एक्सप्लोरर

Kevan Parekh: जानिए कौन हैं केविन पारेख, जो बनने जा रहे एप्पल के नए CFO

Apple CFO: भारतीय मूल के केविन पारेख एप्पल के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर लूका मैस्त्री की जगह लेंगे. उन्होंने थॉम्पसन रायटर्स और जनरल मोटर्स जैसी कंपनियों में भी बड़े पदों पर काम किया है.

Apple CFO: आईफोन बनाने वाली कंपनी एप्पल इंक (Apple Inc) ने अपने मैनेजमेंट में बड़ा बदलाव करते हुए भारतीय मूल के केविन पारेख (Kevan Parekh) को कंपनी का नया चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) नियुक्त किया गया है. वह लूका मैस्त्री (Luca Maestri) की जगह लेंगे. लूका मैस्त्री को कंपनी नई भूमिका में भेजने जा रही है. फिलहाल केविन पारेख एप्पल के वाईस प्रेसिडेंट हैं. वह 1 जनवरी, 2025 से सीएफओ का पद संभालेंगे. एप्पल मैनेजमेंट में यह एक हफ्ते में दूसरा बड़ा बदलाव है. 

11 साल से एप्पल की अलग-अलग टीम का हिस्सा रहे हैं केविन 

केविन पारेख एप्पल में 11 साल से काम कर रहे हैं. उन्होंने कंपनी की वित्तीय रणनीति और ऑपरेशंस में बड़ा योगदान दिया है. 52 साल के केविन पारेख तेजी से कंपनी की फाइनेंशियल टीम का अहम हिस्सा बनते गए हैं. उन्होंने मिशिगन यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी. इसके बाद उन्होंने शिकागो यूनिवर्सिटी से एमबीए किया. अभी भी वह फाइनेंशियल प्लानिंग और एनालिसिस संभालते हैं. ऐसा माना जाता है कि वह सीधा टिम कुक (Tim Cook) को रिपोर्ट करते हैं और उनकी टीम का अहम हिस्सा हैं. 

लूका मैस्त्री उन्हें कई महीनों से इस रोल के लिए कर रहे थे तैयार 

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, केविन पारेख ने लूका मैस्त्री की मार्गदर्शन में काम किया है. लूका मैस्त्री पिछले कई महीनों से उन्हें सीएफओ के रोल के लिए तैयार कर रहे थे. इससे पहले केविन पारेख सेल्स, रिटेल और मार्केटिंग डिपार्टमेंट भी संभाल चुके हैं इसलिए उन्हें एप्पल के कारोबार की अच्छी समझ है. इससे पहले उन्होंने थॉम्पसन रायटर्स (Thomson Reuters) और जनरल मोटर्स (General Motors) जैसी बड़ी कंपनियों के काम किया है. रायटर्स में वह 4 साल तक वाईस प्रेसिडेंट (फाइनेंस) रहे थे. जनरल मोटर्स में भी उन्होंने बिजनेस डेवलपमेंट डायरेक्टर के पद पर काम पर काम किया था. 

टीम कुक ने कहा- हमें केविन पारेख पर पूरा भरोसा 

टिम कुक ने कहा कि उन्हें नए सीएफओ केविन पारेख पर पूरा भरोसा है. वह लंबे समय से एप्पल की कई टीम का हिस्सा रहे हैं. लूका मैस्त्री ने कहा कि मैं अपनी नई जिम्मेदारियों के बारे में उत्साहित हूं. मुझे पूरी उम्मीद है कि केविन पारेख के नेतृत्व में कंपनी की वित्तीय स्थिति और मजबूत होती जाएगी. वह एप्पल से प्रेम करते हैं.

ये भी पढ़ें 

Rajiv Bajaj: टैक्स को लेकर फिर से मुखर हुए राजीव बजाज, बाइक और स्कूटर पर इतना GST क्यों

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FD vs Lump Sum Investment: 10 लाख रुपये का निवेश करने पर कहां मिलेगा ज्यादा मुनाफा? जानिए दोनों विकल्पों का फर्क
FD vs Lump Sum Investment: 10 लाख रुपये का निवेश करने पर कहां मिलेगा ज्यादा मुनाफा? जानिए दोनों विकल्पों का फर्क
भारत के इस पड़ोसी देश में हाहाकार! 4.54 लाख करोड़ के 'बैड लोन' में डूबा, बैंकिंग सिस्टम भी हुआ फेल
भारत के इस पड़ोसी देश में हाहाकार! 4.54 लाख करोड़ के 'बैड लोन' में डूबा, बैंकिंग सिस्टम भी हुआ फेल
हैदराबाद के 'बंटी-बबली' से मिलो, निवेश के नाम पर ऐंठे करोड़ों रुपए, स्विट्जरलैंड में मनाया 'हनीमून'
हैदराबाद के 'बंटी-बबली' से मिलो, निवेश के नाम पर ऐंठे करोड़ों रुपए, स्विट्जरलैंड में मनाया 'हनीमून'
भारत की तिजोरी में आया डॉलर का सैलाब, विदेशी मुद्रा भंडार 674 अरब डॉलर के पार, बढ़ने के क्या हैं कारण?
भारत की तिजोरी में आया डॉलर का सैलाब, विदेशी मुद्रा भंडार 674 अरब डॉलर के पार, बढ़ने के क्या हैं कारण?

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget