एक्सप्लोरर

राज्यों को नुकसान पर मुआवजा कानून मसौदे को GST काउंसिल की मंजूरीः जेटली

नई दिल्लीः केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने जीएसटी के लागू होने की दिशा में एक बड़ी अड़चन को दूर करने का ऐलान किया है. आज जेटली ने कहा कि वस्तु एवं सेवा कर परिषद (जीएसटी) ने मुआवजा कानून के मसौदे को मंजूरी दे दी है, जोकि जीएसटी संविधान संशोधन के 4 कानूनों में से एक है. उन्होंने उम्मीद जताई कि अगली बैठक में बाकी के कानून मसौदे को भी मंजूरी मिल जाएगी, जिसे संसद के बजट सत्र के दूसरे हिस्से में रखा जाएगा.

जेटली ने यहां एक प्रेस कॉन्फेंस में कहा, "जीएसटी के मुआवजा कानून के अनुसार, राज्यों को होनेवाली किसी भी नुकसान की 5 साल तक भरपाई की जाएगी. कानूनी तौर पर जांचे परखे मसौदे को परिषद के समक्ष लाया गया और औपचारिक रूप से इसे पारित कर दिया गया है."

जेटली ने कहा कि लीगल कमेटी के सुझावों के आधार पर ही जीएसटी कांउसिल प्रस्ताव पारित करेगी. उन्होंने यह भी बताया कि जीएसटी कानून की वजह से पहले 5 सालों में राज्यों को अगर कोई हानि होती है तो केन्द्र उसकी क्षतिपूर्ति करेगा. वित्त मंत्री ने बताया कि 4 व 5 मार्च को नई दिल्ली में होने वाली जीएसटी से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक में अन्य ड्राफ्ट्स पर भी चर्चा कर सहमति बनाई जाएगी.

उन्होंने कहा, "सभी मसौदों को मंजूरी मिल जाने के बाद हम उन्हें संसद में रखेंगे. बजट सत्र के दूसरे हिस्से (9 मार्च से) में जीएसटी संविधान संशोधन के सभी कानूनों को मंजूरी मिल जाएगी." काउंसिल की इस बैठक में जीएसटी के कई लंबित मामलों पर अंतिम निर्णय लिया गया. बैठक का मुख्य एजेंडा सीजीएसटी, एसजीएसटी और आईजीएसटी को मंजूरी देना था.

बैठक में मुख्यतः पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी.नारायणसामी, गुजरात के उप मुख्यमंत्री नितिन भाई पटेल, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित राज्यों के वित्त मंत्रियों ने हिस्सा लिया. वहीं इस मीटिंग में राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के प्रतिनिधि के रूप में राज्य के इंडस्ट्री मिनिस्टर राजपाल सिंह शेखावत ने हिस्सा लिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाटा ग्रुप के बोर्डरूम विवाद से डरे भारतीय फैमिली बिजनेसेज, हर्ष गोयनका क्या बोले?
टाटा ग्रुप के बोर्डरूम विवाद से डरे भारतीय फैमिली बिजनेसेज, हर्ष गोयनका क्या बोले?
तेल तो सस्ता मिल रहा, लेकिन भारत कैसे आए? टैंकर के महंगे किराए ने बिगाड़ा खेल
तेल तो सस्ता मिल रहा, लेकिन भारत कैसे आए? टैंकर के महंगे किराए ने बिगाड़ा खेल
कम होगा कानूनी दबाव, बढ़ेगा व्यापार, CAIT ने GST काउंसिल के फैसलों को बताया ऐतिहासिक
कम होगा कानूनी दबाव, बढ़ेगा व्यापार, CAIT ने GST काउंसिल के फैसलों को बताया ऐतिहासिक
8th Pay Commission: लेवल 10 कर्मचारियों को 10 साल में मिलेंगे 34 लाख एक्स्ट्रा
8th Pay Commission: लेवल 10 कर्मचारियों को 10 साल में मिलेंगे 34 लाख एक्स्ट्रा

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget