एक्सप्लोरर

Home Loan Top Up: घर के नाम पर कर्ज लेकर सैर-सपाटा! आरबीआई सख्त, अब मुश्किल होगा होम लोन का टॉपअप

RBI on Home Loan Top Up: रिजर्व बैंक ने इस सप्ताह हुई मौद्रिक नीति समिति की बैठक में ब्याज दरों में भले ही कोई बदलाव नहीं किया, लेकिन आपके काम के कई नियमों में बड़े बदलाव किए गए हैं...

होम लोन और अन्य सिक्योर्ड लोन पर टॉप अप पाना अब मुश्किल होने वाला है. रिजर्व बैंक ने इस मामले में सख्त रुख अख्तियार किया है और बैंकों व गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) को हिदायत दी है. रिजर्व बैंक का कहना है कि देश में कर्ज लेने वाले लोग टॉप अप का दुरुपयोग कर रहे हैं.

भारत में तेज रफ्तार से बढ़ रहे टॉप अप लोन

रिजर्व बैंक के गवर्नर ने पूर्ण बजट के बाद हुई पहली एमपीसी बैठक के बाद कल गुरुवार को इसके बारे में बातें की. उन्होंने बताया कि भारत में टॉप अप लोन का ट्रेंड बहुत तेजी से बढ़ रहा है. इसकी ग्रोथ हैरान करने वाली है. रिजर्व बैंक के संज्ञान में ऐसी बातें आई हैं कि लोग टॉप अप लोन के पैसे का इस्तेमाल सैर-सपाटे या स्पेकुलेटिव ट्रेडिंग में कर रहे हैं, जो लोन की रिकवरी को मुश्किल बना सकता है.

इस तरह के लोन पर मिलते हैं टॉप अप

दरअसल बैंक और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियां सिक्योर्ड लोन लेने वाले ग्राहकों को अक्सर टॉप अप ऑफर करते हैं. सिक्योर्ड लोन वैसे लोन को कहा जाता है, जिसमें बैंकों के पास रिकवरी करने के विकल्प रहते हैं. उदाहरण के लिए होम लोन, कार लोन, गोल्ड लोन आदि को सिक्योर्ड लोन कहा जाता है. ऐसे लोन के मामले में बैंक ग्राहकों को अक्सर टॉप अप की पेशकश करते हैं.

सही से नियम पालन नहीं कर रहे बैंक

रिजर्व बैंक के गवर्नर का कहना है कि टॉप अप लोन ऑफर करते समय बैंकों और गैर बैकिंग वित्तीय कंपनियों के द्वारा तय प्रावधानों का सही से पालन नहीं किया जा रहा है. बैंकों व एनबीएफसी आदि को किसी भी लोन पर टॉप अप ऑफर करते समय लोन टू वैल्यू रेशियो, रिस्क वेट, पैसों के अंतिम इस्तेमाल की मॉनिटरिंग जैसे फैक्टरों को ध्यान में रखना पड़ता है. शक्तिकांत दास का मानना है कि कई निकायों के द्वारा उन प्रावधानों का सही से पालन नहीं किया जा रहा है.

कर्ज लेने वाले उठा रहे हैं ऐसे रिस्की कदम

बकौल आरबीआई गवर्नर दास, कर्ज लेने वाले टॉप अप लोन के पैसों का इस्तेमाल स्पेकुलेशन पर आधारित कामों में कर रहे हैं या अनुत्पादक वजहों पर उस पैसे को खर्च कर रहे हैं. टॉप अप लोन के पैसे से स्पेकुलेटिव ट्रेड से आशय उन मामलों से है, जिनमें कोई व्यक्ति बैंक से होम लोन या अन्य सिक्योर्ड लोन को टॉप अप करा लेता है और उस पैसे को शेयर बाजार आदि में कयासों के आधार पर निवेश करता है. यह बहुत जोखिम से भरा हुआ है, इसी कारण रिजर्व बैंक ने सख्ती दिखाई है और बैंकों व एनबीएफसी को टॉप अप लोन देने के मामले में कड़ाई बरतने को कहा है.

ये भी पढ़ें: सिर्फ कुछ घंटों में चेक क्लियर होगा अब नहीं लगेंगे 2 दिन, आरबीआई गवर्नर का बड़ा ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेक और एडवांस मैन्युफैक्चरिंग का हब बनेगा जामनगर, मुकेश अंबानी ने अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के सामने पेश किया विजन
टेक और एडवांस मैन्युफैक्चरिंग का हब बनेगा जामनगर, मुकेश अंबानी ने अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के सामने पेश किया विजन
डाटा लीक के बाद SBI में आपका खाता सुरक्षित है या नहीं, खुद बैंक ने बताया
डाटा लीक के बाद SBI में आपका खाता सुरक्षित है या नहीं, खुद बैंक ने बताया
पेट्रोल डीजल फिर महंगा होना तय! सितंबर में कच्चे तेल का बिल 47% बढ़ा
पेट्रोल डीजल फिर महंगा होना तय! सितंबर में कच्चे तेल का बिल 47% बढ़ा
सितंबर में 7.9% बढ़ी भारत के कोर सेक्टर की ग्रोथ, उद्योगों के बेहतर प्रदर्शन ने बढ़ाई विकास दर
सितंबर में 7.9% बढ़ी भारत के कोर सेक्टर की ग्रोथ, उद्योगों के बेहतर प्रदर्शन ने बढ़ाई विकास दर

वीडियोज

सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?
बंगाल के बाद उत्तर प्रदेश... 'वोट काटने' पर क्लेश!
Cockroach का मकसद... चेंज?
Man Atisundar: 🕵🏻‍♀️Radhya का भेष बदलकर नया खेल, क्‍या खुलेगा Antara के धोखे का बड़ा राज़? #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget