एक्सप्लोरर

HDFC Bank: एचडीएफसी बैंक लेकर आएगा एक और आईपीओ, अबकी बार लिस्ट होगी यह सब्सिडियरी 

Upcoming IPO: एचडीएफसी बैंक के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने इस सब्सिडियरी के आईपीओ को लाने की मंजूरी दे दी है. आरबीआई की गाइडलाइन्स के चलते बैंक को यह आईपीओ लाना पड़ रहा है.

Upcoming IPO: देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक एचडीएफसी ने आईपीओ मार्केट पर एक बार फिर से बड़ा धमाका करने की तैयारी कर ली है. एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने शनिवार को बताया कि उनके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने कंपनी की सब्सिडियरी एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (HDB Financial Services Limited) का आईपीओ लाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की गाइडलाइन्स के हिसाब से यह आईपीओ लाने की प्रक्रिया शुरू की गई है. 

सभी अपर लेयर एनबीएफसी को मार्केट में करना है लिस्ट 

आरबीआई ने अक्टूबर, 2022 में एक सर्कुलर जारी कर सभी अपर लेयर एनबीएफसी (Upper Layer NBFC) को मार्केट में लिस्ट करने का आदेश सुनाया था. एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज भी अपर लेयर एनबीएफसी के दायरे में आती है. इसलिए एचडीएफसी बैंक ने उसकी लिस्टिंग की तैयारी शुरू कर दी है. बैंक के बोर्ड ने आईपीओ लिस्टिंग की प्रक्रिया की देखरेख के लिए डायरेक्टर्स की एक समिति भी नियुक्त कर दी है. यह समिति सभी जरूरी मंजूरियां हासिल करने के लिए काम करेगी.

अजय अग्रवाल बनाए गए बैंक के नए कंपनी सेक्रेटरी

आईपीओ को मंजूरी देने के साथ ही बोर्ड ने अजय अग्रवाल (Ajay Agarwal) को एचडीएफसी बैंक का नया कंपनी सेक्रेटरी एवं कंप्लायंस ऑफिसर भी नियुक्त कर दिया है. वह 21 जुलाई से ही अपना पद संभाल लेंगे. संतोष हलदनकर (Santosh Haldankar) की जगह अजय अग्रवाल को नियुक्त किया गया है. बोर्ड ने कहा कि यह नियुक्ति आरबीआई की गाइडलाइन्स के हिसाब से की गई है. इसके लिए बनाई गई समिति ने उनके नाम की सिफारिश बैंक के बोर्ड से की थी. 

एचडीएफसी बैंक का नेट प्रॉफिट हुआ कम

उधर, एचडीएफसी बैंक ने वित्त वर्ष 2024-25 की अप्रैल-जून तिमाही के नतीजे भी घोषित कर दिए हैं. बैंक को पहली तिमाही में 16,175 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ है. हालांकि, यह पिछली तिमाही के 16,511.9 करोड़ रुपये से लगभग 2 फीसदी कम है. बैंक की नेट इंट्रेस्ट इनकम इस तिमाही में 2.6 फीसदी बढ़ी है. शुक्रवार को एचडीएफसी बैंक का स्टॉक 7 रुपये से ज्यादा की गिरावट के साथ 1607 रुपये पर बंद हुआ था.

ये भी पढ़ें 

Stock Exchange: टॉप 10 स्टॉक मार्केट में बढ़ा भारत का दबदबा, ब्रिटेन-फ्रांस को छोड़ा पीछे 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्राहक को बेची एक्सपायर्ड मैगी, खाते ही पहुंचा अस्पताल, विशाल मेगा मार्ट पर लगा इतने लाख का जुर्माना
ग्राहक को बेची एक्सपायर्ड मैगी, खाते ही पहुंचा अस्पताल, विशाल मेगा मार्ट पर लगा इतने लाख का जुर्माना
व्हिस्की से लेकर ब्यूटी प्रोडक्ट्स तक... आज से सस्ते हो रहे कई सामान, भारत-UK FTA से होगी चांदी ही चांदी
व्हिस्की से लेकर ब्यूटी प्रोडक्ट्स तक... आज से सस्ते हो रहे कई सामान, भारत-UK FTA से होगी चांदी ही चांदी
Bank Holiday: कल- परसों क्यों बंद रहेंगे बैंक? जानें 16 और 17 जुलाई को बैंक की छुट्टी का क्या है कारण
Bank Holiday: कल- परसों क्यों बंद रहेंगे बैंक? जानें 16 और 17 जुलाई को बैंक की छुट्टी का क्या है कारण
Share Market: हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, 137 अंक चढ़ा सेंसेक्स, निफ्टी भी 24000 के पार
हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, 137 अंक चढ़ा सेंसेक्स, निफ्टी भी 24000 के पार

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
एमपी में बड़ी सियासी हलचल, सीएम ने मंत्री से छीना अहम विभाग, अब मोहन यादव को रिपोर्ट करेगा डिपार्टमेंट
एमपी में बड़ी सियासी हलचल, सीएम ने मंत्री से छीना अहम विभाग, अब मोहन यादव को रिपोर्ट करेगा डिपार्टमेंट
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस ने ममता बनर्जी को दी खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस की ममता को खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
राम मंदिर के भक्तों का UP विधानसभा स्पीकर ने उड़ा मजाक? बोले- 'जिन्होंने श्रद्धा से दान नहीं दिया उनका पैसा चोरी'
राम मंदिर के भक्तों का UP विधानसभा स्पीकर ने उड़ा मजाक? बोले- 'जिन्होंने श्रद्धा से दान नहीं दिया उनका पैसा चोरी'
खूनी हाथी, पहली मौत के बाद गांव छोड़ भागा परिवार, 14 साल बाद खोजकर हाथी ने फिर लीं दो जानें- यूजर्स हैरान
खूनी हाथी, पहली मौत के बाद गांव छोड़ भागा परिवार, 14 साल बाद खोजकर हाथी ने फिर लीं दो जानें
Embed widget