एक्सप्लोरर

Air India ने सीनियर सिटिजन्स और स्टूडेंट्स को मिलने वाली किराए की छूट घटाई, जानें अब कितना मिलेगा डिस्काउंट

Air India News: एयर इंडिया ने बड़ा फैसला लेते हुए सीनियर सिटिजन्स और स्टूडेंट्स को मिलने वाली टिकट की छूट को घटा दिया है. जानिए पहले किराए पर कितनी रियायत मिलती थी और अब घटकर कितनी हो गई है.

Air India News: अगर आप सीनियर सिटिजन या छात्र हैं और एयर इंडिया से रियायती दरों पर सफर करते हैं तो आपके लिए बुरी खबर है. टाटा समूह की एविएशन कंपनी एयर इंडिया ने इकॉनमी क्लास में सीनियर सिटीजन्स और स्टूडेंट्स को मूल किराये पर दी जाने वाली छूट को घटा दिया है. अब इन दोनों वर्गों के नागरिकों को मिलने वाली किराए की छूट को घटाकर आधा कर दिया गया है.

जानिए कितनी कम हो गई किराए पर मिलने वाली छूट
कंपनी की वेबसाइट के अनुसार मूल किराये में संशोधित छूट 29 सितंबर यानी बीते कल से लागू हो गयी है. अब तक एयर इंडिया इन दोनों श्रेणियों में 50 फीसदी की छूट दे रही थी पर एयर इंडिया की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक 29 सितंबर या उसके बाद जारी होने वाले टिकट के मूल किराये पर वरिष्ठ नागरिकों और छात्रों को 25 फीसदी छूट मिलेगी. यह छूट इकॉनमी केबिन में चुनिंदा बुकिंग श्रेणी पर मिलेगी.

एयर इंडिया ने क्या कहा
एयर इंडिया ने एक बयान में कहा है कि सीनियर सिटिजन्स और स्टूडेंट्स को मिलने वाली किराए में छूट को कम इसलिए किया गया है क्योंकि बाजार की स्थिति के मुताबिक ऐसा करना तर्कसंगत है. बाजार की सामूहिक स्थिति को देखकर और बदलते डायनामिक्स के आधार पर हमने अपने किरायों की छूट पर को इंडस्ट्री ट्रेंड के अनुसार कर दिया है.

अभी भी एयर इंडिया दे रही है ज्यादा छूट- प्रवक्ता
एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा है कि इन नए फैसलों के बाद भी अगर दूसरी निजी एयरलाइंस से तुलना की जाए तो सीनियर सिटिजन्स और छात्रों को मिलने वाले किराए की छूट दोगुनी है. हालांकि ये बात ध्यान रखने वाली है कि अन्य सेक्शन को मिलने वाले रियायती छूट में कोई बदलाव नहीं किया गया है. 

टाटा समूह के पास है एयर इंडिया
टाटा समूह ने घाटे में चल रही एयर इंडिया का सरकार से अधिग्रहण इस साल 27 जनवरी को किया था और तब से ही कंपनी के रिवाइवल को लेकर कई तरह की खबरें आती रहती हैं. कंपनी कई नए एयरक्राफ्ट अपने बेड़े में शामिल करने और नए रूट पर उड़ानें शुरू करने का एलान कर चुकी है.

ये भी पढ़ें

RBI MPC Meeting: आरबीआई दरों में कर सकता है इजाफा, आधा फीसदी बढ़ सकता है रेपो रेट-आपकी EMI पर होगा असर

Petrol Diesel Price: पेट्रोल डीजल के दाम में आज क्या हुआ बदलाव, अपने शहर के फ्यूल के रेट से जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Amazon कर्मचारियों पर गिरी गाज, क्या पड़ेगा भारतीय कर्मचारियों पर प्रभाव?
Amazon कर्मचारियों पर गिरी गाज, क्या पड़ेगा भारतीय कर्मचारियों पर प्रभाव?
प्रोटीन के नाम पर धोखा, FSSAI ने Dr. Reddy's, Nestle और Amazon Flipkart को भेजा नोटिस
प्रोटीन के नाम पर धोखा, FSSAI ने Dr. Reddy's, Nestle और Amazon Flipkart को भेजा नोटिस
GST Council Meeting Highlights: जीएसटी काउंसिल की बैठक खत्म, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया होगी आसान
जीएसटी काउंसिल की बैठक खत्म, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया होगी आसान
अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स को बड़ा झटका, TCS, इंफोसिस और विप्रो PERM से सस्पेंड
अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स को बड़ा झटका, TCS, इंफोसिस और विप्रो PERM से सस्पेंड

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget