एक्सप्लोरर

Air India: एयर इंडिया का बड़ा प्लान, बेड़े में शामिल करेगी 30 नए एयरक्राफ्ट, जानें कौन से रूट्स पर भरेंगे उड़ान

Air India Plan: टाटा के स्वामित्व में जाने के बाद एयर इंडिया के विस्तार की कई योजनाएं सामने आती रहती हैं. इसी सिलसिले में अब एयरलाइन ने 30 नए एयरक्राफ्ट को अपने बेड़े में शामिल करने का एलान किया है.

Air India: देश की प्रमुख एविएशन कंपनी एयर इंडिया के टाटा समूह के हाथों में जाने के बाद इसके नए-नए अपडेट्स लगातार सामने आते रहते हैं. अब एयर इंडिया ने ऐसा ऐलान किया है जो इस एयरलाइन को नई ऊंचाई पर ले जाने की स्ट्रेटेजी को बयां करता है. अपनी क्षमता बढ़ाने को लेकर एयर इंडिया ने अपने मौजूदा बेड़े में 25 नैरो-बॉडी एयरबस और 5 बोइंग वाइड-बॉडी विमान शामिल करने की योजना बनाई है. इससे एयर इंडिया के बेड़े में 25 फीसदी से ज्यादा का इजाफा होगा.

एयर इंडिया के बेड़े में साल के आखिर में शामिल होंगे 30 नए एयरक्राफ्ट
एयर इंडिया ने 25 एयरबस नैरो-बॉडी और 5 बोइंग वाइड-बॉडी एयरक्राफ्ट के लिए लीज और लेटर ऑफ इंटेंट पर हस्ताक्षर किए हैं, जो 2022 के अंत से सेवा में शामिल होंगे. इस साल की शुरूआत में टाटा समूह द्वारा एयर इंडिया के अधिग्रहण के बाद अब ये नए विमान बेड़े का विस्तार करेंगे. पट्टे पर दिए जा रहे विमानों में इक्कीस एयरबस ए320नियॉन, चार ए321नियॉन और पांच बोइंग बी777-200एलआर शामिल हैं.

इन रूट्स पर चलेंगे एयर इंडिया के नए विमान
एयरलाइन के मुताबिक बी777-200एलआर दिसंबर 2022 और मार्च 2023 के बीच बेड़े में शामिल हो जाएंगे, और भारतीय शहरों से अमेरिका उड़ान सेवा के लिए तैनात होंगे. मुंबई सैन फ्रांसिस्को के साथ-साथ न्यूयॉर्क क्षेत्र के दोनों अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों, नेवार्क लिबर्टी और जॉन एफ कैनेडी के लिए उड़ानें होंगी, जबकि बैंगलोर से सैन फ्रांसिस्को के लिए हफ्ते में तीन दिन उड़ान सेवा चलेगी. इन विमानों के चलते एयर इंडिया पहली बार प्रीमियम इकोनॉमी उड़ानों की पेशकश करेगा.

एयर इंडिया कर रही विस्तार और नवीनीकरण पर काम
बेड़े के विस्तार पर एयर इंडिया के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर, कैंपबेल विल्सन ने कहा कि लंबे समय बाद, एयर इंडिया अपने बेड़े का विस्तार फिर से शुरू करने पर बहुत खुश है. ये नए विमान, मौजूदा विमानों के साथ सेवा में वापस लौटे, ज्यादा कैपिसिटी और कनेक्टिविटी की तत्काल जरूरत को पूरा करेंगे और एक मजबूत कदम आगे बढ़ाएंगे. एयर इंडिया के पास रोमांचक विस्तार और नवीनीकरण योजनाएं हैं, जिनमें से ये नए विमान अभी शुरूआत हैं.

एयर इंडिया का मौजूदा फ्लीट
एयर इंडिया के नैरो-बॉडी बेड़े में वर्तमान में 70 विमान हैं, जिनमें से 54 ऑपरेशनल हैं और बाकी 16 विमान 2023 की शुरूआत तक सेवा में लौट आएंगे. इसी तरह, एयर इंडिया के वाइड-बॉडी बेड़े में वर्तमान में 43 विमान हैं, जिनमें से 33 चालू हैं. बाकी 2023 की शुरूआत में सेवा में आएंगे.

ये भी पढ़ें

Petrol Diesel Rate Today: घर से निकलने से पहले जान लें पेट्रोल डीजल के दाम, जानें दिल्ली, मुंबई, कोलकाता के फ्यूल रेट

Investment Tips: ये सरकारी बचत योजनाएं देती हैं FD से ज्यादा लाभ, जानकर उठाएं फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Google रिव्यू स्कैम से सावधान! 20 से ज्यादा लोगों ने एक महीने में गवां दिए 1 करोड़
Google रिव्यू स्कैम से सावधान! 20 से ज्यादा लोगों ने एक महीने में गवां दिए 1 करोड़
ब्रिटेन में Apple को झटका, iPhone में सिर्फ Apple Pay नहीं, दूसरे UPI एप्स भी चलेंगे
ब्रिटेन में Apple को झटका, iPhone में सिर्फ Apple Pay नहीं, दूसरे UPI एप्स भी चलेंगे
Jio IPO: 21 अक्टूबर को खुल रहा भारत का सबसे बड़ा IPO, जानें इसके बारे में सबकुछ
Jio IPO: 21 अक्टूबर को खुल रहा भारत का सबसे बड़ा IPO, जानें इसके बारे में सबकुछ
चीनी 30% हो गई महंगी, 21 राज्यों में दाम आसमान पर, अब कितना है रेट?
चीनी 30% हो गई महंगी, 21 राज्यों में दाम आसमान पर, अब कितना है रेट?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget