एक्सप्लोरर

Anil Ambani: अनिल अंबानी का बड़ा दांव, रिलायंस ग्रुप के लौटेंगे अच्छे दिन! समूह के स्टॉक्स में बड़ी तेजी संभव

Anil Ambani News: अनिल अंबानी की रिलायंस ग्रुप ने विजन 2030 तक के ग्रोथ स्ट्रैटजी को ध्यान में रखते हुए रिलायंस ग्रुप कॉरपोरेट सेंटर को लॉन्च किया है.

Anil Ambani Reliance Group Update: अनिल अंबानी (Anil Ambani) की रिलायंस ग्रुप (Reliance Group) की स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टेड कंपनियां रिलायंस पावर (Reliance Power) और रिलायंस इंफ्रास्च्रक्चर (Reliance Infrastruture) के स्टॉक में सोमवार 18 नवंबर 2024 के कारोबारी सत्र में बड़ी तेज आ सकती है. रिलायंस पावर और रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के कर्ज मुक्त होने के बाद अब समूह अपने कारोबार को धार देने के लिए बड़ी रणनीति पर काम करने जा रही है जिससे अनिल अंबानी के स्वामित्व वाले रिलायंस समूह के अच्छे दिन वापस लौट सके. रिलायंस समूह ने साल 2030 तक समूह के ग्रोथ को गति देने के लिए रिलायंस ग्रुप कॉरपोरेट सेंटर (Reliance Group Corporate Centre) की स्थापना की है. 

अनिल अंबानी का मास्टरस्ट्रोक

स्टॉक एक्सचेंज के पास फाइल किए गए रेग्यूलेटरी फाइलिंग में रिलायंस ग्रुप ने बताया कि समूह ने विजन 2030 तक के ग्रोथ स्ट्रैटजी को ध्यान में रखते हुए रिलायंस ग्रुप कॉरपोरेट सेंटर को लॉन्च किया है. ये कॉरपरेट सेंटर रणनीतिक हब के तौर पर कार्य करेगा जो समूह की कंपनियों को नए अवसर के साथ नई टेक्नोलॉजी को अपनाने के लिए मार्गदर्शन करेगा. रिलायंस ग्रुप कॉरपोरेट सेंटर (RGCC) की कोर टीम में समूह के दिग्गजों को शामिल किया गया है जिसमें सतीश सेठ, पुनीत गर्ग और के राजा गोपाल शामिल हैं जिसके कुल अनुभवों को मिला दें तो इनके पास 100 वर्षों का मैनेजमेंट का अनुभव है और इसमें से 50 साल इन्होंने रिलायंस समूह के साथ बिताए हैं.  सतीश सेठ और पुनीत गर्ग अलग अलग लीडरशिप पोजीशन पर रिलायंस ग्रुप में दो दशक से ज्यादा समय बिताए हैं. पुनीत गर्ग फिलहाल रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के सीईओ हैं जबकि के राजा गोपाल छह वर्षों से रिलायंस पावर के साथ जुड़े हुए हैं. उनके पास पावर सेक्टर में 27 सालों का अनुभव है. ग्रुप कंपनियों से दूसरे प्रमुखों को भी  रिलायंस ग्रुप कॉरपोरेट सेंटर में शामिल किया जाएगा. 

समूह की सफलता को मिलेगा आकार 

रिलायंस समूह के प्रवक्ता ने समूह के इस फैसले पर अपने बयान में कहा, हम रिलायंस ग्रुप कॉरपोरेट सेंटर में व्यापक स्पेक्ट्रम के एक्सपर्ट्स वाले पेशेवर अनुभवी लोगों की टीम को पेश करते हुए बेहद रोमांचित हैं. इस रणनीतिक कदम के जरिए इन लीडर्स के अनुभवों का उपयोग करते हुए, इंडस्ट्री की चुनौतियों से निपटने के साथ नए अवसरों को भूनाते हुए ग्रुप के भविष्य के विकास को तेज करना है. उन्होंने कहा, रिलायंस ग्रुप कॉरपोरेट सेंटर हमारे समूह की सफलता के अगले चरण को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी. 

कर्ज मु्क्त हुई अनिल अंबानी की कंपनियां 

रिलायंस ग्रुप ने बताया कि हाल के दिनों में रिलायंस इंफ्ररास्ट्रक्चर और रिलायंस पावर कर्ज मुक्त कंपनियां बन गई है और इन कंपनियों ने अपने विस्तार के लिए नई योजनाएं बनाई है. रिलायंस पावर ने भूटान में 1270 मेगावाट के रिन्यूएबल पावर प्रोजेक्ट हासिल किया है. वहीं रिलायंस इंफ्रास्क्चर ने अपनी सब्सिडियरी रिलायंस डिफेंस के माध्यम से महाराष्ट्र के रत्नागिरी में 1000 एकड़ में छोटे हथियार, विस्फोटक का मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी लगाने जा रही है. समूह के मुताबिक इस अति महात्वाकांक्षी योजना को सपोर्ट करने के लिए कंपनी 17600 करोड़ रुपये का फंड जुटाने जा रही है. 

ये भी पढ़ें 

Jefferies Stocks Idea: जेफ्फरीज ने बता दिया, बाजार में गिरावट के बीच खरीद लें ये 14 धांसू स्टॉक्स, होगी बंपर कमाई

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mutual Fund: 25 लाख को कैसे बनाएं 2 करोड़, इसमें कितने साल लगेंगे? समझ लें जरूरी कैलकुलेशन
Mutual Fund: 25 लाख को कैसे बनाएं 2 करोड़, इसमें कितने साल लगेंगे? समझ लें जरूरी कैलकुलेशन
इस महिला ने लिया 1 लाख का लोन, अब हर साल कमा रही 8 लाख, गांव की औरत कैसे बनीं बिजनेस वुमन?
इस महिला ने लिया 1 लाख का लोन, अब हर साल कमा रही 8 लाख, गांव की औरत कैसे बनीं बिजनेस वुमन?
Bank Holiday Calender: 20 से 26 जुलाई के बीच कब- कब बंद रहेंगे बैंक? जानें क्या आपके शहर में भी है सरकारी छुट्टी
Bank Holiday Calender: 20 से 26 जुलाई के बीच कब- कब बंद रहेंगे बैंक? जानें क्या आपके शहर में भी है सरकारी छुट्टी
Gold- Silver Price Today: आज रविवार को महंगा हुआ सोना, जानें चांदी के क्या हैं हालात, यहां है शहरवार रेट लिस्ट
Gold- Silver Price Today: आज रविवार को महंगा हुआ सोना, जानें चांदी के क्या हैं हालात, यहां है शहरवार रेट लिस्ट

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget