एक्सप्लोरर

What is AIS: क्या होता है एआईएस और इनकम टैक्स के नोटिस से ये कैसे करता है बचाव?

ITR Filing: हर साल की तरह इस बार भी इनकम टैक्स रिटर्न भरने का सीजन शुरू हो चुका है. रिटर्न भरने में सावधानियां बरतने की जरूरत होती है, वर्ना इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से नोटिस मिलने का खतरा रहता है...

इनकम टैक्स रिटर्न भरने (Income Tax Return Filing) का सीजन जोर पकड़ चुका है. 15 जून के बाद कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को फॉर्म-16 देना शुरू कर दिया है. इसके साथ ही इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी है. इस बार इनकम टैक्स रिटर्न भरने की डेडलाइन 31 जुलाई 2023 है. ऐसे में डेडलाइन के करीब आने से पहले यह काम निपटा लेना होशियारी है.

सिर्फ फॉर्म-16 से नहीं चलेगा काम

हालांकि इनकम टैक्स भरने में सावधानियां बरतने की जरूरत होती है. छोटी सी गलती होने पर आपको इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (Income Tax Department) नोटिस (Income Tax Notice) थमा सकता है. यही कारण है कि टैक्सपेयर्स को रिटर्न भरने से पहले कुछ जरूरी दस्तावेजों को अच्छे से चेक कर लेने की हिदायत दी जाती है. सैलरीड टैक्सपेयर्स के लिए फॉर्म-16 इसमें काफी काम आता है. वहीं अगर आपको सैलरी के अलावा कहीं और से भी कमाई हो रही है तो फॉर्म-16 से आपका काम नहीं चलने वाला है.

जरूरी हो गए हैं ये 2 डॉक्यूमेंट

किसी भी प्रकार के अन्य स्रोतों से इनकम होने की स्थिति में आपको कुछ अन्य दस्तावेजों की भी जरूरत पड़ेगी. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट इसी कारण टैक्सपेयर्स को हिदायत देता है कि वे एआईएस (AIS) और टीआईएस (TIS) को जरूर चेक करें. इसके लिए इनकम टैक्स डिपार्टमेंट अब हर टैक्सपेयर को एआईएस और टीआईएस का एक्सेस देता है. डिपार्टमेंट ने आईटीआर फाइलिंग में पारदर्शिता लाने और टैक्सपेयर्स के लिए खुद से रिटर्न भरना आसान बनाने के लिए इन दोनों की शुरुआत की है. इन दोनों डॉक्यूमेंट ने न सिर्फ इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करना आसान बना दिया है, बल्कि इनसे मिलान कर लेने से गलतियां होने की आशंकाएं कम हो जाती हैं.

क्या है एआईएस और टीआईएस

सबसे पहले यह जान लेना जरूरी है कि आखिरकार ये एआईएस और टीआईएस क्या हैं... एआईएस यानी एनुअल इंफॉर्मेशन स्टेटमेंट (Annual Information Statement) और टीआईएस (TIS) यानी टैक्सपेयर इंफॉर्मेशन समरी (Taxpayer Information Summary). एआईएस और टीआईएस में टैक्सपेयर्स को हुई सारी कमाई का ब्यौरा रहता है. आपको सेविंग अकाउंट से ब्याज के रूप में कमाई (Saving Account Interest Income) हुई हो या रेकरिंग और फिक्स्ड डिपॉजिट से इनकम (Recurring and Fixed Deposit Income) हुई हो, डिविडेंड के पैसे (Income From Dividend) मिले हों या म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) समेत सिक्योरिटीज के लेन-देन से आय हुई है, ये सारे डिटेल्स इन डॉक्यूमेंट्स में होते हैं.

हर तरह के इनकम का ब्यौरा

आसान शब्दों में कहें तो एआईएस में टैक्सपेयर्स को टैक्सेबल राशि (Taxable Amount) की एकमुश्त जानकारी मिल जाती है. एआईएस में आपको सैलरी के अलावा अन्य स्रोतों से हुई हर उस कमाई का ब्यौरा मिल जाता है, जिन्हें इनकम टैक्स एक्ट 1961 (Income Tax Act 1961) के तहत स्पेसिफाई किया गया है. मतलब इसमें हर उस इनकम की जानकारी मिलेगी, जो टैक्सेबल कैटेगरी में आती है. वहीं टीआईएस मूलत: एआईएस का सारांश होता है.

कैसे करें एआईएस/टीआईएस को डाउनलोड (How to Download AIS/TIS)...

  • इनकम टैक्स फाइलिंग पोर्टल (www.incometax.gov.in) को ओपन करें.
  • पैन नंबर (PAN Number), पासवर्ड की मदद से लॉग इन करें.
  • ऊपर दिए गए मेन्यू में सर्विसेज टैब पर जाएं.
  • ड्रॉपडाउन में 'Annual Information Statement (AIS)' को सेलेक्ट करें.
  • प्रोसीड पर क्लिक करते ही एक अलग विंडो ओपन होगा.
  • नई वेबसाइट पर AIS के ऑप्शन को सेलेक्ट करें.
  • अब आपको AIS और TIS दोनों डाउनलोड करने का ऑप्शन मिलेगा.
  • आप AIS और TIS को PDF या JSON फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: जान लीजिए ऑप्शन ट्रेडिंग के ये 5 तरीके, जो हर तरह के बाजार में करते हैं काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Food Delivery: आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक
FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget