एक्सप्लोरर

ATF की कीमत में 14.7% की रिकॉर्ड कटौती, पेट्रोल और डीजल से भी सस्ता हुआ

सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, विमान ईंधन का दाम 9990 रुपये प्रति किलोलीटर यानी 14.7 फीसदी गिरकर 58,060.97 रुपये प्रति किलोलीटर पर आ गया है.

नई दिल्लीः विमान ईंधन-एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) की कीमत में मंगलवार को 14.7 फीसदी की कटौती की गई है. ये एक बार में की गयी अब तक की सबसे बड़ी कटौती है. इससे कैश की किल्लत से जूझ रही एविएशन कंपनियों को राहत मिलने की उम्मीद है. अंतर्राष्ट्रीय बाजार में एटीएफ की कीमतों में गिरावट के मद्देनजर यह कमी की गयी है. इसके बाद एटीएफ, पेट्रोल और डीजल से भी सस्ता हो गया है.

पेट्रोल, डीजल से सस्ता हुआ ATF सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, विमान ईंधन का दाम 9990 रुपये प्रति किलोलीटर यानी 14.7 फीसदी गिरकर 58,060.97 रुपये प्रति किलोलीटर पर आ गया है. दिल्ली में पेट्रोल 68.65 रुपये प्रति लीटर है. इसकी तुलना में एटीएफ 58,060.97 रुपये प्रति किलोलीटर यानी 58.06 रुपये प्रति लीटर है. वहीं, दिल्ली में डीजल 62.66 रुपये पर चल रहा है. इस लिहाज से एटीएफ, पेट्रोल और डीजल की तुलना में सस्ता हो गया है.

लगातार दूसरे महीने दाम में कमी यह लगातार दूसरा महीना है जब एटीएफ के दामों में कटौती गयी है. यह अब तक की सबसे बड़ी कटौती है. इससे पहले एक दिसंबर को एटीएफ के दाम में 8,327.83 रुपये प्रति किलो लीटर यानी 10.9 फीसदी की कमी की गयी थी. इन दोनों कमियों की वजह से एटीएफ साल के सबसे निम्म स्तर पर पहुंच गया है. इससे नकदी के संकट से जूझ रही विमानन कंपनियों को राहत मिलेगी.

वहीं, दूसरी ओर पेट्रोल और डीजल के दामों में गिरावट जारी है. मंगलवार को पेट्रोल में 19 पैसे और डीजल में 20 फीसदी की कटौती की गयी. दिल्ली में पेट्रोल 68.65 रुपये प्रति लीटर और डीजल 62.66 रुपये में है.

#ModionABP: राहुल के नारे 'गब्बर सिंह टैक्स' पर बोले पीएम मोदी- जिसकी जैसी सोच, वैसे शब्द नए साल के पहले दिन सोने की कीमत में 200 रुपये की तेजी, चांदी भी 150 रुपये मजबूत
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब नहीं मिलेगा रोजाना इस्तेमाल होने वाला डाबर का ये सामान, यहां देखें पूरी लिस्ट
अब नहीं मिलेगा रोजाना इस्तेमाल होने वाला डाबर का ये सामान, यहां देखें पूरी लिस्ट
सोना और भी हुआ सस्ता, 24 से लेकर 18 कैरेट की गिरी कीमत; जानें अब 10 ग्राम का रेट
सोना और भी हुआ सस्ता, 24 से लेकर 18 कैरेट की गिरी कीमत; जानें अब 10 ग्राम का रेट
समुद्र में तेल के 60 कुएं खोदेगा भारत, हर कुएं पर 650 करोड़ खर्च करेगी सरकार, जानिए क्या है पूरा प्लान
समुद्र में तेल के 60 कुएं खोदेगा भारत, हर कुएं पर 650 करोड़ खर्च करेगी सरकार, जानिए क्या है पूरा प्लान
ट्रंप पर शक और ब्लॉक हो गए उनके बैंक खाते, क्यों हुआ एक्शन?
ट्रंप पर शक और ब्लॉक हो गए उनके बैंक खाते, क्यों हुआ एक्शन?

वीडियोज

Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget