलआईसी आधारशिला पॉलिसी?
एलआईसी की आधारशिला पॉलिसी खासतौर पर महिलाओं के लिए डिजाइन की गई पॉलिसी है. यह सेविंग प्लान है जो इंश्योरेंस कवर का भी लाभ देता है. इस योजना में महिलाएं रोज छोटी राशि बनाकर भविष्य के लिए मोटा फंड तैयार कर सकती हैं. इस स्कीम में 8 साल से लेकर 55 साल तक की महिलाएं निवेश कर सकती हैं. इस स्कीम में आपको बेसिक सम एश्योर्ड के साथ ही एक्स्ट्रा लाभ भी मिलता है. आइए इस प्लान में निवेश और रिटर्न के बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं.

आधारशिला स्कीम के डिटेल्स-

  • मिनिमम सम एश्योर्ड- 75,000 रुपये
  • मैक्सिमम सम एश्योर्ड- 3,00,000 रुपये
  • पॉलिसी टर्म- 10 से लेकर 20 साल तक
  • प्रीमियम जमा करने की अवधि-10 से 20 साल तक
  • मैच्योरिटी की अधिकतम उम्र-70 साल

निवेश और रिटर्न-
अगर कोई निवेशक आधारशिला पॉलिसी को 20 सालों के लिए खरीदता हैं और 3 लाख रुपये का मिनिमम एम एश्योर्ड (Aadhaar Shila Policy Sum Assured) चुनता हैं तो उसे पहले साल 10,959 रुपये जमा करने होंगे. इसके बाद हर महीने केवल 899 रुपये जमा करने होंगे.ऐसे में हर दिन आपको केवल 29 रुपये का निवेश करना होगा. 20 साल की अवधि में आपकी कुल जमा राशि होगी 2.15 लाख रुपये. वहीं मैच्योरिटी पर आपको करीब 4 लाख रुपये का रिटर्न मिलेगा.

इस स्कीम में आप अपनी 8 साल की बच्ची के लिए भी निवेश करके उसकी पढ़ाई और शादी जैसे जरूरी खर्चों के लिए मोटा फंड तैयार कर सकते हैं. इस स्कीम का प्रीमियम आप महीने, तीन महीने, 6 महीने या सालाना के आधार पर जमा कर सकते हैं. इस योजना के तहत पॉलिसी होल्डर को डेथ बेनिफिट का लाभ मिलता है. अगर किसी पॉलिसी होल्डर की पॉलिसी खरीदने के बाद मृत्यु हो जाती है तो ऐसे में नॉमिनी डेथ बेनिफिट का लाभ भी मिलता है. इस योजना में निवेश करने के लिए आधार कार्ड होना जरूरी है.

ये भी पढ़ें-

Bank Credit: बैंक के कर्ज में इंडस्ट्रियल लोन की हिस्सेदारी घटी और पर्सनल लोन का बढ़ा शेयर! RBI डाटा में हुआ खुलासा

Times 100 Next List: मुकेश अंबानी के बेटे Akash Ambani की ऊंची उड़ान! दुनिया के 100 उभरते सितारों की लिस्ट में बनाई जगह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

7 करोड़ का फंड बनाना है तो कितनी SIP करनी होगी? समझें 15 साल का पूरा गणित
7 करोड़ का फंड बनाना है तो कितनी SIP करनी होगी? समझें 15 साल का पूरा गणित
8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत
8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत
बेंगलुरु Airport पर बदले नियम, फ्लाइट लैंडिंग पर लगेगा Tax, टिकट पर होगा असर
बेंगलुरु Airport पर बदले नियम, फ्लाइट लैंडिंग पर लगेगा Tax, टिकट पर होगा असर
अब McDonald's का लाइसेंस सस्पेंड, FDA के तुकाराम मुंढे का बड़ा एक्शन
अब McDonald's का लाइसेंस सस्पेंड, FDA के तुकाराम मुंढे का बड़ा एक्शन

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget