एक्सप्लोरर

Tesla: कंपनियों के हिसाब से नहीं बदली जाती पॉलिसी, अमिताभ कांत ने टेस्ला को सुनाई खरी-खरी

Amitabh Kant: अमिताभ कांत ने कहा कि सरकार देश की नई ईवी पॉलिसी का ऐलान कर चुकी है. इसमें किसी कंपनी के हिसाब से बदलाव की कोई गुंजाइश नहीं है.

Amitabh Kant: भारत सरकार ने हाल ही में अपनी नई ईवी पॉलिसी (EV Policy) का ऐलान किया था. इसके बाद टेस्ला के इंडिया आने की अटकलें तेज हो गई थीं. टेस्ला (Tesla) के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) ने भारत आने का ऐलान भी किया था. साथ ही उनकी टीम देश में प्लांट लगाने के लिए उचित जगह की तलाश में जुट गई थी. मगर, एलन मस्क भारत का दौरा रद्द कर चुपचाप चीन पहुंच गए थे. इसके बाद से ही टेस्ला के इंडिया प्लांट का प्लान खटाई में पड़ गया है. अब नीति आयोग के पूर्व सीईओ और जी 20 शेरपा अमिताभ कांत (Amitabh Kant) ने स्पष्ट कर दिया है कि किसी कंपनी के हिसाब से देश की नीतियां नहीं बदलती हैं. भारत अपनी ईवी पॉलिसी बना चुका है. अब इसमें बदलाव की गुंजाइश नहीं है.

हर कंपनी के लिए अलग पॉलिसी नहीं होती

अमिताभ कांत ने टेस्ला को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि हर कंपनी के लिए अलग पॉलिसी नहीं होती है. हमारे पास एक ईवी पॉलिसी है और हर कंपनी को इसे स्वीकारना ही होगा. नीति आयोग के पूर्व सीईओ के बयान से माना जा रहा है कि टेस्ला ने भारत आने के लिए ईवी पॉलिसी में दी गई छूट से भी इतर कुछ डिमांड की थीं. भारत सरकार ने देश में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने वाली कंपनियों को कई तरह के इंसेंटिव देने की घोषणा की थी. 

नई ईवी पॉलिसी में दी गईं हैं कई छूट 

नई ईवी पॉलिसी के अनुसार, देश में 4150 करोड़ रुपये का इनवेस्टमेंट करने वाली कंपनियों को टैक्स में छूट दी जाएगी. साथ ही मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने वाली कंपनियों को 3 साल के अंदर 25 फीसदी और 5 साल के अंदर 50 फीसदी पार्ट्स भारत की कंपनियों से ही लेने होंगे. साथ यह उन्हें 35 हजार डॉलर से ज्यादा कीमत वाली कारों को भारत में आयात करने पर 15 फीसदी इंपोर्ट ड्यूटी ही चुकानी पड़ेगी. साथ ही जो कंपनी जितना ज्यादा निवेश करेगी उसे उतनी ही ज्यादा कारों को इंपोर्ट करने पर छूट मिलती. 

अगले 5 साल में बहुत कुछ होने जा रहा

अमिताभ कांत ने कहा कि आने वाले 5 सालों में बहुत कुछ होने जा रहा है. ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में भी यह बदलाव देखने को मिलेंगे. दुनिया परिवहन के टिकाऊ साधनों की ओर बढ़ रही है. सरकार की तरफ से इलेक्ट्रिक दोपहिया, तिपहिया और बसें खरीदने पर भी सब्सिडी दी जा रही है. इसका व्यापक असर दिखाई देगा.

ये भी पढ़ें 

Cognizant: दिग्गज आईटी कंपनी ने दी छंटनी की चेतावनी, ऑफिस नहीं आए तो घर बिठा देंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shoe Companies: शॉपिंग के शौकीनों की खुली लॉटरी, सरकार के इस फैसले से जूतों पर मिलेगी डिस्काउंट और ऑफर्स की बंपर से
शॉपिंग के शौकीनों की खुली लॉटरी, सरकार के इस फैसले से जूतों पर मिलेगी डिस्काउंट और ऑफर्स की बंपर सेल
दुनिया के जिन देशों में है वीजा-फ्री एंट्री, वहां चुकाना पड़ता है भारी भरकम टैक्स, रिपोर्ट ने बताई कड़वी सच्चाई
दुनिया के जिन देशों में है वीजा-फ्री एंट्री, वहां चुकाना पड़ता है भारी भरकम टैक्स, रिपोर्ट ने बताई कड़वी सच्चाई
Vegetable Price: इकट्ठा कर लो टमाटर का स्टॉक, आसमान छुएंगे दाम, दाल-चावल की कीमतों से बिगड़ेगा बजट
Vegetable Price: इकट्ठा कर लो टमाटर का स्टॉक, आसमान छुएंगे दाम, दाल-चावल की कीमतों से बिगड़ेगा बजट
फिजूलखर्ची बंद करो, खुद की कमाई बढ़ाओ, राज्यों से सरकार ने ऐसा क्यों कहा, आप पर क्या होगा असर?
फिजूलखर्ची बंद करो, खुद की कमाई बढ़ाओ, राज्यों से सरकार ने ऐसा क्यों कहा, आप पर क्या होगा असर?

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget