एक्सप्लोरर

Akums Drugs & Pharma IPO: आज खुला एकम्स ड्रग्स का आईपीओ, 1875 करोड़ रुपये जुटाने की रेस में पहला पड़ाव पार

IPO News: फार्मा कंपनी एकम्स ड्रग्स एंड फार्मास्युटिकल्स का 1875 करोड़ रुपये का आईपीओ 30 जुलाई को खुल गया. इससे पहले कंपनी ने एंकर निवेशकों से 828.78 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं.

Akums Drugs and Pharma IPO: एकम्स ड्रग्स एंड फार्मास्युटिकल्स दिल्ली की फार्मा कंपनी है. इस कंपनी का आईपीओ मंगलवार 30 जुलाई को खुल गया है. इस इश्यू के जरिए एकम्स ड्रग्स एंड फार्मास्युटिकल्स 1,856.74 करोड़ जुटाने की कोशिश कर रही है. इस आईपीओ में निवेशक 646 रुपये से लेकर 679 रुपये के बीच शेयरों पर बोली ला सकते हैं.

कंपनी ने एंकर निवेशकों से जुटाए 829 करोड़ रुपये

दवा कंपनी एकम्स ड्रग्स एंड फार्मास्युटिकल्स ने मंगलवार को आईपीओ खुलने से पहले 29 जुलाई को एंकर निवेशकों से करीब 829 करोड़ रुपये जुटाए हैं. कंपनी ने जानकारी दी है कि एंकर निवेशकों में अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी, स्मॉलकैप वर्ल्ड फंड, एचएसबीसी ग्लोबल इन्वेस्टमेंट फंड्स, एसबीआई म्यूचुअल फंड, बंधन एमएफ, मोतीलाल ओसवाल एमएफ, आदित्य बिड़ला सन लाइफ एमएफ, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी और आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस का नाम शामिल है. NSE की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, कंपनी ने 1.22 करोड़ शेयरों का आवंटन 50 फंड्स को किया है. यह शेयर 679 रुपये के हिसाब से अलॉट किए गए हैं. ऐसे में इसके जरिए कुल 828.78 करोड़ रुपये इकट्ठा किए गए हैं.

जानें आईपीओ के डिटेल्स

इस आईपीओ के जरिए एकम्स ड्रग्स एंड फार्मास्युटिकल्स कंपनी ने 680 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी किए हैं. वहीं, ऑफर फॉर सेल के जरिए 1,856.74 करोड़ रुपये जुटाए जाएंगे. कंपनी ने आईपीओ में खुदरा निवेशकों के लिए 22 शेयरों का लॉट साइज तय किया है. अधिकतम 13 लॉट पर बोली लगाई जा सकती है. ऐसे में रिटेल निवेशक आईपीओ में 14,938 रुपये से लेकर 1,94,194 रुपये तक पैसे लगा सकते हैं.

इस इश्यू में कंपनी ने एंकर निवेशकों के लिए 44.60 फीसदी रिजर्व किया है. वहीं, QIB के लिए 29.73 फीसदी, NII के लिए 14.87 फीसदी, रिटेल निवेशकों के 9.91 फीसदी और कंपनी के कर्मचारियों के लिए 0.89 फीसदी हिस्सा सुरक्षित कर रखा गया है.

आईपीओ से जुड़े जरूरी डेट्स

  • आईपीओ खुलने की तारीख- मंगलवार 30 जुलाई, 2024
  • आईपीओ बंद होने की तारीख- गुरुवार 1 अगस्त, 2024
  • अलॉटमेंट जारी करने की डेट- शुक्रवार 2 अगस्त, 2024
  • रिफंड प्राप्त करने की तारीख- शुक्रवार 5 अगस्त, 2024
  • डीमैट खाते शेयरों को क्रेडिट करने की तारीख- सोमवार 5 अगस्त, 2024
  • लिस्टिंग की तारीख- मंगलवार 6 अगस्त, 2024

ग्रे मार्केट में क्या हैं संकेत

investorgain.com के मुताबिक, एकम्स ड्रग्स एंड फार्मास्युटिकल्स कंपनी का आईपीओ 30 जुलाई को अच्छी कमाई के संकेत दे रहा है. कंपनी के शेयरों का दाम अपर प्राइस बैंड 679 रुपये से 191 रुपये यानी 28.13 फीसदी प्रीमियम पर ट्रेंड कर रहा है. ऐसे में यह स्थिति अगर लिस्टिंग के दिन तक बनी रहती है तो कंपनी के शेयर 870 रुपये पर लिस्ट हो सकते हैं. ऐसे में निवेशकों को तगड़ी कमाई हो सकती है. 

ये भी पढ़ें

ITR Filing Last Date: टैक्सपेयर्स की एक ही पुकार, ITR की लास्ट डेट बढ़ाए सरकार, क्या आगे बढ़ेगी डेडलाइन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Petrol- Diesel Price Today: 18 जुलाई को कितना महंगा हुआ पेट्रोल- डीजल, जानें आपके शहर का ताजा रेट
Petrol- Diesel Price Today: 18 जुलाई को कितना महंगा हुआ पेट्रोल- डीजल, जानें आपके शहर का ताजा रेट
RBI News: रुक गई है पेमेंट तो 7500 में मिलेगा 1 लाख रुपए का रिफंड, RBI लाया नया नियम? सरकार ने क्या कहा
रुक गई है पेमेंट तो 7500 में मिलेगा 1 लाख रुपए का रिफंड, RBI लाया नया नियम? सरकार ने क्या कहा
Samosa vs Burger: भारत के समोसे ने बर्गर को धोया, McDonald से दोगुना है हल्दीराम का मुनाफा, हर स्टोर कमाता है 20 करोड़
भारत के समोसे ने बर्गर को धोया, McDonald से दोगुना है हल्दीराम का मुनाफा, हर स्टोर कमाता है 20 करोड़
सुबह चलिए और रात तक घर वापस, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस के बारे में जानें, कहां-कहां रुकेगी ये ट्रेन, वक्त भी जानें
सुबह चलिए और रात तक घर वापस, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस के बारे में जानें, कहां-कहां रुकेगी ये ट्रेन, वक्त भी जानें

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget