एक्सप्लोरर

AIR INDIA की फ्लाइट को लेट करवाना पड़ेगा भारीः लग सकता है 15 लाख तक जुर्माना !

नई दिल्लीः उपद्रवी यात्रियों से निबटने के लिए एय़र इंडिया प्रबंधन ने कड़े कदम उठाने का प्रस्ताव किया है. प्रस्ताव में उड़ान में देरी करने वाले यात्रियों से वित्तीय नुकसान वसूलने का भी प्रावधान किया गया है.

प्रस्ताव के तहत
  • उपद्रवी यात्रियों की वजह से उड़ान में एक घंटे की देरी पर 5 लाख रुपये, दो घंटे तक की देरी पर 10 लाख और दो घंटे से ज्यादा की देरी पर 15 लाख रुपये वसूला जाएगा.
  • हालांकि उपद्रवी यात्रियों से वसूली जाने वाली ये रकम सांकेतिक है. जुर्माने की अंतिम रकम क्या होगी, इसका फैसला कंपनी के व्यावसायिक निदेशक करेंगे.
  • ऐसी किसी भी घटना की पूरी रिपोर्ट तुरंत ही व्यावसायिक निदेशक को भेजनी होगी.
  • जब भी ऐसी कोई घटना होगी उसकी जानकारी सबसे पहले एय़रपोर्ट मैनेजर/स्टेशन मैनेजर/क्षेत्रीय निदेशक/व्यावसायिक निदेशक/ और अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक के कार्यालय को देनी होगी.
  • कंपनी का कोई भी कर्मचारी मीडिया से सीधे बातचीत नही करेगा.
  • भारतीय दंड विधान यानी आईपीसी की संबंधित धारा के तहत एफआईआर या पुलिस के पास शिकायत दर्ज करानी होगी.
  • उपद्रवी यात्रियो से निबटने के लिए कर्मचारियों को उचित प्रशिक्षण दिया जाएगा.

एय़र इंडिया अधिकारियों के मुताबिक, अब इस प्रस्ताव पर कानूनी सलाह ली जा रही है. ये जानने की कोशिश की जा रही है कि क्या इसे लागू किया जा सकता है और लागू करने में क्या-कया दिक्कत आ सकती है. एय़र इंडिया ने बीते कुछ समय की घटनाओं के मद्देनजर ही ये प्रस्ताव तैयार किया है. कंपनी का कहना है कि ऐसी घटनाओं से जहां कर्मचारियों के मनोबल पर असर पड़ता है, वहीं कंपनी को निगेटिव पब्लिसिटी झेलनी पड़ती है.

इसी महीने की 7 तारीख को तृणमूल सांसद डोला सेन पर आरोप लगा कि अपने साथ व्हीलचेयर यात्री होने के बावजूद वो आपातकालीन दरवाजे के साथ की सीट छोड़ने की तैयार नहीं हुई. जबकि नियम कहता है कि आपातकालीन दरवाजे से लगी सीट पर चलने फिरने में लाचार या बच्चों को नहीं बिठाया जा सकता है. सांसद और एयरलाइन अधिकारियों के बीच विवाद के चलने दिल्ली से कोलकाता जाने वाली उड़ान के प्रस्थान में 39 मिनट की देरी हुई.

ये घटना ठीक उसी दिन घटी जब शिवसेना सांसद रविंद्र गायकवाड पर 15 दिन तक चली उड़ान को लेकर पाबंदी हटायी गयी. गायकवाड़ ने 23 मार्च को पुणे से दिल्ली की उड़ान से उतरने से इनकार कर दिया था. आरोप है कि उन्होंने एय़रलाइन के कर्मचारी के साथ हाथापाई भी की. इसकी वजह से दिल्ली से गोवा जाने वाली उड़ान में देरी हुई. एक और घटना वाईएसआरसी सांससद मिथुन रेड्डी से जुड़ा है. उनपर आरोप है कि नवम्बर 2015 में जब देरी से आने पर उन्हें विमान में सवार होने से मान कर दिया तो उन्होंने अधिकारियों के साथ मारपीट की और संपत्ति को नुकसान पहुंचाया.

ऐसे ही वीआईपी और साधारण यात्रियों से निबटने के लिए सरकार भी भी नो फ्लाई लिस्ट बनाने की तैयारी में है. लिस्ट बन जाने के बाद उपद्रवी यात्रियों के लिए उड़ान भरने पर रोक लगा दी जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फोन से लेकर AC तक सब होगा सस्ता, Amazon दे रहा 80% तक डिस्काउंट
फोन से लेकर AC तक सब होगा सस्ता, Amazon दे रहा 80% तक डिस्काउंट
UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, जुलाई में 29.88 लाख करोड़ के हुए डिजिटल पेमेंट
UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, जुलाई में 29.88 लाख करोड़ के हुए डिजिटल पेमेंट
UPI से दो बार कट गए पैसे? जानिए कैसे वापस मिलेगा आपका फंड
UPI से दो बार कट गए पैसे? जानिए कैसे वापस मिलेगा आपका फंड
जहां थे, वहीं आ गए मस्क, अब पहले से भी हो गए गरीब, बने थे दुनिया के पहले खरबपति
जहां थे, वहीं आ गए मस्क, अब पहले से भी हो गए गरीब, बने थे दुनिया के पहले खरबपति

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget