एक्सप्लोरर

Airtel-Starlink Deal: एलन मस्क की स्टारलिंक ने मिलाया Airtel से हाथ, सैटेलाइट से मिलेगा सुपर-फास्ट इंटरनेट

एयरटेल पहले से ही Eutelsat OneWeb के साथ सैटेलाइट ब्रॉडबैंड के लिए साझेदारी कर चुका है. Starlink के साथ यह नई डील एयरटेल के कवरेज को और बढ़ाएगी, खासकर उन इलाकों में जहां इंटरनेट की पहुंच नहीं है.

Airtel-Starlink Deal: भारत में इंटरनेट कनेक्टिविटी को एक नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए भारती एयरटेल (Bharti Airtel) और एलन मस्क की कंपनी SpaceX ने हाथ मिलाया है. एयरटेल ने मंगलवार को एक रेगुलेटरी फाइलिंग में इस एग्रीमेंट की जानकारी दी. इस डील के तहत, SpaceX का Starlink सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस भारत में लॉन्च होगा, हालांकि यह डील अभी भारत सरकार की मंजूरी का इंतजार कर रही है.

क्या है प्लान?

एयरटेल और Starlink मिलकर भारत में इंटरनेट कनेक्टिविटी को बढ़ाने के तरीके तलाशेंगे. इसके अलावा, एयरटेल अपने रिटेल स्टोर्स पर Starlink के उपकरण बेच सकता है और बिजनेस को हाई-स्पीड सैटेलाइट इंटरनेट प्रदान कर सकता है. 

दोनों कंपनियां ग्रामीण स्कूलों, हेल्थकेयर सेंटर्स और दूरदराज के इलाकों में इंटरनेट पहुंचाने के लिए मिलकर काम करेंगी. Starlink की सैटेलाइट टेक्नोलॉजी एयरटेल के मौजूदा नेटवर्क को और मजबूत बनाएगी, जबकि SpaceX एयरटेल के ग्राउंड इंफ्रास्ट्रक्चर का इस्तेमाल कर सकेगा.

एयरटेल का बड़ा कदम

एयरटेल पहले से ही Eutelsat OneWeb के साथ सैटेलाइट ब्रॉडबैंड के लिए साझेदारी कर चुका है. Starlink के साथ यह नई डील एयरटेल के कवरेज को और बढ़ाएगी, खासकर उन इलाकों में जहां इंटरनेट की पहुंच नहीं है. इससे दूरदराज के इलाकों में बिजनेस और समुदायों को हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड मिलेगा, जो विकास के नए अवसर खोलेगा.

एयरटेल ने क्या कहा?

भारती एयरटेल के प्रबंध निदेशक और वाइस चेयरमैन गोपाल विट्टल ने पीटीआई से बात करते हुए कहा कि भारत में एयरटेल के ग्राहकों को स्टारलिंक सेवाएं प्रदान करने के लिए स्पेसएक्स के साथ काम करना एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है और यह अगली पीढ़ी की उपग्रह कनेक्टिविटी के लिए कंपनी की प्रतिबद्धता को दिखाता है.

विट्टल ने कहा, "यह साझेदारी हमें भारत के सबसे दूरस्थ इलाकों में भी हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड पहुंचाने की क्षमता देगी. Starlink, एयरटेल के उत्पादों को और बेहतर बनाएगा, ताकि हर भारतीय को सस्ता और भरोसेमंद इंटरनेट मिल सके."

"SpaceX के साथ मिलकर Starlink को भारत में लाना एक बड़ा मील का पत्थर है. यह हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है कि हम भारत के हर कोने में अगली पीढ़ी की कनेक्टिविटी लेकर आएं."

"यह साझेदारी हमें भारत के सबसे दूरस्थ इलाकों में भी हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड पहुंचाने की क्षमता देगी. Starlink, एयरटेल के उत्पादों को और बेहतर बनाएगा, ताकि हर भारतीय को सस्ता और भरोसेमंद इंटरनेट मिल सके."

SpaceX ने क्या कहा?

SpaceX की प्रेसिडेंट ग्विन शॉटवेल ने कहा, "हम एयरटेल के साथ काम करके भारत के लोगों के लिए Starlink के ट्रांसफॉर्मेटिव प्रभाव को लेकर उत्साहित हैं. एयरटेल की टीम ने भारत के टेलीकॉम क्षेत्र में अहम भूमिका निभाई है, इसलिए उनके साथ काम करना हमारे लिए सही कदम है."

मोदी-मस्क मीटिंग का असर

यह समझौता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एलन मस्क की हालिया मुलाकात के कुछ हफ्ते बाद आया है. मोदी ने अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान मस्क से मुलाकात की थी, जिसमें इनोवेशन, स्पेस एक्सप्लोरेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और सस्टेनेबल डेवलपमेंट पर सहयोग बढ़ाने की बात हुई थी.

भारत में Starlink के लिए चुनौतियां और अवसर

एलन मस्क लंबे समय से Starlink को भारत में लाना चाहते थे, लेकिन रेगुलेटरी चुनौतियों और रिलायंस JIO जैसे घरेलू टेलीकॉम दिग्गजों के विरोध ने प्रगति को धीमा कर दिया था. नवंबर 2022 में, भारत के टेलीकॉम मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा था कि Starlink ने सुरक्षा नियमों का पालन नहीं किया है, जिससे उसका सैटेलाइट कम्युनिकेशन लाइसेंस रुका हुआ है. भारत एक बड़ा बाजार है, जहां 1.4 अरब लोगों में से 40 फीसदी लोग अभी भी इंटरनेट से वंचित हैं.

ये भी पढ़ें: स्टॉक मार्केट ने किया तबाह! Apple को लगा 174 अरब डॉलर का झटका, अमेरिका की इन 7 कंपनियों ने गंवाए 62 लाख करोड़ रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

50 Rupee: 100- 200 ही नहीं 50 रुपये के नकली नोट से भी हो सकती है धोखाधड़ी, इस तरह पहचानें असली नोट
100- 200 ही नहीं 50 रुपये के नकली नोट से भी हो सकती है धोखाधड़ी, इस तरह पहचानें असली नोट
Plastic Note: भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
India-China Border Trade: 6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना
6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget