एक्सप्लोरर

Anant-Radhika: हनीमून के लिए अनंत-राधिका ने इस लग्जरी रिजॉर्ट को चुना, सांसें थमाने वाला व्यू-100 फुट का स्विमिंग पूल है खासियत

Anant-Radhika Honeymoon: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट शादी के बाद अपना हनीमून इंजॉय कर रहे हैं. इसके लिए उन्होंने एक बेहद खास जगह को चुना है, जहां एक रात ठहरने का खर्च लाखों रुपये है.

Anant Ambani-Radhika Merchant Honeymoon: भारत के सबसे बड़े बिजनेसमैन एवं एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी देश की सबसे महंगी शादी बन चुकी है. अंबानी परिवार ने अपने लाडले की शादी में जमकर पैसे खर्च किए. शादी को हुए लगभग एक महीना हो चुका है, लेकिन इसकी ग्रैंड तस्वीरें अभी भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं. शादी से पहले अनंत अंबानी की दो प्री-वेडिंग सेरेमनी हुई थी, जिनमें देश और दुनिया की तमाम हस्तियां शामिल हुई थीं. अब इस महंगी शादी के बाद यह पॉवर कपल अपना हनीमून इंजॉय कर रहा है. शादी की तरह ही उनका हनीमून भी बेहद महंगा और लग्जरी से भरा हुआ है. हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने अपने हनीमून के लिए कोस्टारिका को चुना है.

कोस्टारिका के आलीशान रिसॉर्ट में कपल मना रहा हनीमून

गौरतलब है कि 12 जुलाई को मुंबई में शादी के बंधन में बंधन के बाद अनंत-राधिका पेरिस ओलंपिक 2024 में नजर आए थे. पेरिस ओलंपिक में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद कपल कोस्टारिका के लिए रवाना हो गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनंत-राधिका 1 अगस्त 2024 को कोस्टारिका पहुंचे हैं.

लग्जरी रिसॉर्ट में है कई सुविधाएं

 The Tico Times की रिपोर्ट के अनुसार अनंत राधिका का हनीमून उनकी शादी की तरह ही बेहद महंगा है. यह कपल कोस्टारिका के गुआना कास्ट एरिया के कासा लास ओलास (Casa Las Olas) रिसॉर्ट में रुका हुआ है. यह एक आलीशान रिसॉर्ट है, जिसमें कई सुविधाएं मौजूद हैं. Casa Las Olas एक छह बेडरूम का लग्जरी रिसॉर्ट है, जो 18,475 वर्ग फुट में स्थित है. यहां से आपको प्रशांत महासागर का सुंदर दृश्य देखने को मिलेगा.

लग्जरी रिसॉर्ट का है इतना किराया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस पांच स्टार रिसॉर्ट में एक दिन रुकने के लिए कम से 23,000 डॉलर यानी करीब 19,30 लाख रुपये खर्च करने पड़ते हैं. इसके अलावा और भी कई तरह के खर्च इसमें शामिल हैं. इस रिसॉर्ट में बड़ों के साथ-साथ बच्चों के लिए भी कई सुविधाएं मौजूद हैं. इसमें एक बड़ा सा 100 फुट का स्विमिंग पूल भी मौजूद है, जो मेहमानों के बीच खास आकर्षण का केंद्र बना रहता है. इसके अलावा मेहमान अपनी सुविधा के अनुसार प्राइवेट बार, प्राइवेट शेप, पर्सनल ट्रेनर आदि को भी इस रिसॉर्ट में रख सकते हैं.

बता दें कि यह रिसॉर्ट अपनी लग्जरी सुविधाओं के साथ ही शानदार मौसम और अपने जगह के लिए भी बहुत फेमस है. यह रिसॉर्ट ओलास प्रीता खाड़ी के पास स्थित है , जहां कई सुदंर नजारे देखने को मिलते हैं.

ये भी पढ़ें-

Home Loan Top Up: घर के नाम पर कर्ज लेकर सैर-सपाटा! आरबीआई सख्त, अब मुश्किल होगा होम लोन का टॉपअप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर बेचकर बचाया टैक्स? 3 साल का ये नियम तोड़ा तो आ सकता है नोटिस
घर बेचकर बचाया टैक्स? 3 साल का ये नियम तोड़ा तो आ सकता है नोटिस
अब विदेश पैसे भेजने से पहले सावधान, पहले जान लें LRS लिमिट और टैक्स के नियम
अब विदेश पैसे भेजने से पहले सावधान, पहले जान लें LRS लिमिट और टैक्स के नियम
यूपी-बिहार में बढ़ रही Loan की मांग, कर्ज पर सिबिल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
यूपी-बिहार में बढ़ रही Loan की मांग, कर्ज पर सिबिल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
7 करोड़ का फंड बनाना है तो कितनी SIP करनी होगी? समझें 15 साल का पूरा गणित
7 करोड़ का फंड बनाना है तो कितनी SIP करनी होगी? समझें 15 साल का पूरा गणित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget