एक्सप्लोरर

Multibagger Stock: इस पावर स्टॉक ने जम कर दिखाया ‘पावर’, झूम उठे इन्वेस्टर जब मिला 8 गुणा रिटर्न

Best Multibagger Penny Stocks: इस पावर शेयर ने बाजार को लगातार मात दी है. आज भी जब बाजार में गिरावट आई है, इसका भाव करीब 5 फीसदी मजबूत हुआ है...

आज के कारोबार में भले ही घरेलू शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली हो, लेकिन कई शेयरों ने इस बिकवाली में भी शानदार प्रदर्शन का क्रम बरकरार रखा. आज हम आपको एक ऐसे ही शेयर के बारे में बताएंगे, जिसने न सिर्फ आज बाजार की चाल को मात दी है, बल्कि लंबी अवधि में भी बाजार को पछाड़कर मल्टीबैगर रिटर्न देने वाला साबित हुआ है.

आज भी 5 फीसदी चढ़ा शेयर

हम बता रहे हैं आपको पावर स्टॉक Genus Power Infrastructures Ltd के शेयर के बारे में. आज गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स में करीब 450 अंक की गिरावट आई, जबकि Genus Power Infra के शेयर में 5 फीसदी की तेजी देखी गई. हालांकि पिछले पांच दिनों के हिसाब से देखें तो ब्रॉड मार्केट और Genus Power Infra दोनों लगभग बराबर के नुकसान में हैं.

इतना है कंपनी का मार्केट कैप

यह स्टॉक अभी अपने 52 सप्ताह के उच्च स्तर के आस-पास ट्रेड कर रहा है. आज यह 184.10 रुपये के स्तर पर बंद हुआ, जबकि इसका 52-सप्ताह का उच्च स्तर 194 रुपये है. फिलहाल इस कंपनी का मार्केट कैप 4,720 करोड़ रुपये है. इस लिहाज से यह पावर कंपनी स्मॉलकैप कैटेगरी की है.

6 महीने में बना मल्टीबैगर

इस शेयर का भाव पिछले एक महीने में करीब 60 फीसदी ऊपर गया है, जबकि 6 महीने के दौरान इसके भाव में करीब 100 फीसदी की तेजी आई है. इस साल जनवरी से लेकर अब तक Genus Power Infra के शेयर का भाव 117 फीसदी ऊपर गया है. पिछले एक साल के हिसाब से इसके भाव में अभी 136 फीसदी से ज्यादा की तेजी है.

3 साल में ऐसे चढ़ा है भाव

अभी से 3 साल पहले इस कंपनी के एक शेयर का भाव महज 23 रुपये था. इसका मतलब हुआ कि बीते 3 साल में Genus Power Infra का शेयर 8 गुणा से ज्यादा मजबूत हुआ है. इस हिसाब से देखें तो अगर कोई इन्वेस्टर 3 साल पहले इस शेयर में 12-13 हजार रुपये लगाता, तो अभी उसके इन्वेस्टमेंट की वैल्यू 1 लाख रुपये होती.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: खरीदने जा रहे हैं बिल्डर से घर, तो पहले जान लें काम की ये बात, वर्ना हो जाएगा नुकसान!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8th Pay Commission में सरकारी कर्मचारियों की चमकेगी किस्मत, उम्मीद से कहीं ज्यादा मिलेगा HRA!
8th Pay Commission में सरकारी कर्मचारियों की चमकेगी किस्मत, उम्मीद से कहीं ज्यादा मिलेगा HRA!
कॉर्पोरेट मंदी और CXOs में भारी भ्रम क्या किसी बड़े बदलाव की आहट है? ज्योतिष से समझिए पूरी तस्वीर
कॉर्पोरेट मंदी और CXOs में भारी भ्रम क्या किसी बड़े बदलाव की आहट है? ज्योतिष से समझिए पूरी तस्वीर
बेचकर निकल लो... टाटा ग्रुप की कंपनी के शेयर से उठा ब्रोकरेज का भरोसा, क्या आपके पोर्टफोलियो में है यह स्टॉक?
बेचकर निकल लो... टाटा ग्रुप की कंपनी के शेयर से उठा ब्रोकरेज का भरोसा, क्या आपके पोर्टफोलियो में है यह स्टॉक?
रेस्टोरेंट्स बनाम जोमैटो की महाजंग, होटल मालिकों ने चली ऐसी चाल, कोर्ट में फंस गई डिलीवरी कंपनी
रेस्टोरेंट्स बनाम जोमैटो की महाजंग, होटल मालिकों ने चली ऐसी चाल, कोर्ट में फंस गई डिलीवरी कंपनी

वीडियोज

MG Hector Hawk PHEV vs Toyota Innova Hycross hybrid | #mghector #toyotainnova #autolive
Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
परिसीमन बिल पर एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान, 'सुप्रिया सुले समर्थन करें तो अच्छा है वरना...'
परिसीमन बिल पर एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान, 'सुप्रिया सुले समर्थन करें तो अच्छा है वरना...'
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
कोहली-रोहित नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे? शुभमन गिल ने कहा- 'हम अलग-अलग कॉम्बिनेशन...'
कोहली-रोहित नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे? शुभमन गिल ने कहा- 'हम अलग-अलग कॉम्बिनेशन...'
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
Explained: ब्रिटेन की व्हिस्की से पाउडर-क्रीम तक! क्या सस्ता हुआ और किसकी बढ़ेगी डिमांड, भारत-UK FTA से आपको क्या फायदा?
ब्रिटेन की व्हिस्की से लेकर पाउडर-क्रीम तक! भारत-UK FTA से क्या सस्ता हुआ और आपको क्या फायदा?
अमेरिका ने घेरा होर्मुज तो रूस ने दी तगड़ी चेतावनी, कहा- 'वादा तोड़ा, ईरान के खिलाफ US की...'
अमेरिका ने घेरा होर्मुज तो रूस ने दी तगड़ी चेतावनी, कहा- 'वादा तोड़ा, ईरान के खिलाफ US की...'
बांकीपुर उपचुनाव: अब BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का रद्द होगा नामांकन? कोर्ट जा रही RJD, जानें मामला
बांकीपुर उपचुनाव: अब BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का रद्द होगा नामांकन? कोर्ट जा रही RJD, जानें मामला
Embed widget