एक्सप्लोरर

अमेरिकी टैरिफ की मार से छलांग लगाती इंडियन इकोनॉमी बदहाल, इस रिपोर्ट में चौकाने वाले फैक्ट्स

India's Economic Growth: अमेरिका की तरफ से भारतीय सामानों के ऊपर लगाए गए भारी भरकम 50 प्रतिशत हाई टैरिफ ने की वजह से दूसरी तिमाही में छलांग लगा रही इकोनॉमी की रफ्तार धीमी पड़ सकती है.

ADB on India's Economic Growth: भारतीय इकोनॉमी पर अमेरिकी हाई टैरिफ का जबरदस्त असर पड़ा है. इसके कारण देश की आर्थिक रफ्तार धीमी पड़ने का अंदेशा जताया जा रहा है. एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) ने मंगलवार को कहा कि फाइनेंशियल ईयर 2026 की पहली तिमाही में शानदार 7.8% की तेजी के बावजूद चालू वित्त वर्ष के दौरान भारतीय इकोनॉमी की रफ्तार करीब 6.5% के हिसाब से आगे बढ़ेगी.

रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका की तरफ से भारतीय सामानों पर लगाए गए भारी भरकम 50 प्रतिशत हाई टैरिफ के कारण दूसरी तिमाही में छलांग लगा रही इकोनॉमी की रफ्तार धीमी पड़ सकती है. एडीबी ने 2025 (फाइनेंशियल ईयर 26) और 2026 (फाइनेंशियल ईयर 27) के लिए भारत की विकास दर 6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान जारी किया.

भारत की बनी रहेगी आर्थिक रफ्तार

इस साल और अगले वर्ष के लिए ADB ने एशिया और प्रशांत क्षेत्र की डेवलपिंग इकोनॉमी की विकास दर को 0.1% से 0.2% तक घटा दिया है. इसकी मुख्य वजह अमेरिकी टैरिफ और वैश्विक अर्थव्यवस्था में अनिश्चितता है. ADB के मुताबिक, भारत की इकोनॉमी 2025 की पहली छमाही में 7.6% की दर से बढ़ी, जो मुख्यतः मजबूत सरकारी पूंजीगत खर्च और घरेलू मांग के कारण संभव हुई. रिपोर्ट में कहा गया कि औद्योगिक विकास में सुधार हुआ है. साथ ही, मैन्युफैक्चरिंग और कंस्ट्रक्शन सेक्टर के अच्छे प्रदर्शन ने खनन और यूटिलिटी सेक्टर में गिरावट की भरपाई की.

मैन्युफैक्चरिंग की परिस्थितियां भारत और आसियान अर्थव्यवस्थाओं में मजबूत बनी हुई हैं. इसके साथ ही, भारत में सर्विस PMI भी मजबूत है, जिसे यात्रा और मनोरंजन सेवाओं की बढ़ती मांग से लाभ मिल रहा है. रिपोर्ट में ये भी कहा गया कि भारत में अनुकूल मौसम और रिकॉर्ड फसल के कारण चावल की कीमतों में कमी आएगी. हालांकि, अमेरिका की तरफ से लगाए गए हाई टैरिफ और बढ़ती वैश्विक व्यापार अनिश्चितता से क्षेत्रीय विकास पर असर पड़ने की संभावना है.

हाई टैरिफ का विकास पर असर

ADB के अनुसार, खाद्य और ऊर्जा की कम कीमतों के चलते इस वर्ष मुद्रास्फीति घटकर 1.7% रहेगी, जबकि अगले वर्ष खाद्य कीमतों के सामान्य होने पर यह 2.1% तक बढ़ सकती है. अगस्त 2025 में भारत में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) मुद्रास्फीति 2.07% रही, जो पिछले साल की 3.7% की तुलना में काफी कम है. खाद्य कीमतों में लगातार तीसरे महीने गिरावट रही, सालाना आधार पर 0.7% की कमी दर्ज की गई, जिसका मुख्य कारण सब्जियों, दालों और मसालों की कम लागत है.

एडीबी के चीफ इकोनॉमिस्ट अल्बर्ट पार्क का कहना है कि अमेरिकी टैरिफ ऐतिहासिक रूप से उच्च दरों पर स्थिर हैं और वैश्विक व्यापार अनिश्चितता उच्च स्तर पर बनी हुई है. उन्होंने आगे कहा, "मजबूत निर्यात और घरेलू मांग की बदौलत इस वर्ष विकासशील एशिया और प्रशांत क्षेत्र में विकास दर मजबूत रही है, लेकिन बिगड़ते बाहरी माहौल का भविष्य पर असर पड़ रहा है. नए वैश्विक व्यापार माहौल में सरकारों के लिए मजबूत व्यापक आर्थिक प्रबंधन, खुलेपन और क्षेत्रीय एकीकरण को बढ़ावा देना बेहद जरूरी है."

ये भी पढ़ें: कच्चे तेल में गिरावट और शेयर बाजार में तेजी के बीच मजबूत हुआ रुपया, डॉलर को मिली करारी शिकस्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर
मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर
हरियाणा में बिजली पर घमासान, निजी कंपनी को दे दिया 25 साल का लाइसेंस
हरियाणा में बिजली पर घमासान, निजी कंपनी को दे दिया 25 साल का लाइसेंस
TCS, Infosys समेत बड़ी IT कंपनियों में हायरिंग, 14 हजार लोगों को दी नौकरी
TCS, Infosys समेत बड़ी IT कंपनियों में हायरिंग, 14 हजार लोगों को दी नौकरी

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP
Chitra Tripathi: 'मोहब्बत की दुकान' में 'नफरत का सामान'? | Kharge on PM Modi | Baap Remark | Rahul
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: बाप पर गई कांग्रेस पर BJP का फूटा गुस्सा! | Congress | BJP
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
सिर पर हेलमेट, फिर भी जेब पर पड़ेगी मार! जानिए क्यों कटेगा चालान
सिर पर हेलमेट, फिर भी जेब पर पड़ेगी मार! जानिए क्यों कटेगा चालान
Embed widget