एक्सप्लोरर

अनिल अंबानी की बल्ले-बल्ले, हाईकोर्ट से राहत के बाद दूसरे दिन भी लगा R Power में अपर सर्किट

सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के बैन और पब्लिक नोटिस के बाद रिलायंस पावर दिल्ली हाईकोर्ट पहुंच गई थी. मंगलवार को हाईकोर्ट ने नोटिस पर रोक लगा दी. इसके बाद से शेयर में अपर सर्किट लग रहा है.

मुकेश अंबानी के भाई अनिल अंबानी (Anil Ambani) के लिए इस हफ्ते की शुरुआत अच्छी रही. सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SECI) के बैन और पब्लिक नोटिस के बाद, अब दिल्ली हाईकोर्ट से उनकी कंपनी को राहत मिली है.

दरअसल, मंगलवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर को मिले SECI के नोटिस पर रोक लगा दी है. इस खबर के बाद से ही रिलायंस पावर के शेयर स्टॉक मार्केट में धमाल मचाए हुए हैं.

क्या था पूरा मामला

दरअसल, नवंबर महीने की शुरुआत में रिलायंस पावर ने बताया था कि उसे सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SECI) से एक नोटिस मिला है, जिसमें कंपनी को निर्देश दिया गया है कि कंपनी और उसकी सहायक कंपनियों को संगठन द्वारा जारी किए जाने वाले सभी भविष्य के टेंडरों में भाग लेने से 3 साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है.

कंपनी पहुंच गई थी हाईकोर्ट

सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के बैन और पब्लिक नोटिस के बाद रिलायंस पावर दिल्ली हाईकोर्ट पहुंच गई और SECI नोटिस को चुनौती दी. अब मंगलवार यानी 26 नवंबर 2024 को मामले पर ताजा अपडेट आया. रिलायंस पावर ने मंगलवार को बताया कि हाईकोर्ट ने नोटिस पर रोक लगा दी है. कोर्ट से राहत मिलने के बाद आर पावर के शेयरों में लगातार तेजी देखनो को मिल रही है. मंगलवार को भी इसमें 5 फीसदी का अपर सर्किट लगा था और आज यानी बुधवार को भी इसमें 5 फीसदी का अपर सर्किट लगा है.

क्या फिर 53 रुपये पहुंचेगी कीमत?

3 अक्तूबर 2024 को रिलायंस पावर के एक शेयर की कीमत 53.64 पैसे पहुंच गई थी. इसके बाद से ये गिरना शुरू हुआ और 34.13 रुपये तक आ गया. हालांकि, अब मंगलवार से इस शेयर में फिर से तेजी देखने को मिल रही है. रिलायंस पावर के फंडामेंटल्स की बात करें तो इसका मार्केट कैप 15,377 है. वहीं शेयर का आरओसीई 1.43 फीसदी है. जबकि, आरओई माइनस 17.5 फीसदी है. शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है और बुक वैल्यू 35.8 रुपये है.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना ज़रूरी है की मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: Adani News: आंध्र प्रदेश सरकार अडानी कंपनियों के साथ पावर पर्चेंज एग्रीमेंट को डाल सकती है होल्ड पर, 3 विकल्पों पर कर रही विचार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bank Holiday: अगले हफ्ते कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? जानें 17 से 23 अगस्त के बीच की छुट्टियां
Bank Holiday: अगले हफ्ते कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? जानें 17 से 23 अगस्त के बीच की छुट्टियां
वक्त पर भरा ITR, तब भी क्यों मिल सकता है आयकर का नोटिस?
वक्त पर भरा ITR, तब भी क्यों मिल सकता है आयकर का नोटिस?
विमल इलायची के Ad के लिए कितने रुपए चार्ज करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?
विमल इलायची के Ad के लिए कितने रुपए चार्ज करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?
कितना बड़ा है विमल का कारोबार, जिसका एड करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?
Vimal: कितना बड़ा है विमल का कारोबार, जिसका एड करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
Embed widget