एक्सप्लोरर

Air India VRS: एअर इंडिया ने बढ़ाई डेडलाइन, अब वीआरएस लेने के लिए कर्मचारियों के पास इस तारीख तक समय

Air India VRS Last Date: टाटा संस ने पिछले साल जनवरी में विमानन कंपनी एअर इंडिया का अधिग्रहण किया था. एअर इंडिया इस तरह दशकों बाद फिर से टाटा के पास लौट आई थी...

Air India VRS Offer: टाटा समूह (Tata Group) की विमानन कंपनी एअर इंडिया (Air India) ने अपने कर्मचारियों के लिए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति यानी वीआरएस का विकल्प चुनने की समयसीमा बढ़ा दी है. कंपनी ने सोमवार को डेडलाइन बढ़ाने का ऐलान करते हुए कहा कि अब इच्छुक कर्मचारी इस महीने के अंत तक वीआरएस के लिए आवेदन कर सकते हैं.

इस तरीख तक कर सकते हैं आवेदन

एअर इंडिया ने कहा कि उसके जो कर्मचारी अपनी इच्छा से रिटायर होना चाहते हैं, उनके आवेदन 31 मई 2023 तक स्वीकार किए जाएंगे. साथ ही कंपनी ने यह भी जोड़ा कि कर्मचारियों के आवेदन को स्वीकार करना और उनकी नौकरी से छुट्टी का दिन तय करना पूरी तरह से प्रबंधन के फैसले पर निर्भर करेगा.

पिछले साल हुआ था अधिग्रहण

टाटा संस ने पिछले साल जनवरी में विमानन कंपनी एअर इंडिया का अधिग्रहण किया था. एअर इंडिया इस तरह दशकों बाद फिर से टाटा के पास लौट आई थी. उसके बाद एअर इंडिया ने बताया था कि उसके नए मालिक एक साल तक कर्मचारियों को नौकरी पर बरकरार रखेंगे और उसके बाद कर्मचारियों को वीआरएस का विकल्प दिया जा सकता है. एअर इंडिया के अधिग्रहण को इस साल जनवरी में 1 साल पूरे हुए हैं.

वीआरएस का दूसरा ऑफर

विमानन कंपनी अब तक दो बार अपने कर्मचारियों के लिए वीआरएस का ऑफर दे चुकी है. वीआरएस का सबसे पहला ऑफर पिछले साल जून में दिया गया था. उसके बाद कंपनी ने इस साल मार्च में नॉन-फ्लाइंग स्टाफ के लिए वीआरएस की पेशकश की थी, जिसकी डेडलाइन 30 अप्रैल को समाप्त हो गई थी. इसे अब मई के अंत तक के लिए बढ़ा दिया गया है.

ऐसे कर्मचारी चुन सकते हैं विकल्प

मार्च के अंत तक एअर इंडिया के कर्मचारियों की संख्या करीब 11 हजार थी. इनमें से करीब 2,100 कर्मचारी वीआरएस की इस पेशकश को चुनने के लिए पात्र हैं. इस ऑफर में एअर इंडिया के वैसे कर्मचारी वीआरएस का आवेदन दे सकते हैं, जिन्होंने 40 साल की उम्र पूरी कर ली है और एअर इंडिया में नौकरी करते हुए कम से कम 5 साल हो गए हैं.

वीआरएस के बदले मिलेगा ये

कंपनी ने वीआरएस का विकल्प चुनने वाले कर्मचारियों को एकमुश्त भुगतान के तौर पर अनुग्रह राशि दी जाएगी. इसके अलावा ऐसे कर्मचारियों को अलग से 1-1 लाख रुपये भी दिए जाएंगे. हालांकि एअर इंडिया के कर्मचारी वीआरएस के बदले में दिए जा रहे भुगतान को बढ़ाने की मांग कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: इराक से यूक्रेन तक तेल का खेल, जंग जीत रही हैं सिर्फ ये चंद कंपनियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Crude Oil News: सऊदी ने 26 साल में सबसे सस्ता किया तेल, भारत को क्या होगा फायदा? आसान भाषा में समझिए
सऊदी ने 26 साल में सबसे सस्ता किया तेल, भारत को क्या होगा फायदा? आसान भाषा में समझिए
Gadgets Price Hike: 'दीवाली पर खरीदूंगा'... फेस्टिव डील्स पर डिस्काउंट अब नहीं मिलेगा! दिन पर दिन महंगे हो रहे फोन और गैजेट्स
'दीवाली पर खरीदूंगा'... फेस्टिव डील्स पर डिस्काउंट अब नहीं मिलेगा! दिन पर दिन महंगे हो रहे फोन और गैजेट्स
Microsoft Layoff: टेक जगत में फिर हड़कंप, माइक्रोसॉफ्ट ने की 4800 कर्मचारियों की छंटनी, HR हेड ने बताई वजह
टेक जगत में फिर हड़कंप, माइक्रोसॉफ्ट ने की 4800 कर्मचारियों की छंटनी, HR हेड ने बताई वजह
Currency News: इस देश में 53 हजार रुपए बन जाते हैं 1 करोड़, 10 हजार रुपए लीटर बिकता है पेट्रोल, जानें बाकी चीजों के दाम
इस देश में 53 हजार रुपए बन जाते हैं 1 करोड़, 10 हजार रुपए लीटर बिकता है पेट्रोल, जानें बाकी चीजों के दाम

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
अमित शाह ने UCC को लेकर किया बड़ा ऐलान, श्यामा प्रसाद की 125वीं जयंती पर बोले -'कमेटी बन चुकी, जल्द ही...'
अमित शाह ने UCC को लेकर किया बड़ा ऐलान, श्यामा प्रसाद की 125वीं जयंती पर बोले -'कमेटी बन चुकी, जल्द ही...'
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
Embed widget