एक्सप्लोरर

अजय त्‍यागी होंगे सेबी के नए चेयरमैन, 1 मार्च को लेंगे यूके सिन्हा की जगह

नई दिल्लीः सेबी के नए चेयरमैन के नाम का आधिकारिक ऐलान हो गया है. भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी अजय त्‍यागी को सेबी का चेयरमैन नियुक्त किया गया है. अजय त्यागी 1 मार्च से मौजूदा सेबी चेयरमैन यू के सिन्हा की जगह लेंगे. यू के सिन्हा का कार्यकाल 1 मार्च 2017 को खत्म हो रहा है. अजय त्‍यागी फिलहाल आर्थिक मामलों के विभाग (इकोनॉमिक अफेयर्स डिपार्टमेंट) में अतिरिक्‍त सचिव (निवेश) की जिम्‍मेदारी संभाल रहे हैं.

कैबिनेट की नियुक्ति कमेटी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में अजय त्यागी की नियुक्ति को हरी झंडी दे दी. अजय त्यागी का कार्यकाल 5 साल या 65 साल की आयु पूरी होने तक रहेगा जैसा कि सेबी चेयरमैन के लिए नियम है. सेबी चेयरमैन के पद की दौड़ में एनर्जी सेक्रेटरी पी के पुजारी और आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांता दास भी थे लेकिन इन दोनों को रेस में हराकर अजय त्यागी ने सेबी चीफ के पद पर कब्जा किया.

कौन हैं सेबी के अगले चेयरमैन अजय त्यागी? अजय त्यागी हिमाचल प्रदेश कैडर के आईएएस ऑफिसर हैं, जो वित्त मंत्रालय के इकोनॉमिक अफेयर्स डिपार्टमेंट में अतिरिक्त सचिव का कार्यभार संभाल रहे हैं. अजय त्यागी कुछ समय तक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के बोर्ड मेंबर्स में से एक रहे हैं. त्यागी उत्तर प्रदेश से संबंध रखते हैं. अजय त्‍यागी 1984 बैच के हिमाचल प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी हैं.

सेबी के मौजूदा चेयरमैन यूके सिन्हा का कार्यकाल नए चेयरमैन अजय त्यागी मौजूदा सेबी चीफ यूके सिन्‍हा का स्‍थान लेंगे. इससे पहले यूके सिन्हा 18 फरवरी 2011 को सेबी के चेयरमैन बने थे, जिन्हें दो बार का सेवा विस्तार दिया गया था. यूके सिन्‍हा ने 18 फरवरी 2011 को सेबी प्रमुख का पद ग्रहण किया था. उन्‍हें उस समय 3 साल के लिए नियुक्‍त किया गया था. बाद में उन्‍हें 2 साल का सर्विस एक्सटेंशन दिया गया. पिछले साल 17 फरवरी को उनका टेन्योर खत्‍म होने के एक दिन पहले सरकार ने उनकी इस पद पर 18 फरवरी 2016 से 1 मार्च 2017 तक दोबारा नियुक्ति करने के प्रस्ताव को मंजूर किया था.

जानिए क्या है सेबी? सेबी (सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया-भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड) भारत में सिक्योरिटीज और फाइनेंस का रेगुलेटरी बोर्ड है. स्टॉक मार्केट में निवेशको के हितों का संरक्षण और सेक्योरिटीज मार्केट को उचित उपायों के माध्यम से विनियमित एवं विकसित करना सेबी का मुख्य काम है. स्टॉक एक्सचेंजो और किसी भी सेक्योरिटीज मार्केट के कारोबार का रेगुलेटर सेबी ही है. इसकी स्थापना सेबी अधिनियम 1992 के तहत 12 अप्रैल 1992 में हुई थी. सेबी का मुख्यालय मुंबई में बांद्रा कुर्ला परिसर के कमर्शियल कॉम्पलेक्स में हैं और क्रमश: नई दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई और अहमदाबाद में उत्तरी, पूर्वी, दक्षिणी व पश्चिमी रीजनल ऑफिस हैं.

चेयरमैन और पूर्ण कालिक सदस्‍यों के अलावा सेबी बोर्ड में वित्‍त मंत्राल, कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय और आरबीआई के स्‍वंत्रत सदस्‍य और प्रत्‍याशी शामिल होते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

YouTube से कमाई नहीं है टैक्स फ्री, 31 अगस्त तक कर डालें ये काम; वर्ना जुर्माने के लिए रहें तैयार
YouTube से कमाई नहीं है टैक्स फ्री, 31 अगस्त तक कर डालें ये काम; वर्ना जुर्माने के लिए रहें तैयार
अगले हफ्ते पूरे 4 दिन बैंक रहेंगे बंद, देखें 24 से 30 अगस्त के बीच छुट्टियों की पूरी लिस्ट
अगले हफ्ते पूरे 4 दिन बैंक रहेंगे बंद, देखें 24 से 30 अगस्त के बीच छुट्टियों की पूरी लिस्ट
डेबिट कार्ड का नियम बनेगा UPI की ढाल, बिना एक्स्ट्रा चार्ज जारी रहेगा लेनदेन
डेबिट कार्ड का नियम बनेगा UPI की ढाल, बिना एक्स्ट्रा चार्ज जारी रहेगा लेनदेन
बांग्लादेश में त्राहि-त्राहि: गैस न मिलने से रसोई से हाईवे तक हाहाकार, सड़कों पर उतरे लोग
बांग्लादेश में त्राहि-त्राहि: गैस न मिलने से रसोई से हाईवे तक हाहाकार, सड़कों पर उतरे लोग

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
Embed widget