एक्सप्लोरर

Jack Ma: कभी एशिया के सबसे धनवान शख्स थे जैक मा, अब लगा बड़ा झटका- Ant group भी हाथ से निकला

Jack Ma News: चीन के अरबपति उद्योगपति जैक मा के लिए मुश्किलें और बढ़ गई हैं जिसमें उनके हाथ से एंट ग्रुप की कमान चली गई है. जैक मा एंट ग्रुप के फाउंडर हैं.

Jack Ma: कभी एशिया के सबसे धनवान शख्स रहे जैक मा के लिए मुश्किलों का दौर जो शुरू हुआ तो अभी तक खत्म नहीं हुआ है. काफी समय तक उनके बारे में खबरें आती रहीं कि वो गायब हो गए हैं लेकिन 2 महीने पहले उनके बारे में खबरें आईं कि वो जापान में रह रहे हैं.  अब एक ऐसी खबर आई है जो जैक मा के लिए सबसे बड़ा झटका है. एंट ग्रुप के फाउंडर जैक मा के हाथों से उनकी अपनी ही कंपनी का नियंत्रण निकल गया है. अब एंट ग्रुप में उनकी हिस्सेदारी घटकर केवल 10 फीसदी ही रह गई है और कंट्रोलिंग राइट्स भी खत्म हो रहे हैं.

एंट ग्रुप के बयान से खबर की हुई पुष्टि

आज सुबह एंट ग्रुप के एक बयान के मुताबिक चीन के अरबपति और दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा (Alibaba) के फाउंडर जैक मा के पास अब कंपनी का नियंत्रण नहीं रहेगा. इस फिनटेक दिग्गज ने अपने शेयर होल्डिंग स्ट्रक्चर को ऐसे एडजस्ट किया है कि अरबपति जैक मा के पास अब इसके अधिकार नहीं रह गए हैं और कंपनी के वोटिंग राइट्स भी उनके पास नहीं हैं. कंपनी ने अपने बयान में ये भी कहा कि ग्रुप के शेयरहोल्डर्स ऐसे एडजस्टमेंट के लिए राजी हो गए हैं जिसके बाद जैक मा के सारे वोटिंग राइट्स खत्म हो रहे हैं.

एंट ग्रुप को आईपीओ के लिए और करना होगा इंतजार

पहले ये खबर सूत्रों के हवाले से आ रही थी पर अब इसको लेकर समाचार एजेंसी AFP पर स्पष्टीकरण आ गया है जिसमें इस बात की पुष्टि होती है कि जैक मा का सबसे बहुमूल्य ऐसेट उनके हाथ से निकल गया है. एंट ग्रुप के शेयरहोल्डिंग पैटर्न में बदलाव का अर्थ ये है कि इसे अपना आईपीओ के लिए और ज्यादा इंतजार करना होगा जो पहले से ही लंबे इंतजार में है. चीन की सरकार ने साल 2021 में Ant कंपनी के ब्लॉकबस्टर 37 बिलियन डॉलर के IPO पर रोक लगा दी थी और Alibaba कंपनी पर भरोसे का दुरुपयोग करने के नाम पर रिकॉर्ड 2.8 बिलियन डॉलर का जुर्माना लगा दिया था.

जैक मा की मुश्किलें क्यों और कब से शुरू हुईं

हालांकि एंट ग्रुप के शेयरहोल्डर्स की आर्थिक स्थिति पर इस घटनक्रम से कोई असर नहीं होगा पर जैक मा के लिए ये खबर दुखदायी होगी क्योंकि जिस कंपनी को खड़ा करने के लिए उनका सबसे बड़ा योगदान था, अब उसी में उनके वोटिंग राइट्स करीब 50 फीसदी से घटकर 6.5 फीसदी पर आ गए हैं. जैक मा की मुश्किलों की शुरुआत साल 2020 में हुई थी जब उन्होंने चीन की सरकार की आलोचना की थी और इसके बाद उनकी नेटवर्थ में भी गिरावट आई.

चीन की सरकार की आलोचना करने के बाद उनकी कंपनियों को किया गया परेशान

जैक मा ने 2020 में चीन की नीतियों की आलोचना की थी. उन्होंने चीन के वित्तीय नियामक प्रणाली की आलोचना करते हुए सरकारी बैंकों की तुलना सूदखोरों से की थी. उन्होंने सरकारी बैंकों पर सूदखोरों वाला रवैया (Pawnshop Mentality) रखने का आरोप लगाया था. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय वित्तीय विनियमन समझौते (Basel Accords) पर भी सवाल खड़े किए थे. उसके बाद से उनकी बनाई गई कंपनियों Ant और Alibaba को चीनी प्रशासन ने काफी परेशान किया.

ये भी पढ़ें

Petrol Diesel Rates: जनता की जेब पर भारी पड़ रहा पेट्रोल पर तेल कंपनियां जमकर कमा रहीं मुनाफा, पढ़िए डीजल का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI के बढ़ते क्रेज ने घटाई ATM की जरूरत, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन बढ़े और Withdrawl हुआ कम
UPI के बढ़ते क्रेज ने घटाई ATM की जरूरत, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन बढ़े और Withdrawl हुआ कम
UPI Transaction: 1 रुपया UPI करो या 1000, हर ट्रांजैक्शन पर कितनी आती है लागत? समझिए
1 रुपया UPI करो या 1000, हर ट्रांजैक्शन पर कितनी आती है लागत? समझिए
अब बदलेगा बैंकिंग सिस्टम, RBI गवर्नर ने AI पर खर्च बढ़ाने को कहा
अब बदलेगा बैंकिंग सिस्टम, RBI गवर्नर ने AI पर खर्च बढ़ाने को कहा
BOI: ये काम नहीं किया तो बंद होगा Bank of India का खाता! सरकार ने क्या बताया?
ये काम नहीं किया तो बंद होगा Bank of India का खाता! सरकार ने क्या बताया?

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget