एक्सप्लोरर

अमिताभ बच्चन होंगे GST के ब्रांड एंबेसडरः वित्त मंत्रालय ने शेयर किया VIDEO

नई दिल्ली: देश में इनडायरेक्ट टैक्स की नई प्रणाली जीएसटी 1 जुलाई से लागू होनी है. अब जीएसटी की एडवर्टाइजिंग के लिए बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को चुना गया है. अमिताभ जल्द ही सभी प्रचार माध्यमों पर जीएसटी का प्रचार करते नजर आएंगे. उनके साथ 40 सेकेंड की एक विज्ञापन फिल्म पहले ही शूट कर ली गई है. केंद्रीय उत्पाद और सीमा शुल्क विभाग-सेंट्रल बोर्ड ऑफ एक्साइज एंड कस्टम्स ने अमिताभ बच्चन को जीएसटी का ब्रांड एंबेसडर बनाएने का ऐलान कर दिया है.

  वित्त मंत्रालय ने इस 40 सेकेंड के वीडियो को साझा करते हुए ट्वीट में लिखा है, जीएसटी- एक पहल एकीकृत बाजार बनाने के लिए. वित्त मंत्रालय और केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने इसका वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है. जीएसटी के प्रचार के लिए अमिताभ बच्चन ने जो पहला वीडियो शूट किया है उसमें अमिताभ कहते दिख रहे हैं कि 'जीएसटी सिर्फ एक टैक्स नहीं, देश के बाजार को एक सूत्र में बांधने की एक पहल है. जीएसटी, एक राष्ट्र एक टैक्स'  अमिताभ बच्चन होंगे GST के ब्रांड एंबेसडरः वित्त मंत्रालय ने शेयर किया VIDEO

इससे पहले बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधू जीएसटी की ब्रांड एंबेसडर थीं. अब देश के आर्थिक सुधार की दिशा में उठाए जा रहे सबसे बड़े कदम जीएसटी के लिए सीबीईसी ने 'बिग बी' अमिताभ बच्चन को ब्रांड एंबेसडर नियुक्त कर दिया है. आपको बता दें कि इससे पहले भी बिग बी सरकार की कई योजनाओं के लिए ब्रांड एंबेसडर रह चुके हैं.

जीएसटी के लिए पहला प्रचार वीडियो जो साझा किया जा रहा है उसमें शहंशाह अपने गालों पर तिरंगे का निशान लगाते हुए कह रहे हैं कि जैसे ये सिर्फ तीन रंग नहीं बल्कि एक पहचान है जो हमें एक सूत्र में बांधता है, इसी तरह जीएसटी सिर्फ एक टैक्स नहीं, देश को बाजार को एक सूत्र में बांधने की पहल है.

अमिताभ बच्चन होंगे GST के ब्रांड एंबेसडरः वित्त मंत्रालय ने शेयर किया VIDEO

इससे पहले अमिताभ बच्चन ने सरकार के पल्स पोलियो अभियान के लिए लंबे समय तक प्रचार किया है. हाल में वो केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना स्वच्छ भारत मिशन के भी ब्रांड एंबेसडर बने हुए हैं.

जैसा कि आप जानते ही हैं कि जीएसटी 1 जुलाई से देशभर में लागू होने वाला है. जहां एयरइंडिया, आईटी कंपनियों समेत इंडस्ट्री बॉडी एसोचैम भी जीएसटी को टालने की मांग कर रहे हैं वहीं वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कल यानी रविवार को साफ कह दिया है कि जीएसटी को टालने की गुंजाइश खत्म हो चुकी है. हालांकि जीएसटी काउंसिल ने रिटर्न दाखिल करने वालों को 2 महीने की राहत दी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सितंबर में दिखा महंगे हवाई टिकट का असर, 6.5% घटी यात्रियों की संख्या
सितंबर में दिखा महंगे हवाई टिकट का असर, 6.5% घटी यात्रियों की संख्या
Microsoft: नौकरी छोड़ने का ऑफर ठुकराया तो क्या होगा? भारत में भी बड़ी छंटनी
Microsoft: नौकरी छोड़ने का ऑफर ठुकराया तो क्या होगा? भारत में भी बड़ी छंटनी
डीजल बेचकर तिजोरी भरेगा भारत, 2030 तक बनेगा दुनिया का सप्लायर
डीजल बेचकर तिजोरी भरेगा भारत, 2030 तक बनेगा दुनिया का सप्लायर
6.5 करोड़ का Lamborghini वाला घर, 3 महीने में अमीरों ने सब खरीद लिए
6.5 करोड़ का Lamborghini वाला घर, 3 महीने में अमीरों ने सब खरीद लिए

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget