एक्सप्लोरर

Anant Ambani Radhika Merchant Wedding: अनंत-राधिका के दूसरे प्री-वेडिंग फंक्शन से मचेगी धूम, तारीख और जगह जानिए

Anant Ambani Radhika Merchant Second Pre Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से खुशियों से पहले दूसरे प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन का आयोजन किया जा रहा है और लोकेशन काफी शानदार रहेगी.

Anant Ambani Radhika Merchant Second Pre Wedding: देश के सबसे धनवान शख्स मुकेश अंबानी की रईसी के चर्चे गाहे-बगाहे उठते रहते हैं. रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और एशिया के सबसे अमीर कारोबारी मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी की जुलाई में शादी होने वाली है. अनंत और उनकी मंगेतर राधिका मर्चेंट की शादी का दूसरा प्री-वेडिंग फंक्शन होने वाला है और इसको लेकर फिर चर्चा हो रही हैं. कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खबर आई है कि इसी महीने यानी मई की 28-30 तारीख के बीच दूसरा प्री-वेडिंग फंक्शन होगा.

इस बार धरती पर नहीं पानी के बीच होगा समारोह

अनंत-राधिका का दूसरा प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन समुद्र के बीचों-बीच मनाया जाएगा. इसके लिए क्रूज शिप का चुनाव किया गया है जिसमें दक्षिणी फ्रांस के तट पर अंबानी परिवार प्री-वेडिंग फंक्शन की मेजबानी करेगा. खबरों के मुताबिक ये क्रूज शिप इटली के सिटी पोर्ट से चलकर सदर्न फ्रांस तक जाएगा जिसमें भव्य कार्यक्रमों के जरिए अंबानी परिवार के लाडले बेटे और नई होने वाली बहू को उनके आगामी वैवाहिक जीवन की बधाइयां दी जाएंगी.  

कितने मेहमानों के आने का है अनुमान

अनंत-राधिका के इस सेलिब्रेशन में करीब 800 मेहमान शामिल होंने का अनुमान है जिसके लिए जोरशोर से तैयारियां चल रही हैं. मुकेश अंबानी और नीता अंबानी अपने बेटे-बहू के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन को यादगार बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे और माना जा रहा है कि इसके लिए क्रूज शिप पर 600 स्टाफ मेंबर्स को तैनात किया जा रहा है जो सिलेब्रिटी मेहमानों के रहने-खाने से लेकर हर जरूरत का खास ख्याल रखेंगे.

क्रूज तय करेगा लंबा सफर

क्रूज 28 मई को इटली से शुरू होगा जिसके बाद ये 2365 समुद्री मील यानी करीब 4380 किलोमीटर की दूरी तय करके अपने डेस्टिनेशन तक पहुंचेगा. नीले समंदर की लहरों पर इस आलीशान क्रूज पर लाइट, साउंड से रौनक लगाई जाएगी और शानदार सेलिब्रेशन से शादी से पहले की खुशियों को मनाया जाएगा.

जुलाई में है अनंत और राधिका का विवाह

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के विवाह को लेकर जो खबरें हैं उसके मुताबिक 12 जुलाई को ये कपल वैवाहिक बंधन में बंधेगा. 

पहला प्री-वेडिंग समारोह रहा था मेगा इवेंट

गुजरात के जामगर में 1 से 3 मार्च के दौरान अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के पहले प्री-वेडिंग कार्यक्रम ने दुनियाभर का ध्यान आकर्षित किया था. इस मेगा इवेंट में क्या देश और क्या विदेश-हर जगह से नामचीन हस्तियों ने शिरकत की थी और अपनी उपस्थिति से इस सेलिब्रेशन को यादगार बनाया था. ग्लोबल पॉप सिंगर रिहाना से लेकर भारत के सुपरस्टार सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान की मौजूदगी यहां रही. उद्योग जगत से बिल गेट्स से लेकर मार्क जकरबर्ग ने भी इसमें हिस्सा लिया और वो भारत आए थे.

ये भी पढ़ें

Mobile Recharge Hike: लोकसभा चुनाव के बाद महंगा हो जाएगा मोबाइल रिचार्ज, टेलीकॉम कंपनियों ने की यह तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जमकर सोना खरीद रहा भारत का ये पड़ोसी देश, अब 100 टन से ज्यादा मंगाया
जमकर सोना खरीद रहा भारत का ये पड़ोसी देश, अब 100 टन से ज्यादा मंगाया
इस राज्य ने गठित किया 8वां वेतन आयोग, वेतन पेंशन पर 18 महीने में आएगी रिपोर्ट
इस राज्य ने गठित किया 8वां वेतन आयोग, वेतन पेंशन पर 18 महीने में आएगी रिपोर्ट
चीनी-चावल और दाल फिर हुई महंगी, दीवाली से पहले सप्लाई चेन में बड़ी रुकावट
चीनी-चावल और दाल फिर हुई महंगी, दीवाली से पहले सप्लाई चेन में बड़ी रुकावट
अमेरिका का दोहरा रवैया, भारत पर पाबंदी लगाकर खुद रूस से खरीद रहा तेल
अमेरिका का दोहरा रवैया, भारत पर पाबंदी लगाकर खुद रूस से खरीद रहा तेल

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
Embed widget