एक्सप्लोरर

Post Office Income Scheme: बच्चे स्कूल जाते हैं तो यहां जरूर खोले खाता, पढ़ाई के लिए हर महीने हो जाएगा एकमुश्त रकम का इंतजाम

Post Office Income Scheme: बच्चों की पढ़ाई लिखाई के बढ़ते खर्चे से अगर आप परेशान हो रहे हैं तो ये स्कीम सिर्फ आपके निवेश के लिए ही बनी है. इसमें पैसे लगाकर आप हर महीने एक निश्चित रकम पा सकते हैं.

Post Office Income Scheme: अगर आप चाहते हैं कोई ऐसा निवेश जिसमें बिल्कुल भी रिस्क न हो और हर महीने मुनाफा मिलता रहे तो ये खबर नीचे तक पढ़ डालिए. पोस्ट ऑफिस की Monthly Income Scheme (MIS) एक ऐसी सेविंग स्कीम है जिसमें आप एक बार पैसा लगाकर हर महीने ब्याज का लाभ ले सकेंगे. इस खाते में कई फायदे मिल रहे हैं.

यह खाता 10 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों के नाम पर भी खुलवाया जा सकता है. अगर आप अपने बच्चों के नाम से ये खाता खुलवाने के लिए पोस्ट ऑफिस जाते हैं तो हर महीने आपको जो ब्याज मिलेगा वो आसानी से ट्यूशन फीस भरने के काम आ सकता है.

यहा खुलेगा खाता

इस स्कीम का खाता किसी भी डाकघर में जाकर खुलवाया जा सकता है. इसके तहत कम से कम 1000 रुपये ज्यादा से ज्यादा 4.5 लाख रुपए जमा किया जा सकता है. इस समय इस स्कीम (Post Office Monthly income Scheme Interest Rate 2021) के तहत मिलने वाली ब्याज दर 6.6 फीसदी है.

अगर बच्चे की उम्र 10 साल से अधिक है तो आप उसके नाम से ये अकाउंट (MIS Benefits) खुलवा सकते हैं और अगर कम है तो उसके बदले पैरेंट्स यह अकाउंट खुलवा सकते हैं. इस स्कीम की मैच्योरिटी 5 सालों की होती है. उसके बाद इसे बंद किया जा सकता है.

ये है पूरी कैलकुलेशन

अगर आपके बच्चे की उम्र 10 साल है और आप उसके नाम पर 2 लाख रुपए जमा करते हैं तो हर महीने आपको 6.6 फीसदी की वर्तमान दर से 1100 रुपये ब्याज मिलेगा. पांच साल में ये इंट्रेस्ट कुल 66 हजार रुपये बनेंगे और  योजना पूरी होने के बाद आपके 2 लाख रुपये वापस भी मिल जाएंगे. इस तरह से छोटे से बच्चे के लिए आपको 1100 रुपये मिलेंगे जिसे आप उसकी पढ़ाई-लिखाई में इस्तेमाल कर सकते हैं. पैरेंट के लिए ये राशि एक अच्छी मदद बन सकती है.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना ज़रूरी है की मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

इसे भी पढ़ें

Rakesh Jhunjhunwala Backed Star Health IPO: 30 नवंबर को खुल सकता है Star Health का IPO, 7500 करोड़ रुपये जुटाने का है लक्ष्य

Pension Rules: फैमिली पेंशनर्स को पेंशन के लिए ज्वॉइंट अकाउंट खोलने की अनिवार्यता नहीं, सरकार ने दी ये छूट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रसोई गैस के दाम जानकर ही बुक करें सिलेंडर, दिल्ली से मुंबई तक देखें आज का ताजा रेट
रसोई गैस के दाम जानकर ही बुक करें सिलेंडर, दिल्ली से मुंबई तक देखें आज का ताजा रेट
एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
Embed widget