एक्सप्लोरर

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का कार्ड आया सामने, ये है शादी की डेट और जगह

Anant Ambani and Radhika Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का कार्ड सामने आ गया है. आने वाले समय में इस तारीख और जगह पर अनंत-राधिका शादी के बंधन में बंधेंगे.

Anant Ambani And Radhika Merchant Wedding: देश के दिग्गज कारोबारी मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और उनकी मंगेतर राधिका मर्चेंट जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. लंबे वक्त से दोनों की शादी की तैयारियां चल रही है. अब दोनों की शादी का कार्ड भी सामने आ गया है. न्यूज एजेंसी ANI ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट मुंबई के BKC में स्थित जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं.

इस तारीख को लेंगे सात फेरे

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. इस भव्य शादी को लेकर नए-नए अपडेट्स सामने आते रहे हैं और अब शादी के कार्ड से साफ है कि यह शादी हिंदू रीति-रिवाजों से की जाएगी. मुख्य कार्यक्रम यानी शुभ विवाह का आयोजन शुक्रवार 12 जुलाई, 2024 को होगा. इसके बाद 13 जुलाई को शुभ आशीर्वाद का कार्यक्रम रखा जाएगा. वहीं 14 जुलाई 2024 को मंगल उत्सव यानी वेडिंग रिसेप्शन आयोजित होने वाला है. इस शानदार शादी में देश और दुनिया की कई बड़ी हस्तियां शामिल हो सकती हैं.

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का कार्ड आया सामने, ये है शादी की डेट और जगह

जानें तीन दिन के फंक्शन की डिटेल्स

12 जुलाई को मुख्य कार्यक्रम यानी शुभ विवाह का आयोजन होगा. यह शादी के BKC के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होगी. इसके लिए मेहमानों के ट्रेडिशनल भारतीय ड्रेस कोड फॉलो करने को कहा गया है. इसके बाद  शनिवार 13 जुलाई को वर-वधु को आर्शीवाद देने का कार्यक्रम रखा जाएगा. इसका ड्रेस कोड भी एथनिक ही रखा गया है. 14 जुलाई, रविवार को वेडिंग रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा जिसमें भी मेहमानों को एथनिक ड्रेस कोड फॉलो करने का आग्रह किया गया है.

मेहमानों को मिल गया न्योता

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस भव्य शादी का न्योता मेहमानों को बांटा जा चुका है. इसमें बिजनेस, राजनीति और बॉलीवुड समेत कई दिग्गज हस्तियां शामिल हो सकती हैं. सभी मेहमानों को ट्रेडिशनल लाल और गोल्डन रंग का कार्ड मिल चुका है.

क्रूज पर हो रहा दूसरा प्री-वेडिंग फंक्शन

अनंत-राधिका की शादी से पहले दो प्री-वेडिंग फंक्शन का भी आयोजन किया गया है. अनंत और राधिका का दूसरा प्री-वेडिंग फंक्शन इटली से फ्रांस के बीच समंदर में लग्जरी क्रूज पर आयोजित किया जा रहा है. यह कार्यक्रम 29 मई से शुरू हो चुका है और कुल चार दिन तक चलेगा. इस फंक्शन में देश और दुनिया की 800 जानी मानी हस्तियों को न्योता दिया गया है. इसमें कार्यक्रम में रणवीर सिंह, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, शाहरुख खान, सलमान खान, रितेश देशमुख, रश्मिका मंदाना आदि जैसे कई फिल्म स्टार्स शामिल हुए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस प्री-वेडिंग फंक्शन में ग्लोबल पॉप स्टार शकीरा भी परफॉर्म कर सकती हैं. 

मार्च में जामनगर में दोनों का पहला प्री-वेडिंग फंक्शन किया गया था. इसमें मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग, माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप आदि शामिल हुए थे. इसमें रिहाना ने भी अपने शानदार परफॉरमेंस से सबका दिल जीत लिया था.

ये भी पढ़ें-

टाटा की तारीफ! कुत्तों के लिए खुले रहते हैं इस आलीशान होटल के दरवाजे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
Real Estate: जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget