एक्सप्लोरर

Anant-Radhika Wedding: रिहाना ने वसूले करीब 74 करोड़ ₹ तो अरिजीत-Akon से लेकर दिलजीत ने भी चार्ज की बड़ी रकम

Anant Ambani-Radhika Merchant Pre-Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग प्रोग्राम में ग्लोबल पॉप स्टार रिहाना से लेकर इंटरनेशनल सिंगर Akon ने परफॉर्म किया और इसके लिए खासी फीस वसूली.

Anant-Radhika Wedding Performers Fees: देश के सबसे धनवान शख्स मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी की राधिका मर्चेंट के साथ शादी होने वाली है. 1 से 3 मार्च 2024 के दौरान इसके लिए गुजरात के जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन हुए जिसमें दुनियाभर से नामचीन हस्तियां शामिल हुई हैं. बिजनेस जगत के दिग्गज बिल गेट्स, मार्क जुकरबर्ग, लक्ष्मी मित्तल, आनंद महिंद्रा हों या राजनीतिक जगत के अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप हो, सबने जमकर इस प्री-वेडिंग कार्यक्रम का जमकर लुत्फ उठाया.

मनोरंजन जगत की हस्तियों की रही भरमार

ग्लोबल पॉप स्टार रिहाना से लेकर देश के सबसे पॉपुलर सितारे जैसे शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान ने इस कार्यक्रम में शिरकत की. दीपिका पादुकोण-उनके पति रणवीर सिंह के साथ करीना-सैफ, कियारा-सिद्धार्थ सहित ढेरों सिलेब्रिटीज ने भी इस कार्यक्रम में एंटरटेनमेंट जगत का रीप्रेंजेंटेशन करते हुए जलवे बिखेरे. 

संगीत कार्यक्रम में सिलेब्रिटीज की जोरदार परफॉरमेंस- रिहाना रहीं मुख्य आकर्षण

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के शादी से पहले के समारोह में ग्लोबल पॉप सेंसेशन रिहाना ने अपनी धमाकेदार परफॉरमेंस से स्टेज हिला दिया. रिहाना ग्लोबल लेवल पर सबसे ज्यादा पैसा हासिल करने वाली म्यूजिशियन में से हैं तो जाहिर हैं उनकी फीस भी काफी ऊंची होती है. आम तौर पर वो प्राइवेट इवेंट्स के लिए 1.5 मिलियन से 8 मिलियन तक चार्ज करती हैं लेकिन अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के हाई प्रोफाइल प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए उन्होंने 8-9 मिलियन डॉलर का चार्ज किया है-ऐसी रिपोर्ट्स हैं. अगर भारतीय रुपये में इसे देखा जाए तो ये 74 करोड़ रुपये के आसपास बैठता है. 

दिलजीत दोसांझ

भारतीय कलाकारों की बात की जाए तो पंजाबी गायक और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में करीब 4 करोड़ रुपये की फीस चार्ज की है. दिलजीत दोसांझ पंजाबी युवाओं के साथ साथ हर वर्ग में बेहद पॉपुलर हैं और अपने गायिकी से उनके दिलों पर राज करते हैं.

Akon

फेमस इंटरनेशनल सिंगर एकॉन ने भारत के लिए भी एक गाना गाया है जिसे यंगस्टर्स के बीच काफी पसंद किया गया है और वो शाहरुख खान की फिल्म रॉ-वन में शामिल था. अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में परफॉरमेंस देने के लिए एकॉन ने 499,000 डॉलर का चार्ज किया था जो कि वो आमतौर पर करते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक ये जानकारी मिली है. इन्होंने इसी रॉ-वन के गाने 'छम्मक छल्लो' पर परफॉर्म किया और अंबानी परिवार के साथ वहां मौजूद लोगों ने उन्हें खूब चीयर किया.

अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल

श्रेया घोषाल ने देश के सबसे पसंदीदा गायक अरिजीत सिंह के साथ शानदार गीतों का समा बांधा. जहां अरिजीत सिंह किसी प्राइवेट इवेंट के लिए 5 करोड़ रुपये का चार्ज करते हैं वहीं अवॉर्ड विनर सिंगर श्रेया घोषाल एक गाने के लिए 25 लाख रुपये का चार्ज करती हैं. ऐसी जानकारी है. अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में अरिजीत सिंह ने अपने रोमांटिंक गानों से माहौल को और रुमानी बनाया और इवेंट में मौजूद उनके फैंस के लिए ये शाम एक यादगार पल बन गई.

बी प्राक

बॉलीवुड सिंगर और दमदार आवाज के मालिक बी प्राक ने इस इवेंट में रणवीर सिंह के साथ जुगलबंदी दिखाई और अपने गानों से वहां मौजूद लोगों में जोश भर दिया. ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि आमतौर पर बी प्राक इवेंट्स मे गाने के लिए 10-15 लाख रुपये की फीस चार्ज करते हैं.

लकी अली

बॉलीवुड के फेमस सिंगर और एल्बम गायक लकी अली ने भी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में सोलफुल परफॉरमेंस दी और अपने ऑलटाइम हिट क्लासिक गाने 'ओ सनम' को गाकर समां बांध दिया. लकी अली ने भी इस प्राइवेट इवेंट में परफॉरमेंस देने के लिए लाखों की फीस चार्ज की होगी- ऐसा रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें

सेंसेक्स ने रचा इतिहास, पहली बार 74,000 के ऊपर हुआ क्लोज, बैंकिंग स्टॉक्स ने बाजार में भरा जोश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

काम की खबर: अब कम होंगे अस्पताल के भारी-भरकम बिल, हेल्थ इंश्योरेंस के लिए बना नया सुपर पैनल
काम की खबर: अब कम होंगे अस्पताल के भारी-भरकम बिल, हेल्थ इंश्योरेंस के लिए बना नया सुपर पैनल
PPF vs SIP: क्या है इन्वेस्टमेंट के लिए बेहतर ऑप्शन? जानें किसमें बढ़ेगा 10 सालों में सबसे ज्यादा पैसा
PPF या SIP क्या है इन्वेस्टमेंट के लिए बेहतर ऑप्शन? जानें किसमें बढ़ेगा 10 सालों में सबसे ज्यादा पैसा
Explained: अंडरगारमेंट्स से लेकर मलाश्य के अंदर... जानें कहां-कहां सोना छिपाकर भारत लाया गया?
अंडरगारमेंट्स से लेकर मलाश्य के अंदर... जानें कहां-कहां सोना छिपाकर भारत लाया गया?
Daily wear के लिए गहने बनवाने से पहले पढ़ें यह खबर, जानें कितने कैरेट का गोल्ड होगा सबसे टिकाऊ?
Daily wear के लिए गहने बनवाने से पहले पढ़ें यह खबर, जानें कितने कैरेट का गोल्ड होगा सबसे टिकाऊ?

वीडियोज

Khabar Filmy Hai: ग्लैमर की चमक के पीछे छिपी कड़वी सच्चाई आई सामने | 11 April 2026 | ABP News
Weekend Recap: 😳देखिये इस हफ्ते का weekend reacp, TV की दुनिया की सभी बड़ी हलचल एक साथ #sbs
'दोस्त' ऑफ ईरान... 'Ghosts' ऑफ बेरूत !
बर्गर के अंदर निकला जिंदा कॉकरोच, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश!
Islamabad Meeting से पहले बढ़ा तनाव, क्या निकलेगा कोई हल?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका-ईरान वार्ता के बीच पाकिस्तान ने सऊदी में तैनात किए फाइटर जेट, शहबाज शरीफ ने क्यों किया ये फैसला?
अमेरिका-ईरान वार्ता के बीच पाकिस्तान ने सऊदी में तैनात किए फाइटर जेट, शहबाज शरीफ ने क्यों किया ये फैसला?
CM योगी ने बदला एक और नाम, अब रविंद्र नगर के नाम से जाना जाएगा लखीमपुर खीरी का मियांपुर
CM योगी ने बदला एक और नाम, अब रविंद्र नगर के नाम से जाना जाएगा लखीमपुर खीरी का मियांपुर
'बड़े-बड़े बॉलर्स को डर लग रहा है', वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक बैटिंग पर क्या बोले पूर्व भारतीय क्रिकेटर?
'बड़े-बड़े बॉलर्स को डर लग रहा है', वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक बैटिंग पर क्या बोले पूर्व भारतीय क्रिकेटर?
संसद भवन में आमने-सामने PM मोदी और राहुल गांधी, दोनों के बीच क्या हुई बात, देखें VIDEO
संसद भवन में आमने-सामने PM मोदी और राहुल गांधी, दोनों के बीच क्या हुई बात, देखें VIDEO
The Kerala Story 2 Box Office: 'धुरंधर 2' के तूफान के बीच 'द केरल स्टोरी 2' ने 6 हफ्ते किए पूरे, जानें- कलेक्शन और बजट
'धुरंधर 2' के तूफान के बीच 'द केरल स्टोरी 2' ने 6 हफ्ते किए पूरे, जानें- कलेक्शन और बजट
ईरान की कौनसी है वो एक शर्त, जिसे मान गया अमेरिका? क्या अब खुलेगा हॉर्मुज
ईरान की कौनसी है वो एक शर्त, जिसे मान गया अमेरिका? क्या अब खुलेगा हॉर्मुज
कॉलेज जाए बिना गणित में मास्टर्स, डिस्टेंस मोड से सपनों को दें उड़ान; ये हैं ऑप्शन
कॉलेज जाए बिना गणित में मास्टर्स, डिस्टेंस मोड से सपनों को दें उड़ान; ये हैं ऑप्शन
Esophageal Cancer: बार-बार आ रही है खांसी तो हो जाएं सावधान, हो सकता है खाने की नली में कैंसर
बार-बार आ रही है खांसी तो हो जाएं सावधान, हो सकता है खाने की नली में कैंसर
Embed widget