एक्सप्लोरर

Air India: रूस में फंसे यात्रियों को पूरा किराया वापस करेगी एअर इंडिया, असुविधा के लिए मांगी माफी

Delhi-San Francisco Flight: एअर इंडिया की यह फ्लाइट रूस में फंस गई थी. यात्रियों के पास रूस का वीजा ही नहीं था. इसके चलते उन्हें कई तरह की समस्याएं झेलनी पड़ी हैं.

Delhi-San Francisco Flight: टाटा ग्रुप (Tata Group) की एयरलाइन एअर इंडिया (Air India) ने दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जा रही फ्लाइट (Delhi-San Francisco Flight) में आई दिक्कत के चलते परेशान हुए यात्रियों से माफी मांगी है. साथ ही कहा है कि वह यात्रियों का पूरा किराया भी वापस कर देगी. यह फ्लाइट कार्गो एरिया में हुई गड़बड़ी के चलते रूस के क्रास्नोयार्स्क इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फंस गई थी. यह समस्या कॉकपिट क्रू ने पकड़ी थी. 

एयरलाइन ने कहा- आपकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता

एअर इंडिया के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बयान जारी करते हुए कहा कि हम सभी यात्रियों से खेद प्रकट करते हैं. हम जानते हैं कि पिछले 24 घंटे आप सभी पर बहुत भारी गुजरे हैं. हम आशा करते हैं कि आप हमारी समस्याओं को समझेंगे. आपने सैन फ्रांसिस्को की यात्रा में हुई असुविधा के दौरान जो धैर्य दिखाया, उसके लिए हम आप सभी के आभारी हैं. आपकी सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है. हमारे पायलट ने आपकी सुरक्षा के मद्देनजर ही रूस में विमान उतारने का फैसला लिया था. 

किराया रिफंड के साथ मिलेगा यात्रा वाउचर

उन्होंने कहा कि हमारे नेटवर्क से बाहर के एयरपोर्ट पर उतरना एक कठिन चुनौती थी. मगर, हम स्थानीय अधिकारियों, मॉस्को में स्थित भारतीय दूतावास और एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा दिए गए सहयोग के लिए भी आभारी हैं. एअर इंडिया ने यात्रियों से माफी मांगते हुए कहा कि हम आप पूरा किराया रिफंड कर देंगे. इसके साथ ही भविष्य में यात्रा करने के लिए भी एक वाउचर देंगे. 

यात्रियों के पास नहीं था रूस का वीजा 

एअर इंडिया की इस फ्लाइट AI1179 में 225 यात्री और 19 क्रू मेंबर थे. तकनीकी दिक्कतों के चलते इसे गुरुवार को रूस में लैंड करना पड़ा था. अब इन्हें क्रास्नोयार्स्क से सैन फ्रांसिस्को के लिए निकाल दिया गया है. दूसरी फ्लाइट मुंबई से भेजी गई है. इस फ्लाइट के जरिए यात्रियों के लिए खाना-पानी समेत अन्य आवश्यक वस्तुएं भी भेजी गई हैं. इन यात्रियों के पास रूस का वीजा न होने के चलते इन्हें एयरपोर्ट टर्मिनल में हो रोक लिया गया था.

ये भी पढ़ें 

HDFC Bank: एचडीएफसी बैंक लेकर आएगा एक और आईपीओ, अबकी बार लिस्ट होगी यह सब्सिडियरी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FD नहीं गोल्ड में निवेश का है जमाना, इस सरकारी स्कीम से घर बैठे होगी कमाई
FD नहीं गोल्ड में निवेश का है जमाना, इस सरकारी स्कीम से घर बैठे होगी कमाई
क्या होर्मुज अभी भी बंद है, भारत में कहां-कहां से आ रही गैस और कच्चा तेल?
क्या होर्मुज अभी भी बंद है, भारत में कहां-कहां से आ रही गैस और कच्चा तेल?
इस बैंक ने बदल दिए क्रेडिट कार्ड के नियम, क्या इसमें है आपका खाता?
इस बैंक ने बदल दिए क्रेडिट कार्ड के नियम, क्या इसमें है आपका खाता?
8वें वेतन आयोग का बड़ा ऐलान, अब इन शहरों में होंगी मैराथन बैठकें; चेक करें पूरा शेड्यूल
8वें वेतन आयोग का बड़ा ऐलान, अब इन शहरों में होंगी मैराथन बैठकें; चेक करें पूरा शेड्यूल

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget