एक्सप्लोरर

Vande Bharat Express: यात्रियों के लिए तरस रहीं ये वंदे भारत ट्रेन, जानिए कहां हो गई गलती 

Indian Railways: भारतीय रेलवे की इस मॉडर्न और सेमी हाई स्पीड ट्रेन का किराया शताब्दी एक्सप्रेस से भी ज्यादा है. कुछ ऐसे रूट भी हैं, जहां इसे 50 फीसदी पैसेंजर भी नहीं मिल पा रहे हैं.

Indian Railways: वंदे भारत एक्सप्रेस भारत की सबसे मॉडर्न ट्रेन है. इस सेमी ऑटोमेटिक ट्रेन ने लोगों की यात्रा करने का तरीका ही बदल कर रख दिया है. नई दिल्ली से वाराणसी के बीच चली पहली वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) की सफलता ने भारतीय रेलवे को उत्साह से भर दिया और अब पूरे देश से ये ट्रेन चलाने की डिमांड उठती रहती है. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने 6 रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस को शुरू किया था. साथ ही 2047 तक देश में 4500 वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने का लक्ष्य रखा था. मगर, कुछ ऐसे रूट भी हैं, जहां वंदे भारत यात्रियों के लिए तरस रही है. ये सभी भारतीय रेलवे के लिए घाटे का सौदा साबित हो रहे हैं. 

इन वंदे भारत ट्रेनों को नहीं मिल रहे पैसेंजर 

भारतीय रेलवे के अनुसार, 12 वंदे भारत एक्सप्रेस को यात्री नहीं मिल पा रहे हैं. इनमें भुबनेश्वर से विशाखापट्टनम, टाटानगर से ब्रम्हपुर, रीवा से भोपाल, कलबुर्गी से बेंगलुरु, उदयपुर से आगरा, दुर्ग से विशाखापट्टनम, मंगलुरु से मडगांव, जोधपुर से साबरमती, हावड़ा से गया, मेरठ से लखनऊ, बहरामपुर से टाटानगर और नागपुर से सिकंदराबाद जैसे रूट शामिल हैं. इन रूट पर सीट ऑक्युपेंसी 50 फीसदी भी नहीं पहुंच पा रही है. लगभग आधी ट्रेन खाली जा रही है. कुछ रूट पर ट्रेन 10 फीसदी भी नहीं भर पा रही है. रेलवे अधिकारियों के अनुसार, वंदे भारत एक महंगी ट्रेन है. राजनीतिक दबाव में इन्हें कुछ ऐसे रूट पर भी शुरू किया गया है, जहां लोग इतना पैसा नहीं देना चाहते हैं. 

अधिकतर रूट पर पूरी भरी चल रही यह ट्रेन 

वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया शताब्दी एक्सप्रेस (Shatabdi Express) से भी ज्यादा है. यह देश की सबसे तेज चलने वाली ट्रेन है. यह इंटरसिटी ट्रेन 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है. अपनी मॉडर्न सुविधाओं के चलते यह अधिकतर रूट पर पूरी भरी चल रही है. इसे कारोबारी शहरों और धार्मिक जगहों को आपस में जोड़ने के लिए चलाया जा रहा है. अब इसका स्लीपर वर्जन (Vande Bharat Sleeper) भी लॉन्च होने वाला है. ऐसा माना जाता है कि स्लीपर न होने की वजह से भी कई रूट पर यात्री इसमें सफर नहीं करना चाहते.

कई रूट पर बढ़ाने पड़े वंदे भारत के कोच 

रेलवे डेटा के अनुसार, मुंबई से अहमदाबाद, नई दिल्ली से वाराणसी, नई दिल्ली से कटरा जैसे कई रूट पर यह 100 फीसदी ऑक्युपेंसी के साथ चल रही है. साथ ही डिमांड भी बढ़ रही है. नई दिल्ली से वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस को 16 डिब्बों के साथ शुरू किया गया था. अब इस रूट पर दो वंदे भारत एक्सप्रेस 20 कोच के साथ चलाई जा रही हैं.

ये भी पढ़ें 

Tata Motors: इंडिया में बनेगी जगुआर लैंडरोवर, टाटा मोटर्स के प्लांट का काम शुरू, हजारों जॉब पैदा होंगे 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Investment Tips: घर खरीदें या SIP करें? करोड़पति बनने का सबसे सुरक्षित रास्ता कौन सा है, कहां तेजी से बढ़ेगा आपका पैसा?
घर खरीदें या SIP करें? करोड़पति बनने का सबसे सुरक्षित रास्ता कौन सा है, कहां तेजी से बढ़ेगा आपका पैसा?
Creators Earning: क्रिएटर्स की कमाई के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंचा ये भारतीय शख्स, अब बस मिस्टर बीस्ट आगे
क्रिएटर्स की कमाई के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंचा ये भारतीय शख्स, अब बस मिस्टर बीस्ट आगे
Petrol-Diesel News: पेट्रोल-डीजल की बिक्री पर सरकार ने बदले नियम, जानें 1 जुलाई से क्या बदलेगा? टंकी फुल कराने वाले ध्यान दें
पेट्रोल-डीजल की बिक्री पर सरकार ने बदले नियम, जानें 1 जुलाई से क्या बदलेगा? टंकी फुल कराने वाले ध्यान दें
Business Idea: बिना 1 रुपए खर्च किए हर महीने कमाएं 70000, बिजनेस टायकून ने दिया आइडिया, Video देख लो
बिना 1 रुपए खर्च किए हर महीने कमाएं 70000, बिजनेस टायकून ने दिया आइडिया, Video देख लो

वीडियोज

लॉरेन्स का खूनी प्लान...टारगेट पर सलमान ?
Panna Diamond Mine| Labourer Found Diamond: रातों-रात करोड़पति बना मजदूर!
Climate Change | Global Weather Update | Janhit: मौसम की मार या प्रलय की आहट?
Weather Update | Bharat ki Baat | अलनीनो का आफत काल,मॉनसून का मायाजाल | Latest News | Breaking News
Bharat Ki Baat : चढ़ावा चोरी से UP चुनाव में किसको होगा घाटा? | Ram Mandir Theft | Pratima Mishra

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खिड़कियां खोलकर रखें. सीलिंग फैन..गर्मी से बेहाल ब्रिटेन में सरकार ने AC हटाने को क्यों कहा है?
खिड़कियां खोलकर रखें. सीलिंग फैन..गर्मी से बेहाल ब्रिटेन में सरकार ने AC हटाने को क्यों कहा है?
महाराष्ट्र TET पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट, बिहार के इस जिले से निकला मास्टरमाइंड का कनेक्शन
महाराष्ट्र TET पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट, बिहार के इस जिले से निकला मास्टरमाइंड का कनेक्शन
कोलंबो की भारत-पाकिस्तान सीक्रेट मीटिंग में क्या हुआ? विदेश मंत्रालय ने दिया ये हैरान करने वाला जवाब
कोलंबो की भारत-पाकिस्तान सीक्रेट मीटिंग में क्या हुआ? विदेश मंत्रालय ने दिया ये हैरान करने वाला जवाब
128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी, IOC ने क्वालिफिकेशन के लिए बनाया खास प्लान; भारत को मिली जगह 
128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी, IOC ने क्वालिफिकेशन के लिए बनाया खास प्लान
'मैं डर गई थी...', अक्षय खन्ना को थप्पड़ मारने वाले सीन में कांप उठे थे दीया मिर्जा के हाथ, खुद बताया किस्सा
'मैं डर गई थी...', अक्षय खन्ना को थप्पड़ मारने वाले सीन में कांप उठे थे दीया मिर्जा के हाथ, खुद बताया किस्सा
खामेनेई की अंतिम सलामी: भारत की ओर से शामिल होंगे बिहार के राज्यपाल और विदेश राज्यमंत्री
खामेनेई की अंतिम सलामी: भारत की ओर से शामिल होंगे बिहार के राज्यपाल और विदेश राज्यमंत्री
असमः ढेमाजी-जोनाई में बाढ़ से भारी तबाही, रेलवे पुल क्षतिग्रस्त, नदी में चार बहे, शाह ने लिया जायजा
असमः ढेमाजी-जोनाई में बाढ़ से भारी तबाही, रेलवे पुल क्षतिग्रस्त, नदी में चार बहे, शाह ने लिया जायजा
महाराष्ट्र सरकार ने जारी किया नया नियम, 1 से 10 तक के सभी स्कूलों में मराठी पढ़ना होगा जरुरी
महाराष्ट्र सरकार ने जारी किया नया नियम, 1 से 10 तक के सभी स्कूलों में मराठी पढ़ना होगा जरुरी
Embed widget