एक्सप्लोरर

Anant Radhika Wedding: मुकेश अंबानी ने बहा दीं पैसों की नदियां, शादी का खर्च जानकर उड़ गए लोगों के होश 

Mukesh Ambani: अंबानी फैमिली ने राजकुमारी डायना एवं प्रिंस चार्ल्स और शेखा हिंद बिंत बिन मकतूम एवं शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम की शादियों से कई गुना पैसा खर्च किया है.

Mukesh Ambani: देश के सबसे अमीर इंसान मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी पर दिल खोलकर खर्च किया है. अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) की शादी शुक्रवार 12 जुलाई को धूमधाम से संपन्न हुई. अब विवाह के अन्य कार्यक्रम जारी हैं. अनुमानों के मुताबिक, इस शाही शादी पर लगभग 5000 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं. यह रकम मुकेश अंबानी की नेट वर्थ का 0.5 फीसदी है. इस रकम के बारे में जानकर सोशल मीडिया पर लोगों के होश उड़ गए हैं. 

शादी पर लगभग 5000 करोड़ रुपये हुए खर्च

रेडिट पर आई एक पोस्ट में दावा किया गया है कि मुकेश अंबानी ने अनंत और राधिका की शादी पर लगभग 5000 करोड़ रुपये खर्च कर दिए हैं. पहले माना जा रहा था कि इस शादी पर 1000 से 2000 करोड़ रुपये का खर्च आएगा. एक यूजर ने लिखा कि शादी में जितना खर्च हुआ है, उससे अमेरिका 10 बार ऑस्कर इवेंट आयोजित कर सकता है. आउटलुक की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अंबानी फैमिली ने अपनी नेटवर्थ का मामूली सा हिस्सा शादी पर खर्च किया, जबकि भारतीय परिवारों में शादी पर उनकी नेट वर्थ का 15 फीसदी तक खर्च कर दिया जाता है. 

देश-विदेश की हस्तियां रहीं शामिल

राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की शादी ने सारी दुनिया का ध्यान अंबानी फैमिली की ओर खींचा है. इसे भारत के एक यादगार सांस्कृतिक कार्यक्रम के रूप में प्रचारित किया गया. शादी में मेहमानों की लिस्ट भी ग्लोबल है. इनमें बॉलीवुड, हॉलीवुड, स्पोर्ट्स, बिजनेस और पॉलिटिक्स की हस्तियां शामिल रहीं. किम कार्दशियन, जॉन सीना और अडेल जैसे इंटरनेशनल आइकॉन भी शादी का हिस्सा बने.

दो बार आयोजित की गई भव्य प्री-वेडिंग पार्टी

मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी ने अपने छोटे बेटे की शादी का जश्न मनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. उत्सव की शुरुआत मार्च में जामनगर में भव्य तीन दिवसीय प्री-वेडिंग पार्टी के साथ हुई थी. इसमें रिहाना, एकॉन और दिलजीत दोसांझ ने परफॉर्म किया था. बिल गेट्स और मार्क जुकरबर्ग जैसे अरबपति भी इसमें शामिल हुए थे. इसके बाद जून में इटली से फ्रांस तक एक लक्जरी क्रूज में दूसरी प्री-वेडिंग पार्टी में वीआईपी मेहमानों के लिए कैटी पेरी और बैकस्ट्रीट बॉयज ने परफॉर्म किया था.

मेहमानों को दिए गए महंगे गिफ्ट 

शादी में महंगे गिफ्ट और सेवाएं प्रदान की गईं. निजी चार्टर फ्लाइट से लेकर लक्जरी कारें, लुई वितों बैग, सोने की चेन और डिजाइनर जूते मेहमानों के लिए उपलब्ध थे. संगीत समारोह के दौरान पॉप सनसनी जस्टिन बीबर उत्सव की शोभा बढ़ाने के लिए आए थे. साथ ही रैपर बादशाह और करण औजिला ने भी शानदार प्रस्तुति दी थी. 

दुनिया की सबसे महंगी शादियों में हो गई शुमार 

लाइवमिंट, इकोनॉमिक टाइम्स और आउटलुक बिजनेस की रिपोर्टों का अनुमान है कि समारोह में लगभग 5,000 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं. यह आंकड़ा राजकुमारी डायना और प्रिंस चार्ल्स की 1,361 करोड़ रुपये और शेखा हिंद बिंत बिन मकतूम और शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम की 1,144 करोड़ रुपये जैसी प्रतिष्ठित शादियों की लागत को भी पीछे छोड़ चुका है. इसे दुनिया की सबसे महंगी शादियों में गिना जा रहा है. रिहाना को 74 करोड़ रुपये और जस्टिन बीबर को 83 करोड़ रुपये दिए गए थे. डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, 2500 करोड़ रुपये शादी से पहले आयोजित हुए कार्यक्रमों पर खर्च किए गए थे.

ये भी पढ़ें 

EPFO: तेजी से बढ़ रहा ईपीएफओ का दायरा, झोली में आए 1600 करोड़ रुपये और हजारों कर्मचारी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वेज हो या नॉन-वेज, दोनों थालियां हुईं महंगी, महंगाई से 5 महीने के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा खाने का खर्च
वेज हो या नॉन-वेज, दोनों थालियां हुईं महंगी, महंगाई से 5 महीने के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा खाने का खर्च
Share Market Crash: अमेरिका-ईरान तनाव फिर ले डूबा शेयर बाजार, 8 लाख करोड़ एक झटके में स्वाहा! मार्केट क्रैश से सहमे निवेशक
अमेरिका-ईरान तनाव फिर ले डूबा शेयर बाजार, 8 लाख करोड़ एक झटके में स्वाहा! मार्केट क्रैश से सहमे निवेशक
Share Market Crash: डोनाल्ड ट्रंप की हुंकार से थरथराया शेयर बाजार, 1900 अंक लुढ़का सेंसेक्स; निफ्टी का भी बुरा हाल
ट्रंप की हुंकार से थरथराया शेयर बाजार, 1900 अंक लुढ़का सेंसेक्स; निफ्टी का भी बुरा हाल
Flight Ticket: पसंदीदा सीट के लिए मोटी रकम दे रहे लोग, क्या है कम्फर्ट Tax जो खाली कर रहा जेब
Flight Ticket: पसंदीदा सीट के लिए मोटी रकम दे रहे लोग, क्या है कम्फर्ट Tax जो खाली कर रहा जेब

वीडियोज

Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
NIA Raid:देशभर में NIA की मेगा रेड!10 राज्यों में ISIS-AQIS ऑनलाइन आतंकी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 20 ठिकानों पर छापेमारी
देशभर में NIA की मेगा रेड!10 राज्यों में ISIS-AQIS ऑनलाइन आतंकी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 20 ठिकानों पर छापेमारी
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, बैंक अकाउंट में 440 करोड़ रुपये फ्रीज
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, कई बैंक एकाउंट्स फ्रीज
Embed widget