एक्सप्लोरर

Airfare Update: नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का दावा, 2 दिनों में हवाई किरायों में आई 60% तक की गिरावट

Airfare Update: गर्मी की छुट्टियां शुरू होने के साथ ही गो फर्स्ट की उड़ानें रद्द होने के बाद एयरफेयर में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली थी. पर सरकार का दावा है कि किराये कम हुए हैं.

Airfare Update: केंद्र सरकार ने दावा किया है कि बीते दो दिनों में हवाई किराये में भारी गिरावट आई है.  नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिधिया ने कहा कि दो दिन पहले उन्होंने एयरलाइंस के साथ हवाई किरायों को लेकर बैठक की थी जिसके बाद एयरफेयर में 60 फीसदी तक की कमी आई है.  

नागरिक उड्डयन मंत्री ने बताया कि दिल्ली-श्रीनगर रूट के लिए 5 जून को 6 जून के लिए टिकट बुकिंग करने पर हवाई किराया 11,913 से 18,592 रुपये था. लेकिन 6 जून को 7 जून को यात्रा करने के लिए टिकट बुक करने पर किराया घटकर 10,626 से 16,506 रुपये हो गया है. उन्होंने बताया कि दिल्ली-लेह का किराया पहले 8658 से 26,644 रुपये हुआ करता था जो घटकर 9707 से 16,034 रुपये रह गया है. उन्होंने बताया कि दिल्ली-पुणे, दिल्ली-अहमदाबाद, रूट्स के लिए किराये में कमी आई है. 

दरअसल 5 जून को नागरिक उड्डयन मंत्री ने एयरलाइंस एडवाइजरी ग्रुप के साथ बैठक कर महंगे हवाई किराये को लेकर चिंता जाहिर की थी. उन्होंने कहा कि हवाई किराये को अफोर्डेबल रखना सबसे बड़ा मकसद है. मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर नागरिक उड्डयन क्षेत्र में सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि ओडिशा की दुखद रेल दुर्घटना के दौरान एयरलाइंस से कहा गया है कि पीड़ितों के परिवारों को फ्री कार्गो सर्विसेज उपलब्ध करायें. 

ज्योतिरादित्य सिधिया ने कहा कि अगले पांच वर्षों में भारत में कुल 200 एयरपोर्ट, हेलीपोर्ट्स और वॉटर एरोड्रोम्स होंगे. उन्होंने बताया कि इस अवधि में घरेलू एयरलाइंस 1400 अतिरिक्त विमानों के आर्डर देंगे. उन्होंने कहा कि 2014 में जहां 74 एयरपोर्ट्स थे उसकी संख्या बढ़कर अब 148 हो चुकी है. 2013-14 में 6 करोड़ घरेलू हवाई यात्री थे, जिनकी संख्या बढ़कर अब 14.5 करोड़ हो चुकी है. यानि इस अवधि में घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या में 135 फीसदी का उछाल आया है. उन्होंने बताया कि इस अवधि में इंटरनेशनल हवाई यात्रियों की संख्या में 50 फीसदी का इजाफा हुआ है और उनकी संख्या 4.7 करोड़ से बढ़कर 7 करोड़ हो गई है.

ये भी पढ़ें 

Pensioners Life Certificate: पेंशनर्स अब किसी भी बैंक ब्रांच में जमा कर सकेंगे लाइफ सर्टिफिकेट! RBI कमिटी की सिफारिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Blinkit, Zepto और Instamart पर FDA का एक्शन, 14 लाइसेंस सस्पेंड
Blinkit, Zepto और Instamart पर FDA का एक्शन, 14 लाइसेंस सस्पेंड
Inflation: हरी सब्जियों के दाम बढ़े, फ्री धनिया-मिर्च भी मिलना बंद
हरी सब्जियों के दाम बढ़े, फ्री धनिया-मिर्च भी मिलना बंद
​RBI ने बदला बड़ा नियम, ये फैसिलिटी समय से पहले होगी बंद
​RBI ने बदला बड़ा नियम, ये फैसिलिटी समय से पहले होगी बंद
नम्रता अडाणी का स्पोर्ट्स विजन, 630 से ज्यादा स्कूलों तक पहुंचा ISSO नेटवर्क
नम्रता अडाणी का स्पोर्ट्स विजन, 630 से ज्यादा स्कूलों तक पहुंचा ISSO नेटवर्क

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget