एक्सप्लोरर

Air India: इंटरनेशनल फ्लाइट में खाने के साथ परोस दिया कॉकरोच, अब हो रही जग हंसाई 

Airlines Food: यात्री का आरोप है कि उन्हें जो ऑमलेट दिया गया, उसमें कॉकरोच निकला. इसे खाने से उनके बच्चे को फूड पॉयजनिंग हो गई. उन्होंने पोस्ट में डीजीसीए और सिविल एविएशन मिनिस्टर को भी टैग किया है.

Airlines Food: एयरलाइन्स में महंगा किराया देकर सफर करने पर हम सभी उम्मीद करते हैं कि हमें बेहतर सुविधाएं दी जाएंगी. मगर, कई बार ऐसी घटनाएं हो जाती हैं, जिसके बाद हमें लगने लगता है कि पैसा बर्बाद ही गया. कुछ ऐसा ही हुआ है एक यात्री के साथ, जो कि एयर इंडिया (Air India) की फ्लाइट से दिल्ली से न्यूयॉर्क जा रहीं थीं. उनका आरोप है कि उन्हें एयरलाइन की तरफ से जो खाना परोसा गया, उसमें कॉकरोच था. यह घटना सोशल मीडिया पर आने के बाद एयर इंडिया ने यात्री से माफी मांगी है और उन्हें कार्रवाई का भरोसा भी दिया है. 

ऑमलेट खाने के बाद हो गई फूड पॉयजनिंग

दरअसल, इस इंटरनेशनल फ्लाइट में सुयशा सावंत को ऑमलेट दिया गया था. इसमें कॉकरोच निकला. इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा कि मेरे दो साल के बच्चे ने यह ऑमलेट खाया. हमें कॉकरोच के बारे में तब पता चला, जब वह इसे आधा खा चुका था. इसके बाद उसे फूड पॉयजनिंग हो गई. उन्होंने अपनी पोस्ट में इसका वीडियो और फोटो भी पोस्ट किए हैं. साथ ही एयर इंडिया, डीजीसीए (DGCA) और सिविल एविएशन मिनिस्टर के राममोहन नायडू (K Rammohan Naidu) को भी टैग किया है. 

एयर इंडिया ने मांगी माफी, कार्रवाई का दिया भरोसा  

इस घटना के सामने आते ही एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि हमें कस्टमर की चिंता है. हमने अपनी कैटरिंग सर्विस प्रोवाइडर से इस बारे जांच करने को कहा है. यह घटना 17 सितंबर को हुई. हम अपने सभी कस्टमर को लेकर सचेत रहते हैं. हम यह सुनिश्चित करेंगे कि भविष्य में ऐसी कोई घटना न हो. एयर इंडिया में खाने की सप्लाई प्रतिष्ठित संस्थानों द्वारा की जाती है, जो कि कई ग्लोबल एयरलाइन्स को खाना सप्लाई कर रहे हैं. साथ ही एयर इंडिया की तरफ से भी खाने की पर्याप्त चेकिंग की जाती है.

ये भी पढ़ें 

Vande Bharat Express: यात्रियों के लिए तरस रहीं ये वंदे भारत ट्रेन, जानिए कहां हो गई गलती 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुराना क्रेडिट कार्ड बंद करने से पहले जान लें ये बातें, नहीं तो होगा नुकसान
पुराना क्रेडिट कार्ड बंद करने से पहले जान लें ये बातें, नहीं तो होगा नुकसान
PPF, SCSS या सुकन्या: सालाना 1.5 लाख के निवेश पर कहां मिलेगा सबसे तगड़ा रिटर्न?
PPF, SCSS या सुकन्या: सालाना 1.5 लाख के निवेश पर कहां मिलेगा सबसे तगड़ा रिटर्न?
Money Transfer: गलती से हो गए किसी और के खाते में पैसे ट्रांसफर, अब क्या करें? सरकार करेगी मदद
गलती से हो गए किसी और के खाते में पैसे ट्रांसफर, अब क्या करें? सरकार करेगी मदद
AI सेक्टर में भी हाहाकार! 66% कर्मचारियों को अगले 3-6 महीने में नौकरी जाने का डर
AI सेक्टर में भी हाहाकार! 66% कर्मचारियों को अगले 3-6 महीने में नौकरी जाने का डर

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget