एक्सप्लोरर

एयर इंडिया को फार्मा लॉजिस्टिक्स में बड़ी उपलब्धि, मिला ‘GDP’ सर्टिफिकेशन

Air India Receives GDP Certification: एयर इंडिया ने इस क्षेत्र में कई तकनीकी और प्रक्रियागत सुधार किए हैं, जैसे कि तापमान नियंत्रित कंटेनरों का उपयोग, कूल डॉली की शुरुआत, थर्मल ब्लैंकेट्स, और IATA के तापमान नियंत्रण नियमों पर स्टाफ को विशेष प्रशिक्षण.

Air India Receives GDP Certification: भारत की प्रमुख वैश्विक एयरलाइन एयर इंडिया को उसके कार्गो व्यवसाय के लिए ‘गुड डिस्ट्रीब्यूशन प्रैक्टिसेज़’ (GDP) सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है. यह प्रमाणन दवाइयों के सुरक्षित, तापमान नियंत्रित और उच्च मानक वाले परिवहन के लिए अंतरराष्ट्रीय दिशा-निर्देशों का पालन करने पर दिया जाता है. एयर इंडिया यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली और एकमात्र भारतीय एयरलाइन बन गई है, और एशिया की गिनी-चुनी कंपनियों में शामिल हो गई है जिन्हें यह मान्यता मिली है.

GDP सर्टिफिकेशन मिलने के बाद एयर इंडिया अब फार्मास्युटिकल क्षेत्र में अपनी उपस्थिति को और मजबूत करेगी. वित्तीय वर्ष 2024-25 में एयर इंडिया ने दुनियाभर में 4,000 टन से अधिक दवाइयों का परिवहन किया है.

एयर इंडिया के कार्गो प्रमुख रमेश मामिडाला ने कहा, “भारत विश्व का एक बड़ा दवा निर्यातक है, और इस प्रमाणन से हमें वैश्विक स्तर पर विश्वास और विश्वसनीयता हासिल होगी. हम हर शिपमेंट की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.”

घरेलू स्तर पर दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, अहमदाबाद, इंदौर और गोवा जैसे शहरों में एयर इंडिया के GDP सर्टिफाइड स्टेशन हैं. वहीं अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क में न्यूयॉर्क, नेवार्क, शिकागो, लंदन, फ्रैंकफर्ट, पेरिस और एम्स्टर्डम जैसे बड़े गेटवे शामिल हैं.

एयर इंडिया ने इस क्षेत्र में कई तकनीकी और प्रक्रियागत सुधार किए हैं, जैसे कि तापमान नियंत्रित कंटेनरों का उपयोग, कूल डॉली की शुरुआत, थर्मल ब्लैंकेट्स, और IATA के तापमान नियंत्रण नियमों पर स्टाफ को विशेष प्रशिक्षण.

यह सर्टिफिकेशन एयर इंडिया के दवा क्षेत्र में लॉजिस्टिक्स क्षमता को नई ऊंचाई देगा, और भारत को एक प्रमुख एयर कार्गो हब बनाने की दिशा में एक अहम कदम साबित होगा.

ये भी पढ़ें: भर-भर के चीन भेज रहा अपना सामान, टैरिफ से बचने के लिए अमेरिका को ऐसा बना रहा बेवकूफ

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SpiceJet पर बड़ा संकट, बकाया वेतन न मिलने पर पायलटों का उड़ान भरने से इनकार
SpiceJet पर बड़ा संकट, बकाया वेतन न मिलने पर पायलटों का उड़ान भरने से इनकार
ग्लोबल इकोनॉमी में बजेगा भारत का डंका, IMF ने FY27 में 7% ग्रोथ का लगाया अनुमान
ग्लोबल इकोनॉमी में बजेगा भारत का डंका, IMF ने FY27 में 7% ग्रोथ का लगाया अनुमान
अंबानी बने भारत के सबसे अमीर शख्स, गौतम अदाणी से छीना नंबर-1 का ताज
अंबानी बने भारत के सबसे अमीर शख्स, गौतम अदाणी से छीना नंबर-1 का ताज
आखिर क्या करके मानेगा चीन! फिर से खरीदा 1000 टन गोल्ड, भारत पर क्या होगा असर?
आखिर क्या करके मानेगा चीन! फिर से खरीदा 1000 टन गोल्ड, भारत पर क्या होगा असर?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget