एक्सप्लोरर

Amazon Floating Store: अब ऑनलाइन ही नहीं, पानी में भी करिए अमेजन से शॉपिंग, भारत में शुरू हुआ पहला तैरता स्टोर

Amazon India Floating Store: कश्मीर का डल झील पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है. इसके अलावा डल झील अनोखे मार्केटप्लेस के दम पर इकोनॉमी में बड़ा योगदान देता है...

अमेजन से आपने भी कभी न कभी शॉपिंग की होगी. भारत के ई-कॉमर्स सेक्टर में यह जाना-पहचाना नाम है. अब अमेजन ने भारत में एक अनोखे स्टोर की शुरुआत की है. अमेजन इंडिया का यह स्टोर श्रीनगर के डल झील में है, जो भारत में अमेजन का पहला तैरता स्टोर यानी फ्लोटिंग स्टोर है.

इन लोगों को मिलेगी सर्विस

बिजनेस टुडे की एक खबर के अनुसार, अमेजन इंडिया ने इस तैरते स्टोर को 'I Have Space' प्रोग्राम के हिस्से के तौर पर शुरू किया है. यह स्टोर डल झील और निगीन झील के रहवासियों और व्यवसायों को सर्विस प्रोवाइड करेगा. ग्राहक इस स्टोर पर जाकर भी अपने सामानों की डिलीवरी ले सकेंगे, साथ ही वे डिलीवरी की सुविधा का भी लाभ उठा पाएंगे.

8 साल पहले हुई थी शुरुआत

अमेजन इंडिया ने 'I Have Space' प्रोग्राम की शुरुआत 2015 में की थी. इस प्रोग्राम के तहत लोकल स्टोर और बिजनेस ओनर्स के साथ पार्टनरशिप की गई थी. इस प्रोग्राम से जुड़ने वाले स्टोर और बिजनेस को अमेजन से 2-4 किलोमीटर के दायरे में प्रोडक्ट डिलीवरी की सुविधा मिलती है. अमेजन का दावा है कि इस प्रोग्राम के तहत देश के 420 से ज्यादा शहरों में 28 हजार से ज्यादा किराना स्टोर नेटवर्क में शामिल किए गए हैं.

फेमस हैं यहां के तैरते बाजार

आपको बता दें कि डल झील कश्मीर के सबसे आकर्षक पर्यटन स्थलों में से एक है. हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक डल झील घूमने जाते हैं. डल झील अपने तरह का अनोखा पर्यटन स्थल है. पहले से ही यह झील अपने अनोखे मार्केटप्लेस के लिए प्रसिद्ध है. डल झील का तैरता हुआ मीना बाजार और सब्जी बाजार पर्यटकों को खूब पसंद आता है.

डल झील बड़ा इकोनॉमिक सेंटर

जम्मू कश्मीर के राज्सव विभाग के आंकड़ों के अनुसार, हर साल कश्मीर में करोड़ों पर्यटक जाते हैं और उनमें से ज्यादातर डल झील जरूर जाते हैं. डल झील में फ्लोटिंग मार्केटप्लेस के अलावा करीब 500 हाउसबोट चलते हैं. इससे करीब 10 हजार करोड़ रुपये की इकोनॉमी क्रिएट होती है.

ये भी पढ़ें: इस पावर स्टॉक ने जम कर दिखाया पावर, झूम उठे इन्वेस्टर जब मिला 8 गुणा रिटर्न

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीवाली पर कंपनी ने नहीं दिया बोनस, बॉस को हो सकती है जेल! जानें क्या कहते हैं नियम
दीवाली पर कंपनी ने नहीं दिया बोनस, बॉस को हो सकती है जेल! जानें क्या कहते हैं नियम
सितंबर में दिखा महंगे हवाई टिकट का असर, 6.5% घटी यात्रियों की संख्या
सितंबर में दिखा महंगे हवाई टिकट का असर, 6.5% घटी यात्रियों की संख्या
Microsoft: नौकरी छोड़ने का ऑफर ठुकराया तो क्या होगा? भारत में भी बड़ी छंटनी
Microsoft: नौकरी छोड़ने का ऑफर ठुकराया तो क्या होगा? भारत में भी बड़ी छंटनी
डीजल बेचकर तिजोरी भरेगा भारत, 2030 तक बनेगा दुनिया का सप्लायर
डीजल बेचकर तिजोरी भरेगा भारत, 2030 तक बनेगा दुनिया का सप्लायर

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget