एक्सप्लोरर

Ambani Mango Farm: दुनिया में आम का सबसे बड़ा बाग अंबानी के नाम, एक्सपोर्ट से जबरदस्त कमाई

Ambani Mango Farm Jamnagar में रिलायंस का आम का बाग 600 एकड़ में है. यहां आम के 1.5 लाख से अधिक पेड़ों की 200 से अधिक किस्म है.

Mukesh Ambani Mango Farm: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) भारत और एशिया के दूसरे सबसे बड़े अमीर आदमी हैं. रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड देश की सबसे मूल्यवान कंपनी है. रिलायंस पूरे देश में ऊर्जा, पेट्रोकेमिकल, कपड़ा, प्राकृतिक संसाधन, खुदरा और दूरसंचार के क्षेत्र में बिजनस फैला हुआ है, लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि रिलायंस दुनिया में आम की सबसे बड़ी एक्सपोर्टर कंपनियों में से एक है.

गुजरात के जामनगर में रिलायंस का आमों का बाग (Reliance Mango Farm) है, जो 600 एकड़ में बना हुआ है. इस बाग में आम के 1.5 लाख से अधिक पेड़ हैं. इसमें आम की 200 से अधिक देसी-विदेशी किस्मों हैं. जो दुनिया की बेहतरीन किस्मों में से एक हैं.

मज़बूरी में लगाया बगीचा 
रिलायंस ने अपनी खुशी से आम का बगीचा नहीं लगाया, बल्कि उसे मजबूरी में ऐसा करना पड़ा था. गुजरात के जामनगर में रिलायंस की रिफाइनरी है. यह दुनिया की सबसे बड़ी रिफाइनरीज में से एक है. प्रदूषण रोकने के लिए कंपनी को पल्यूशन कंट्रोल बोर्ड्स से कई बार नोटिस भेजे गए. यह बात वर्ष 1997 की है. आखिर कंपनी को लगा कि प्रदूषण की समस्या को रोकने के लिए कुछ करना होगा. कंपनी ने पर्यावरण की रक्षा के साथ-साथ फायदा के बारे में भी सोचा. उसके बाद रिलायंस ने आम का बगीचा लगाने का फैसला किया है.

धीरूभाई के नाम से रखा बाग का नाम 
कंपनी ने रिफाइनरी के पास आम का बगीचा बनाने के बारे में फैसला किया. कंपनी ने जामनगर रिफाइनरी के पास बंजर जमीन पर आम के पेड़ लगाने का कार्य वर्ष 1998 में शुरू किया था. शुरुआत में इस प्रोजेक्ट को लेकर कई परेशानियां सामने आई. तेज हवा के साथ पानी भी खारा था. जमीन भी आम की खेती के लिए ठीक नहीं थी, लेकिन टेक्नोलॉजी की मदद से कंपनी ने इसे उपयोग लायक बनाया. इस बाग का नाम कंपनी के फाउंडर धीरूभाई अंबानी के नाम पर धीरूभाई अंबानी लखीबाग आमराई (Dhirubhai Ambani Lakhibag Amrayee) रखा गया.

नीता अंबानी के हाथ में कमान 
इस बाग में पैदा होने वाले आमों को दुनिया के कई देशों को निर्यात किया जाता है. रिलायंस आस-पास के किसानों को अपने बाग में इस्तेमाल होने वाली तकनीक से रू-ब-रू कराती है और हर साल किसानों को 1 लाख पेड़ वितरित करती है. इस बागान की कमान मुकेश की पत्नी नीता अंबानी के हाथ है.

औषधीयों के लगाए पेड़ 
आम के अलावा इसमें अमरूद, इमली, काजू, ब्राजीलियन चेरी, चीकू, आड़ू, अनार और कुछ औषधीय पेड़ भी हैं. इसमें प्रति एकड़ आम की पैदावार करीब 10 मीट्रिक टन है जो ब्राजील और इजरायल से भी अधिक है. रिलायंस ने अपने बागान में होने वाले फलों की मार्केटिंग के लिए एक अलग कंपनी Jamnagar Farms Private Limited बनाई है. कंपनी आरआईएल मैंगो (RIL Mango) ब्रैंड नाम से आम बेचती है.

दुनिया में आम का सबसे बड़ा बाग 
यह बाग 600 एकड़ में फैला है, इसे दुनिया में आम का सबसे बड़ा बाग माना जाता है. पानी कंपनी के डिसैलिनेशन प्लांट से आता है. इस प्लांट में समुद्र के पानी को साफ किया जाता है. पानी की कमी की समस्या से निपटने के लिए वॉटर हार्वेस्टिंग और ड्रिप इरिगेशन जैसी तकनीक का भी भरपूर इस्तेमाल किया है. इस बाग में केसर, अल्फोंसो, रत्ना, सिंधु, नीलम और आम्रपाली जैसी देसी किस्मों के अलावा विदेशी किस्म के आम के पेड़ भी हैं. इनमें अमेरिका में फ्लोरिडा की Tommy Atkins और Kent तथा इजरायल की Lily, Keitt और Maya जैसी किस्में शामिल हैं.

NRI गुजरातियों की पहली पसंद 
इस बागान में पैदा होने वाले आम की ज्यादा मांग एनआरआई (NRI) गुजरातियों के बीच है. धीरूभाई अंबानी आम के बड़े शौकीन थे. खुद मुकेश अंबानी भी मैंगो लवर (Mango Lover) हैं. रिलायंस की जामनगर रिफाइनरी 7,500 एकड़ में फैली और इसमें 1,627 एकड़ में ग्रीन बेल्ट है. यहां 34 से अधिक किस्म के पेड़ हैं जिनमें 10 % आम के पेड़ हैं. 

ये भी पढ़ें-

FD Rate Revised: पंजाब और सिंध बैंक ने सेविंग खाते और FD की ब्याज दरों में किया बदलाव, जानें लेटेस्ट रेट्स

FD Rates Hike: केनरा बैंक और IDFC फर्स्ट बैंक के ग्राहकों के लिए बड़ी खबर! अकाउंट होल्डर्स को मिलेगा बड़ा फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI Charge: 'आप पूरी तरह से कायर हैं', UPI चार्ज को लेकर किस पर भड़की निर्मला सीतारमण?
'आप पूरी तरह से कायर हैं', UPI चार्ज को लेकर किस पर भड़की निर्मला सीतारमण?
गॉसिप बेचकर कमाए लाखों, 67 साल की महिला ने खरीदे दो घर
गॉसिप बेचकर कमाए लाखों, 67 साल की महिला ने खरीदे दो घर
ऑनलाइन ठगी में पैसा गया तो क्या बैंक करेगा भरपाई? समझ लें कोर्ट ने इस पर क्या कहा है
ऑनलाइन ठगी में पैसा गया तो क्या बैंक करेगा भरपाई? समझ लें कोर्ट ने इस पर क्या कहा है
5 लाख की पोस्ट ऑफिस FD पर कितना मिलेगा रिटर्न? 1 से 5 साल तक का कैलकुलेशन
5 लाख की पोस्ट ऑफिस FD पर कितना मिलेगा रिटर्न? 1 से 5 साल तक का कैलकुलेशन

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Jharkhand Protest Live: देवेंद्र महतो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाया गया
Live: देवेंद्र महतो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाया गया
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget