एक्सप्लोरर

Apple: इस साल 6 लाख नौकरियां पैदा करेगी एप्पल, महिलाओं को मिलेंगे ज्यादातर जॉब

Jobs in India: एप्पल भारत में सबसे ज्यादा ब्लू कॉलर जॉब पैदा करने वाली कंपनियों में शामिल हो चुकी है. एप्पल के वेंडर अब तक लगभग 1.65 लाख नौकरियां दे चुके हैं.

Jobs in India: दुनिया की दिग्गज कंपनी एप्पल इंक इस साल भारत में लगभग 6 लाख नौकरियां पैदा करने वाली है. यह नौकरियां एप्पल के साथ ही उसके लिए काम कर रही कंपनियों के जरिए पैदा होगी. इनमें से लगभग 2 लाख लोगों को सीधा एप्पल के लिए काम करने का मौका मिलेगा. नई जॉब में महिलाओं की संख्या लगभग 70 फीसदी रहने वाली है. नौकरियों के यह अवसर इसी वित्त वर्ष में मार्च तक पैदा किए जाएंगे.

मैन्युफैक्चरिंग के लिए भारत को बना रही नया गढ़ 

इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, एप्पल जल्दी से जल्दी चीन में मैन्युफैक्चरिंग पर निर्भरता कम करना चाहती है. उसने अपना नया गढ़ भारत को बना लिया है. कंपनी ज्यादा से ज्यादा मैन्युफैक्चरिंग भारत में करना चाहती है. इसके चलते देश में नौकरियों की बहार आने वाली है. एप्पल और उससे जुड़ी कंपनियों द्वारा सरकार को दिए गए डेटा और अनुमानों के आधार पर रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस साल प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलकर लगभग 6 लाख जॉब पैदा होंगे.

इन कंपनियों के जरिए दिए गए 1.65 लाख जॉब 

रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि फॉक्सकॉन (Foxconn), विस्ट्रोन (Wistron) और पेगाट्रॉन (Pegatron) ने लगभग 80,872 जॉब पैदा किए हैं. विस्ट्रोन अब टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स (Tata Electronics) बन चुकी है. इसके अलावा एप्पल को सप्लाई करने वाली टाटा ग्रुप (Tata Group), सेलकॉम्प (Salcomp), मदरसन (Motherson), फॉक्सलिंक (Foxlink), सनवोडा (Sunwoda), एटीएल (ATL) और जबील (Jabil) ने भी 84 हजार से ज्यादा नौकरियां पैदा की हैं.  

सबसे ज्यादा ब्लू कॉलर जॉब पैदा करने वाली कंपनियों में हुई शामिल 

पिछले कुछ समय में एप्पल देश में सबसे ज्यादा ब्लू कॉलर जॉब (Blue Collar Jobs) पैदा करने वाली कंपनियों में शामिल हो चुकी है. एप्पल के लिए काम करने वालों में युवाओं के साथ-साथ महिलाएं भी बड़ी संख्या में शामिल हैं. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि साल 2020 में आई स्मार्टफोन प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम (PLI Scheme) के बाद से एप्पल के वेंडर लगभग 165,000 नौकरियां पैदा कर चुके हैं. सरकार का मानना है कि इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री में 1 डायरेक्ट जॉब की वजह से 3 इनडायरेक्ट जॉब पैदा होते हैं.

ये भी पढ़ें 

Kevan Parekh: जानिए कौन हैं केविन पारेख, जो बनने जा रहे एप्पल के नए CFO

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Google Buyout: अब गूगल ने दिया कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, भारत शामिल?
Google Buyout: अब गूगल ने दिया कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, भारत शामिल?
Dhanteras 2026: नया सोना महंगा, क्या पुराने गहने बदलकर नया लेना शुभ है? जानें Gold Exchange का नियम
Dhanteras Gold Exchange 2026: पुराने सोने के बदले नया गहना लेना शुभ है?
रात में 3 और दिन में 5 रुपए हो EV चार्जिंग यूनिट, गडकरी ने दिया नया प्लान
रात में 3 और दिन में 5 रुपए हो EV चार्जिंग यूनिट, गडकरी ने दिया नया प्लान
Gold Rate: सोने की मांग 6 साल में सबसे कम, त्योहारों में खरीदारी 29% तक घटी
Gold Rate: सोने की मांग 6 साल में सबसे कम, त्योहारों में खरीदारी 29% तक घटी

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
US Midterm Election Results Live: अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन की हार! कमला हैरिस ने ट्रंप का उड़ाया मजाक
LIVE: अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन की हार! कमला हैरिस ने ट्रंप का उड़ाया मजाक
विराट कोहली ने खेला आखिरी वनडे! ईडन पार्क में बल्ला उठाकर जताया आभार; VIDEO  
विराट कोहली ने खेला आखिरी वनडे! ईडन पार्क में बल्ला उठाकर जताया आभार; VIDEO  
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
मल्लिकार्जुन खरगे का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला, 'डेमोक्रेसी बर्बाद कर रहे, BJP को...'
मल्लिकार्जुन खरगे का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला, 'डेमोक्रेसी बर्बाद कर रहे, BJP को...'
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
Embed widget