एक्सप्लोरर

Milk Price Hike: महंगाई का झटका, अमूल- मदर डेयरी के दूध के दाम बढ़े, प्रति लीटर कितने रुपये बढ़े और कब से होंगे लागू जानें

Milk Price Hiked: अमूल दूध बेचने वाली गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन  (GCMMF) ने अमूल मिल्क के दाम में 4 फीसदी का इजाफा कर दिया है जिससे इसका दूध 2 रुपये प्रति लीटर महंगा हो जाएगा. 

Milk Price Hiked: देश में महंगाई के झटके जनता को बार-बार लग रहे हैं. अब राज्यों में दूध सप्लाई करने वाली सबसे बड़ी कंपनियों में से एक अमूल ने दूध के दाम बढ़ाने का एलान कर दिया है. अमूल दूध बेचने वाली गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन  (GCMMF) ने अमूल मिल्क के दाम में 4 फीसदी का इजाफा कर दिया है जिसके बाद  दूध 2 रुपये प्रति लीटर महंगा हो जाएगा. इसके अलावा मदर डेयरी ने भी दूध के दाम में 2 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया है जिससे खासतौर पर दिल्ली-NCR के लोगों को झटका लगा है. 

कब से और कितने बढ़े हैं दाम
अमूल दूध के दामों में 02 रुपये की बढ़ोतरी के बाद अमूल गोल्ड, अमूल शक्ति और अमूल ताजा के दाम में इजाफा हो जाएगा. अमूल और मदर डेयरी दोनों के दूध की नई कीमतें कल यानी 17 अगस्त से लागू होंगी. इसके बाद अब अमूल गोल्ड 62 रुपये प्रति लीटर, अमूल शक्ति 56 रुपये प्रति लीटर और अमूल ताजा का रेट 50 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच जाएगा. आधा किलो अमूल गोल्ड का पैकेट 31 रुपये का और अमूल ताजा का आधा किलो का पैकेट 25 रुपये का हो जाएगा. वहीं अमूल शक्ति का आधा किलो का पैकेट 28 रुपये का हो जाएगा.

जानें मदर डेयरी का दूध कितना महंगा
इस बढ़ोतरी के बाद मदर डेयरी का फुल क्रीम मिल्क (Mother Dairy Full Cream Milk) अब 61 रुपये लीटर मिलेगा. पहले यह 59 रुपये प्रति लीटर मिल रहा था. वहीं टोन्ड मिल्क अब 45 रुपये के बजाय 51 रुपये प्रति लीटर मिलेगा. वहीं गाय का दूध अब 53 रुपये प्रति लीटर मिलेगा. इसके साथ ही टोकन मिल्क अब 46 रुपये के बजाय 48 रुपये लीटर मिलेगा.

कहां-कहां बढ़े हैं अमूल के दूध के दाम
गुजरात के अहमदाबाद और सौराष्ट्र, दिल्ली-NCR, पश्चिम बंगाल, मुंबई और अन्य जगहों पर दूध महंगा हो जाएगा. गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन जहां भी अमूल ब्रांड के तहत पैकेज्ड और फ्रेश दूध बेचती है-वहां दूध के दाम में 2 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हो जाएगा. 

क्यों बढ़ाईं अमूल ने कीमतें
अमूल की तरफ से कहा गया है कि कंपनी ने दूध के दाम इसलिए बढ़ाए हैं क्योंकि कंपनी की कुल लागत और ऑपरेशनल लागत बढ़ गई है. मवेशियों को खिलाने की लागत में साल दर साल आधार पर 20 फीसदी का इजाफा हो चुका है और इसका असर कंपनी को ग्राहकों पर डालना ही होगा. किसानों को दिए जानें वाली कीमतों में भी पिछले साल 8-9 फीसदी का इजाफा किया जा चुका है. 

इससे पहले मार्च में बढ़ाए थे कंपनी ने दाम
अमूल ने इससे पहले मार्च में पैकेज्ड और ताजा मिल्क के दाम में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी. इसके पीछे कंपनी ने महंगे पेट्रोल-डीजल के कारण ट्रांसपोर्टेशन की बढ़ी कीमतों का हवाला दिया था. 

ये भी पढ़ें

Gold Silver Rate: सोना हुआ बेहद सस्ता, चांदी भी 1400 रुपये से ज्यादा सस्ती, जानें ताजा भाव

SBI चेयरमैन दिनेश कुमार खारा ने कहा- 65 फीसदी बचत खाते योनो के जरिए खुले, जल्द ही लाया जाएगा YONO 2.0

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E20 पेट्रोल पर मानसून संकट! बारिश की नमी सोख रहा है एथेनॉल, पंप मालिकों ने दी चेतावनी
E20 पेट्रोल पर मानसून संकट! बारिश की नमी सोख रहा है एथेनॉल, पंप मालिकों ने दी चेतावनी
UPI Tax: 2000 से ऊपर के डिजिटल पेमेंट पर लगेगा टैक्स, सरकार ने कर ली तैयारी, बन रहा नियम
UPI Tax: 2000 से ऊपर के डिजिटल पेमेंट पर लगेगा टैक्स, सरकार ने कर ली तैयारी, बन रहा नियम
Gold-Silver Rate: क्रैश हुआ गोल्ड! लगातार गिरती कीमतों के बीच आज फिर सस्ता सोना, चांदी की भी रेट हुई कम
क्रैश हुआ गोल्ड! लगातार गिरती कीमतों के बीच आज फिर सस्ता सोना, चांदी की भी रेट हुई कम
होर्मुज बंद होते ही फूलने लगे पाकिस्तान के हाथ-पैर, कतर के एक फैसले से फिर से कंगाल होने की आई नौबत
होर्मुज बंद होते ही फूलने लगे पाकिस्तान के हाथ-पैर, कतर के एक फैसले से फिर से कंगाल होने की आई नौबत

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Strait of Hormuz: 'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
Exclusive: दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
World Emoji Day 2026: चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
Embed widget