एक्सप्लोरर

एयर इंडिया, इंडिगो और विस्तारा ने किया अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइट्स को निलंबित करने का फैसला, जानें कब तक बंद रहेंगी

कोरोनो वायरस के असर के चलते डीजीसीए ने जो निर्देश दिए हैें उसके चलते एयर इंडिया ने अपने कई इंटरनेशनल फ्लाइट्स को निलंबित कर दिया है.

नई दिल्लीः कोरोना वायरस के असर के कारण एविएशन सेक्टर पर बेहद निगेटिव असर हो रहा है और लगातार एयरलाइंस अपनी उड़ानों को निलंबित या रद्द कर रही हैं. भारत में एयर इंडिया ने 19 मार्च से 31 मार्च तक अपनी ब्रिटेन और यूरोप को जाने वाली सेवाएं स्थगित करने का फैसला लिया है. दरअसल कोरोनो वायरस के चलते ब्रिटेन और यूरोपीय यूनियन के देशों के लिए लगाए गए ट्रैवल और वीजा बैन के असर से एयर इंडिया ने ये फैसला लिया है.

एयर इंडिया ने इस बात की जानकारी ट्वीट के जरिए दी थी और कहा था कि डीजीसीए ने कोरोना वायरस के चलते जो ट्रैवल और वीजा संबंधी पाबंदियां लगाई हैं उनको देखते हुए एयर इंडिया ने ये फैसला लिया है. एयर इंडिया इस समय यूरोप में रोम, मिलान, स्टॉकहोम, मैड्रिड, वियना, फ्रैंकफर्ट और कोपनहेगन के लिए फ्लाइट ऑपरेट करती है और इनमें से रोम, मिलान और मैड्रिड के लिए कंपनी ने फ्लाइट्स पहले से ही सस्पेंड की हुई हैं.

इंडिगो ने भी 31 मार्च तक उड़ानें स्थगित की बजट एयरलाइन इंडिगो ने भी दिल्ली-इंस्ताबुल रूट और दिल्ली-क्वालांपुर के लिए अपनी फ्लाइट्स सस्पेंड की हैं. ये फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि डीजीसीए ने मलेशिया और तुर्की के लिए कंपनियों को अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइट्स सस्पेंड करने का निर्देश दिया है. इंडिगो ने जानकारी दी है कि वो ये कदम अस्थाई तौर पर और एहतियातन ले रही है और इसके चलते ग्राहकों को जो असुविधा होगी उसको देखते हुए कंपनी अपने ग्राहकों को पैसे वापस करेगी.

इंडिगो ने पायलटों को भेजा ईमेल इंडिगो के फ्लाइट ऑपरेशन के प्रमुख अशीम मित्रा ने बृहस्पतिवार सुबह पायलटों को भेजे एक ईमेल में कहा कि विमानन क्षेत्र में आर्थिक माहौल काफी बिगड़ गया है और अगले कुछ दिनों तथा हफ्तों में सख्त कदम उठाना आवश्यक हो गया है. मित्रा ने ईमेल में कहा, ‘‘आर्थिक माहौल काफी बिगड़ गया है और कोई भी विमानन कंपनी इस गिरावट से बची नहीं है.’’

विस्तारा ने भी इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल की विस्तारा ने भी 20 मार्च से 31 मार्च तक अपनी सभी इंटरनेशनल फ्लाइट्स को टैंपरेरी तौर पर बंद करने का फैसला लिया है. कोरोना वायरस के खतरे और बेहद घटी मांग के चलते इस एयरलाइन कंपनी ने ये फैसला लिया है.

गो एयर पहले ही कर चुकी है एलान गो एयर ने मंगलवार को ही एलान कर दिया था कि कंपनी ने 17 मार्च से लेकर 15 अप्रैल तक सभी इंटरनेशनल फ्लाइट्स को निलंबित करने का फैसला लिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

100 नए शहर, स्कूल, अस्पताल और हजारों हाईवे, 10 परिवारों की दौलत मिलाकर देश में क्या-क्या बन सकता है?
100 नए शहर, स्कूल, अस्पताल और हजारों हाईवे, 10 परिवारों की दौलत मिलाकर देश में क्या-क्या बन सकता है?
देश की टॉप 500 कंपनियों में सिर्फ 9 फीमेल CEO और 25 MD, बोर्ड में भी महिलाओं की हिस्सेदारी कम
देश की टॉप 500 कंपनियों में सिर्फ 9 फीमेल CEO और 25 MD, बोर्ड में भी महिलाओं की हिस्सेदारी कम
दिन के 43 लाख कमाते हैं एन. चंद्रशेखरन, जानिए टाटा सन्स के चेयरमैन की नेट वर्थ
दिन के 43 लाख कमाते हैं एन. चंद्रशेखरन, जानिए टाटा सन्स के चेयरमैन की नेट वर्थ
सोने से सरकार को कितनी कमाई होती है? कस्टम ड्यूटी कलेक्शन से समझिए
सोने से सरकार को कितनी कमाई होती है? कस्टम ड्यूटी कलेक्शन से समझिए

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
Parliament Monsoon Session LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget