एक्सप्लोरर

Mobile Recharge Hike: लोकसभा चुनाव के बाद महंगा हो जाएगा मोबाइल रिचार्ज, टेलीकॉम कंपनियों ने की यह तैयारी

Mobile Recharge Hike: लोकसभा चुनावों के बाद ग्राहकों पर महंगे मोबाइल बिल की मार पड़ सकती है. टेलीकॉम कंपनियों ने टैरिफ प्लान में बढ़ोतरी का प्लान बनाया है.

Mobile Recharge Hike: लोकसभा चुनाव के बाद आम लोगों को महंगे मोबाइल रिचार्ज का झटका लग सकता है. जल्द ही मोबाइल रिचार्ज (Mobile Recharge Price Hike) की कीमतें बढ़ सकती हैं. इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार टेलीकॉम कंपनियां टैरिफ में बढ़ोतरी का प्लान कर रही है. पिछले कुछ सालों में यह चौथी बार है जब टेलीकॉम कंपनियां टैरिफ प्लान में इजाफा करने वाली हैं. इस फैसले के बाद ग्राहकों के बिल में लगभग 25 फीसदी की बढ़ोतरी देखी जा सकती है. इस फैसले से टेलीकॉम कंपनियों के एवरेज रेवेन्यू प्रति यूजर (ARPU) में बढ़त होगी.  

महंगा हो सकता है मोबाइल बिल?

ET की खबर के मुताबिक देश की बड़ी टेलीकॉम ऑपरेटर कंपनियां आने वाले दिनों में अपने टैरिफ प्लान में 25 फीसदी तक की बढ़ोतरी करके बढ़ती प्रतिस्पर्धा और भारी 5G निवेश की के बीच रिकवरी करने की कोशिश करेगी. रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि भले ही टैरिफ प्लान में ज्यादा बढ़ोतरी लग रही है, लेकिन शहर और गांवों में रहने वाले ग्राहकों के लिए यह सामान्य ही होगी. शहरी क्षेत्रों में रहने वाले ग्राहकों का खर्च 3.2 फीसदी से बढ़कर 3.5 फीसदी हो जाएगा. वहीं गांवों में रहने वाले ग्राहकों का टेलीकॉम पर होन वाला खर्च 5.2 फीसदी से बढ़कर 5.9 फीसदी हो जाएगा.

भारती एयरटेल और जियो को होगा सबसे ज्यादा फायदा

देश की दो सबसे दिग्गज टेलीकॉम कंपनियां भारती एयरटेल और जियो को सबसे ज्यादा फायदा होने वाला है. एक्सिस कैपिटल की रिपोर्ट के मुताबिक टेलीकॉम ऑपरेटरों का एवरेज रेवेन्यू प्रति यूजर (ARPU) में 16 फीसदी की बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है. ऐसे में भारती एयरटेल के ARPU में 29 रुपये और भारती एयरटेल में 26 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है.

100 रुपये प्रति यूजर तक की बढ़ोतरी की है उम्मीद

डेलॉयट, साउथ एशिया के TMT इंडस्ट्री लीडर पीयूष वैश ने कहा है कि टेलीकॉम कंपनिया 5जी पर किए गए खर्च की भरपाई करने के लिए ARPU में 10 से 15 फीसदी तक की बढ़ोतरी कर सकती हैं. ऐसे में ग्राहकों के प्लान में साल के अंत तक 100 रुपये प्रति यूजर के हिसाब से बढ़ोतरी हो सकती है. इसके साथ ही पीयूष वैश ने यह उम्मीद भी जताई है कि मोबाइल बिल में बढ़ोतरी के बाद भी यूजर्स के नंबर पर कोई खास फर्क देखने को नहीं मिलेगा. भारत में यूजर्स का ध्यान फिलहाल सस्ते मोबाइल बिल से अधिक तेज इंटरनेट स्पीड पर है. 

ये भी पढ़ें-

Wholesale Inflation: थोक महंगाई में रिकॉर्डतोड़ बढ़ोतरी, सरकारी अनुमानों को छोड़ा पीछे 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जापान में बच्चों से ज्यादा हुई जानवरों की संख्या, बदला बिजनेस ट्रेंड, कुत्ते-बिल्ली के डायपर बनाने वालों की बंपर कमाई
जापान में बच्चों से ज्यादा हुई जानवरों की संख्या, बदला बिजनेस ट्रेंड, कुत्ते-बिल्ली के डायपर बनाने वालों की बंपर कमाई
Business Ideas for Village: अपने गांव में शुरू करें ये 20 बिजनेस, 16वें नंबर वाला है एंटरटेनमेंट से भरपूर, होगी बंपर कमाई
Business Ideas for Village: अपने गांव में शुरू करें ये 20 बिजनेस, 16वें नंबर वाला है एंटरटेनमेंट से भरपूर, होगी बंपर कमाई
Gold-Silver Rate: सोना खरीदने का बढ़िया मौका! आज फिर कीमतों में बड़ी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती
सोना खरीदने का बढ़िया मौका! आज फिर कीमतों में बड़ी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती
E20 पेट्रोल पर मानसून संकट! बारिश की नमी सोख रहा है एथेनॉल, पंप मालिकों ने दी चेतावनी
E20 पेट्रोल पर मानसून संकट! बारिश की नमी सोख रहा है एथेनॉल, पंप मालिकों ने दी चेतावनी

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
यूपी चुनाव से पहले शामली में निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी चुनाव से पहले शामली में निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
अश्वगंधा से लेकर स्टीविया तक किसमें है ज्यादा कमाई, कौन से पौधे की खेती करें किसान?
अश्वगंधा से लेकर स्टीविया तक किसमें है ज्यादा कमाई, कौन से पौधे की खेती करें किसान?
Embed widget