एक्सप्लोरर

EPFO: तेजी से बढ़ रहा ईपीएफओ का दायरा, झोली में आए 1600 करोड़ रुपये और हजारों कर्मचारी 

Provident Fund: ईपीएफओ के अनुसार, पिछले 2 साल में 27 कंपनियों ने अपनी छूट सरेंडर कर दी है. फिलहाल देश में 1002 कंपनियां 3.52 लाख करोड़ रुपये के पीएफ फंड का मैनेजमेंट खुद कर रही हैं.

Provident Fund: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने पिछले कुछ सालों में खुद को बदलते समय के हिसाब से अपग्रेड किया है. इसके चलते ज्यादा से ज्यादा कंपनियां और फंड उनके पास आता जा रहा है. ईपीएफओ के अनुसार, पिछले 2 साल में 27 कंपनियों ने अपनी छूट सरेंडर कर दी है. इसके चलते लगभग 30,000 कर्मचारी और 1688.82 करोड़ रुपये ईपीएफओ फंड में आए हैं.  

पीएफ फंड को ईपीएफओ को सौंप रहीं कंपनियां 

ईपीएफओ (Employees Provident Fund Organisation) के अनुसार, बेहतर सर्विसेज मिलने के चलते ज्यादा से ज्यादा कंपनियां ईपीएफओ द्वारा दी गई छूट को वापस कर रहे हैं. अब ये कंपनियां अपने कर्मचारियों के प्रोविडेंट फंड (Provident Fund) का मैनेजमेंट ईपीएफओ को देना पसंद कर रहे हैं. इससे उन्हें अपने बिजनेस पर ज्यादा ध्यान देने में मदद भी मिल रही है. ईपीएफओ ने तेज क्लेम सेटलमेंट, हाई रिटर्न रेट, मॉनिटरिंग और सर्विसेज को डिजिटल करने पर बहुत जोर दिया है. इसके चलते न सिर्फ कंपनियों बल्कि कर्मचारियों का भरोसा भी ईपीएफओ पर मजबूत हुआ है. 

छूट सरेंडर करने की प्रक्रिया होगी और सरल 

श्रम और रोजगार मंत्रालय (Ministry of Labour and Employment) के तहत काम करने वाले ईपीएफओ ने ईपीएफ एक्ट के तहत छूट प्राप्त कंपनियों के लिए नियमों को सरल बनाने के लिए पिछले कुछ सालों में कई कदम उठाए हैं. ईपीएफओ ने पहली बार छूट प्राप्त कंपनियों के लिए सभी नियमों को शामिल करते हुए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) और मैनुअल पब्लिश किए हैं. साथ ही डिजिटलीकरण की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए छूट सरेंडर करने की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए जल्द ही एक नया सॉफ्टवेयर और पोर्टल लॉन्च किया जाएगा. 

1002 कंपनियां मैनेज कर रही अपने पीएफ फंड 

ईपीएफओ के अनुसार, जो कंपनियां अपने कर्मचारियों के पीएफ फंड का मैनेजमेंट करना चाहते हैं, उन्हें ईपीएफ एक्ट की धारा 17 के तहत छूट प्राप्त करने की जरूरत है. इसकी मदद से आप ईपीएफओ को पैसा दिए बिना अपने पीएफ ट्रस्ट का मैनेजमेंट कर सकते हैं. हालांकि, उन्हें ईपीएफओ के सभी नियमों का पालन करना होता है. जानकारी के अनुसार, 31 मार्च 2023 तक देश में 1002 छूट प्राप्त कंपनियां हैं. यह 31,20,323 कर्मचारियों के 3,52,000 करोड़ रुपये के पीएफ फंड का मैनेजमेंट कर रही हैं.

ये भी पढ़ें 

NSE: एनएसई ने 1000 कंपनियों को इस लिस्ट से किया बाहर, जानिए कितना बड़ा है यह बदलाव 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेट्रोल के बाद खाने का तेल महंगा, भारत को क्यों चुकाने होंगे 1.75 ट्रिलियन? PM की अपील का नहीं दिखा असर
Food Inflation: पेट्रोल के बाद खाने का तेल महंगा, भारत को क्यों चुकाने होंगे 1.75 ट्रिलियन? PM की अपील का नहीं दिखा असर
गर्मी में ज्यादा AC ना चले, इस कंपनी ने मेल कर्मचारियों को हाफ पैंट में आने को कहा, महिलाए बोलीं- पैर के बाल...
गर्मी में ज्यादा AC ना चले, इस कंपनी ने मेल कर्मचारियों को हाफ पैंट में आने को कहा, महिलाए बोलीं- पैर के बाल...
होर्मुज पर नई आफत, जहाज छोड़ भाग रहे वर्कर, कंपनी दे रही 6 महीने की एक्स्ट्रा सैलरी, बढ़ेगा शिपिंग चार्ज
होर्मुज पर नई आफत, जहाज छोड़ भाग रहे वर्कर, कंपनी दे रही 6 महीने की एक्स्ट्रा सैलरी, बढ़ेगा शिपिंग चार्ज
खराब सामान बेचता है ये ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, लगा 6200 करोड़ का जुर्माना, आप तो नहीं करते यहां से शॉपिंग?
खराब सामान बेचता है ये ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, लगा 6200 करोड़ का जुर्माना, आप तो नहीं करते यहां से शॉपिंग?

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने ICU और सर्जरी की वायरल खबरों पर दिया बड़ा अपडेट
Lock Upp 2 में Hina Khan की स्पेशल एंट्री? Shilpa Shinde संग टकराव की चर्चा
CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
किसानों के लिए वरदान हैं सरकार की ये 5 योजनाएं, आज ही कर लें आवेदन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
किसानों के लिए वरदान हैं सरकार की ये 5 योजनाएं, आज ही कर लें आवेदन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
Embed widget