एक्सप्लोरर

US Bank Crisis: दो दिनों में ही लगा दूसरा झटका, एसवीबी के बाद डूब गया अब यह अमेरिकी बैंक

Signature Bank Collapse: अमेरिका में एक बार फिर से 2008 का बैंकिंग संकट दोहराने की आशंका दिख रही है. महज दो दिनों के भीतर दो अमेरिकी बैंक बंद हो चुके हैं...

Signature Bank Crisis: अमेरिका एक बार फिर से करीब डेढ़ दशक पुराने बैंकिंग संकट (US Bank Crisis) के मुहाने पर है. पिछले सप्ताह शुक्रवार को सिलिकॉन वैली बैंक के डूबने (Silicon Valley Bank Collapse) के बाद से ही इसकी आशंका जताई जा रही है. अब एक और बैंक के डूबने की जानकारी सामने आ चुकी है, जिसका नाम है सिग्नेचर बैंक (Signature Bank Collapse). इसके साथ ही बैंकिंग संकट के गंभीर होते जाने का खतरा भी बढ़ गया है.

फंसे लोगों के अरबों डॉलर

सिलिकॉन वैली बैंक की हालत खराब होने के बाद प्राधिकरणों ने उसे पिछले सप्ताह शुक्रवार को बंद कर दिया. इसके दो दिन बाद यानी रविवार को प्राधिकरणों ने सिग्नेचर बैंक को भी बंद करने का फैसला लिया. इसे अमेरिका के बैंकिंग इतिहास में तीसरी सबसे बड़ी असफलता बताया जा रहा है. इस तरह देखें तो महज चंद दिनों में ही लोगों की अरबों डॉलर की जमा रकम अटक गई है.

बैंक के पास थी इतनी संपत्ति

न्यूयॉर्क के डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विसेज ने बताया कि फेडरल डिपॉजिट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ने सिग्नेचर बैंक का नियंत्रण अपने हाथों में ले लिया है. जानकारी के अनुसार, सिग्नेचर बैंक के पास पिछले साल के अंत तक कुल 110.36 बिलियन डॉलर की संपत्ति थी. बैंक के पास जमा राशि 88.59 बिलियन डॉलर थी.

सरकार ने दिया ये आश्वासन

लगातार दो बैंकों के डूबने से अमेरिकी बैंकिंग जगत में अफरा-तफरी का माहौल है. खासकर डिपॉजिटर्स के बीच अविश्वास घर कर गया है. इसे देखते हुए अमेरिकी सरकार और बैंकिंग प्राधिकरण भरोसा बहाल करने की हरसंभव कोशिश कर रहे हैं. अमेरिकी ट्रेजरी डिपार्टमेंट और अन्य बैंक रेगुलेटर्स ने एक संयुक्त बयान जारी कर कहा है कि सिग्नेचर बैंक और सिलिकॉन ग्लोबल बैंक के सभी डिपॉजिटर्स को उनका पैसा मिलेगा. किसी भी टैक्सपेयर को कोई नुकसान नहीं होने दिया जाएगा.

2008 में हुई सबसे बड़ी घटना

अमेरिका के बैंकिंग इतिहास में बैंक डूबने की सबसे बड़ी घटना 2008 के फाइनेंशियल क्राइसिस में हुई थी. उस संकट में अमेरिकी बैंक वॉशिंगटन म्यूचुअल बंद हो गया था. उसके बाद सिलिकॉन वैली बैंक का डूबना अमेरिका के बैंकिंग इतिहास की दूसरी सबसे खराब घटना है. सिग्नेचर बैंक इस फेहरिस्त में तीसरे स्थान पर है.

ये भी पढ़ें: सिर्फ 01 पाउंड लगा सिलिकॉन वैली बैंक की पूरी ब्रिटिश यूनिट का दाम, खरीदने जा रही यह कंपनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त पर सोना सस्ता या महंगा? चांदी के भाव में भी बदलाव, जानें आज का रेट
Gold Silver Price Today: 15 अगस्त पर सोना सस्ता या महंगा? चांदी के भाव में भी बदलाव, जानें आज का रेट
FDA ने बंद किया Burger King, किचन में मिलीं बड़ी गड़बड़ियां
FDA ने बंद किया Burger King, किचन में मिलीं बड़ी गड़बड़ियां
गांव में लगाएं RO वाटर प्लांट, साफ पानी की बढ़ती मांग से होगी शानदार कमाई
गांव में लगाएं RO वाटर प्लांट, साफ पानी की बढ़ती मांग से होगी शानदार कमाई
8th Pay Commission: 55 से 18000 का सफर, बेसिक पे कैसे बदला?
8th Pay Commission: 55 से 18000 का सफर, बेसिक पे कैसे बदला?

वीडियोज

Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Embed widget