एक्सप्लोरर

BE ALERT: बैंक का काम करते हैं तो जान लें: 22 अगस्त को देशव्यापी हड़ताल

बैंकिंग सेक्टर में सुधार के साथ ही कई और मामलों को लेकर युनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 22 अगस्त को हड़ताल करने का फैसला लिया है. ये हड़ताल पूरे देश में एक साथ होगी. यूनियन के एक बड़े नेता ने सोमवार को यह जानकारी दी.

नई दिल्लीः डिजिटल बैंकिंग के दौर में भी अगर आप बैंक शाखा में जाते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है. आने वाली 22 अगस्त को देशव्यापी बैंक हड़ताल होने जा रही है यानी पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे. बैंकिंग सेक्टर में सुधार के साथ ही कई और मामलों को लेकर युनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने हड़ताल करने का फैसला लिया है. ये हड़ताल पूरे देश में एक साथ 22 अगस्त को होगी. यूनियन के एक बड़े नेता ने सोमवार को यह जानकारी दी.

  • जानिए हड़ताल की बड़ी बातें यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियनों में सभी 9 बैंक यूनियन्स ने इसमें हिस्सा लेने पर हामी भर दी है. तो सभी 9 यूनियन्स (एआईबीईए, एआईबीओसी, एनसीबीई, एआईबीओ, बीईएफआई, आईएनबीईएफ, आईएनबीओसी, नोबीडब्ल्यू, एनओओ) हिस्सा लेंगी.
  • इस हड़ताल में बैंकों के 10 लाख कर्मचारी हिस्सा लेंगे.
  • इससे कैश लेनदेन, चेक क्लीयरेंस, ड्राफ्ट सेवाएं, बैंकिंग सेवाओं पर असर होगा.
  • अगर 22 अगस्त की हड़ताल से बैंक कर्मियों की मांगे पूरी नहीं हुई तो इसके बाद 15 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल होगी.
  • हड़ताल से मोबाइल बैंकिंग, नेट बैंकिंग और एटीएम सर्विसेज पर कोई असर नहीं होगा.
ऑल इंडिया बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन (एआईबीईए) के महासचिव सी. एच. वेंकटचलम ने बताया, "हमने हड़ताल का नोटिस दे दिया है. आने वाली 22 अगस्त को पूरे बैंकिग सेक्टर की हड़ताल रहेगी. उन्होंने बताया कि इस हड़ताल का नोटिस कुछ दिन पहले ही दे दिया गया था. UFBU समेत बैंकिंग क्षेत्र के नौ यूनियनों ने इंडियन बैंक एसोसिएशन (AIBEA) से निवेदन किया है कि बैंक कर्मियों के वेतन संशोधन के साथ ही और दूसरे मुद्दों को हल करने का रास्ता भी जल्दी खोजा जाए.
  • बैंक एसोसिएशन की क्या हैं मांगें एसोसिएशन की खास मांगों में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक को निजीकरण व विलय की प्रक्रिया को रोकने की मांग अहम है.
  • एसोसिएशन की मांग है कि बैंकों का निजीकरण रोका जाए वर्ना देश की अर्थव्यवस्था ध्वस्त हो जाएगी.
  • बैंकों के फंसे कर्जों को बट्टे खाते में न डालने जैसी मांगों का विरोध किया जा रहा है.
  • बैंक चार्ज में बढ़ोतरी की वापसी की मांग.
  • एफआरडीआई बिल वापस लेना.
  • बड़े बकायेदारों को अपराधी घोषित करने की मांग.
  • एनपीए की सख्ती से वसूली करने की मांग और बड़े डिफॉल्टर्स पर कार्रवाई की मांग.
  • पिछले 9-10 महीने में केंद्र सरकार ने 19 निजी कंपनियों को बैंकिंग लाइसेंस दिया जिसके खिलाफ मांग है.

वेतन संशोधन समेत कई और मुद्दों के हल के लिए यूएफबीयू समेत बैंकिंग सेक्टर की 9 यूनियनों ने पहले ही मांगे रखी हुई हैं जिनके लिए अभी तक कोई हल या आश्वासन नहीं दिया गया है. लिहाजा हड़ताल के लिए मजबूर होना पड़ा है. य़ूनियन के एक अधिकारी ने ये जानकारी दी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG के बढ़े दाम, 252 रुपए महंगा हुआ सिलेंडर, अब बांग्लादेश-पाकिस्तान में कितना पहुंचा रेट?
LPG के बढ़े दाम, 252 रुपए महंगा हुआ सिलेंडर, अब बांग्लादेश-पाकिस्तान में कितना पहुंचा रेट?
रॉकेट की स्पीड से भाग रहा है सोना, 1.51 लाख के पार, जानें चांदी का क्या है हाल?
रॉकेट की स्पीड से भाग रहा है सोना, 1.51 लाख के पार, जानें चांदी का क्या है हाल?
कॉरपोरेट FD में बंपर रिटर्न, कौन-कौनसी कंपनियां दे रहीं 8.95% तक का ब्याज?
कॉरपोरेट FD में बंपर रिटर्न, कौन-कौनसी कंपनियां दे रहीं 8.95% तक का ब्याज?
'दिल्ली में अब कोई बाजार बंद नहीं होगा, चाहे कुछ भी हो', व्यापारियों का बड़ा ऐलान
'दिल्ली में अब कोई बाजार बंद नहीं होगा, चाहे कुछ भी हो', व्यापारियों का बड़ा ऐलान

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
Rice Storage Tips: बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
Embed widget