एक्सप्लोरर

अटल पेंशन योजना Vs नेशनल पेंशन सिस्टम, जानें APY या NPS में से आपको किसमें है फायदा

APY या NPS: रिटायरमेंट के बाद सुखपूर्वक जीवन के लिए समय रहते पेंशन योजना में निवेश बेहद आवश्यक है. यहां पर आपको नेशनल पेंशन सिस्टम और अटल पेंशन योजना के बारे में खास जानकारी दी जा रही है.

APY या NPS: अटल पेंशन योजना या नेशनल पेंशन सिस्टम दोनों ही सरकारी योजनाएं हैं, हालांकि इन दोनों में काफी अंतर हैं. अगर आप अपने रिटायरमेंट के बाद एक निश्चित रकम चाहते हैं तो आपके पास कोई न कोई पेंशन योजना जरूर होनी चाहिए वर्ना बढ़ती महंगाई के दौर में काफी मुश्किलें आ सकती हैं. यहां हम दोनों स्कीमों के बारे मे बताएंगे जिनसे आप अपने लिए सही पेंशन योजना का चुनाव कर सकते हैं.

नेशनल पेंशन सिस्टम: 
इस स्कीम को 2004 में सरकारी कर्मचारियों के लिए शुरू किया गया था पर 2009 में इसे निजी के कर्मचारियों के लिए भी खोला गया. इसके जरिए आप एक निश्चित समय के लिए निश्चित राशि को निवेश कर सकते हैं. इसे 18 साल से 55 वर्ष की आयु के लोगों के लिए लागू किया गया है. इसे भारत के नागरिक और एनआरआई ले सकते हैं. पेंशन के लिहाज से देखें तो ये निश्चित गारंटी वाली पेंशन स्कीम नहीं है क्योंकि ये मार्केट लिंक्ड होती है. सरकारी सिक्योरिटीज, फिक्स्ड इंकम सिक्योरिटीज, गैर सरकारी सिक्योरिटीज के अलावा इक्विटी में भी इसका निवेश होता है. 

NPS का सिस्टम समझें
एनपीएस में दो तरह के अकाउंट होते हैं जिनके नाम टियर 1 और टियर 2 हैं. दोनों में अंतर ये है कि 60 साल की उम्र तक टियर 1 अकाउंट से पैसा नहीं निकाला जा सकता है. टियर 2 अकाउंट में से सेविंग्स अकाउंट की तरह पैसा निकाल सकते हैं.

NPS की खास शर्त
एनपीएस की खास शर्त के मुताबिक इसमें कम से कम 40 फीसदी एन्यूटी लेना जरूरी है और ये रकम जितनी ज्यादा होगी, आपकी पेंशन की रकम भी उतनी ही ज्यादा होगी. 

अटल पेंशन योजना: 
अटल पेंशन योजना असंगठित क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए शुरू की गई थी और इसमें एक निश्चित रकम पेंशन के तौर पर 60 साल की आयु के बाद मिलती है. अटल पेंशन योजना में सिर्फ भारत के निवासी ही निवेश कर सकते हैं. इसके धारक या सब्सक्राइबर्स अपने कंट्रीब्यूशन के आधार पर पेंशन की रकम का चुनाव कर सकता है जो 1000 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक हो सकती है. 

APY का सिस्टम समझें
अटल पेंशन योजना में एक खास बात ये है कि मैच्योरिटी से पहले आप पैसा नहीं निकाल सकते हैं. 60 साल की उम्र से पहले अकाउंट को बंद कराने का प्रावधान इसमें है पर 60 साल से पहले इसमें से पैसा नहीं निकाल सकते हैं. हालांकि सब्सक्राइबर की मौत हो जाने के बाद मैच्योरिटी से पहले ही पैसा निकाल लिया जा सकता है. 

ये भी पढ़ें

Xplained: जानिए क्यों मोबाइल टैरिफ बढ़ने का सिलसिला आगे भी रहेगा जारी, टेलीकॉम स्टॉक्स में रहेगी तेजी!

Post Office Income Scheme: बच्चे स्कूल जाते हैं तो यहां जरूर खोले खाता, पढ़ाई के लिए हर महीने हो जाएगा एकमुश्त रकम का इंतजाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Netflix करेगी इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी, 6% कर्मचारियों को निकालेगी 
Netflix करेगी इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी, 6% कर्मचारियों को निकालेगी 
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget