एक्सप्लोरर

अयोध्या के लिए इन तीन शहरों से शुरू होगी डायरेक्ट फ्लाइट, एयरपोर्ट के उद्घाटन से पहले एअर इंडिया एक्सप्रेस का ऐलान

Air India Express: एअर इंडिया एक्सप्रेस ने अयोध्या के लिए तीन शहरों की फ्लाइट्स के संचालन का ऐलान किया है. हम आपको इनके शेड्यूल के बारे में जानकारी दे रहे हैं.

Air India Express Flights from Ayodhya Airport: शनिवार 30 दिसंबर का दिन अयोध्या के लिए बेहद अहम है, क्योंकि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिन में 12.15 मिनट पर अयोध्या में बने नए एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करने जा रहे हैं. अयोध्या के इस एयरपोर्ट का नाम महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अयोध्या धाम है. एयरपोर्ट के उद्घाटन से ठीक पहले एअर इंडिया एक्सप्रेस ने शुक्रवार 29 दिसंबर को को देश के तीन शहरों से अयोध्या के लिए सीधे फ्लाइट के संचालन का ऐलान किया है. एयरलाइंस ने कहा है कि बेंगलुरु और कोलकाता से अयोध्या के बीच 17 जनवरी 2024 से सीधी फ्लाइट का संचालन किया जाएगा. इसके अलावा एअर इंडिया एक्सप्रेस दिल्ली और अयोध्या के बीच 30 जनवरी से सीधी फ्लाइट का संचालन करेगी.

क्या है फ्लाइट की टाइमिंग

बेंगलुरु से अयोध्या के बीच फ्लाइट के टाइम टेबल के बारे में जानकारी देते हुए एअर इंडिया एक्सप्रेस ने बताया कि 17 जनवरी को सुबह 8.05 मिनट पर पहली फ्लाइट का संचालन होगा, जो 10.35 मिनट पर अयोध्या पहुंचेगी. वहीं अयोध्या से दिन में 3.40 मिनट पर फ्लाइट उड़ान भरकर से बेंगलुरु 6.10 मिनट पर पहुंचेगी. अयोध्या से पहली फ्लाइट 17 जनवरी को सुबह 11.05 मिनट पर उड़ान भरकर दिन में 12.50 पर कोलकाता पहुंचेगी. वहीं कोलकाता से दिन में 1.25 मिनट पर एअर इंडिया एक्सप्रेस का विमान उड़ान भरकर अयोध्या दिन में 3.10 मिनट पर पहुंचेगा.

फ्लाइट की बुकिंग हो गई है शुरू

महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अयोध्या धाम एयरपोर्ट के लिए नई फ्लाइट्स के बारे में जानकारी देते हुए एअर इंडिया के चीफ कमर्शियल ऑफिसर अंकुर गर्ग ने कहा- एअर इंडिया एक्सप्रेस की हमेशा से यह कोशिश रहती है कि वह देश के हर इलाके को फ्लाइट की सेवाओं से जोड़ सके. इसके लिए हम लगातार दिन-रात काम करते हैं. हमने अयोध्या के लिए फ्लाइट्स की मांग को देखते हुए देश के तीन प्रमुख शहरों यानी दिल्ली, कोलकाता और बेंगलुरु से सीधे फ्लाइट संचालन का फैसला किया है.

इंडिगो पहले ही कर चुकी ऐलान

आज 30 दिसंबर को पीएम मोदी अयोध्या के एयरपोर्ट का अनावरण करने जा रहे हैं. इस खास मौके पर इंडिगो की पहली फ्लाइट उड़ान भरने जा रही है. हालांकि कंपनी ने साफ किया है कि कमर्शियल फ्लाइट का संचालन 6 जनवरी 2024 से शुरू होगा. इंडिगो ने 11 जनवरी, 2024 से अहमदाबाद से अयोध्या के बीच फ्लाइट का संचालन शुरू कर देगी.

ये भी पढ़ें-

Ayodhya Airport: पीएम मोदी 30 दिसंबर को करेंगे अयोध्या एयरपोर्ट का उद्घाटन, देखें इसकी खूबसूरत तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महंगी ही रहेगी चीनी, जल्दी पेराई के बावजूद उत्पादन में भारी गिरावट
महंगी ही रहेगी चीनी, जल्दी पेराई के बावजूद उत्पादन में भारी गिरावट
RSS की मजदूर यूनियन की बैठक, सरकार से 7500 पेंशन और 30 हजार EPF की मांग
RSS की मजदूर यूनियन की बैठक, सरकार से 7500 पेंशन और 30 हजार EPF की मांग
Dhanteras Gold Coin: 24 कैरेट या 22 कैरेट, पूजा के लिए कौन सा सिक्का खरीदें?
Dhanteras 2026: सोने के सिक्के पर 999 या 916 का क्या मतलब? खरीदने से पहले समझ लें
पाकिस्तान को अब आई भारत की याद, 3780000000000 रुपये का मिला झटका
पाकिस्तान को अब आई भारत की याद, 3780000000000 रुपये का मिला झटका

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs
Bollywood News: 'कपिल शर्मा शो' में तड़के के बाद अब 'कॉफ़ी विद करण' में गॉसिप बॉम्ब फोड़ेंगे बेबो और सैफ़ (03.11.26)
Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले CM सम्राट, सीतामढ़ी से अयोध्या तक चलेगी वंदे भारत?
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले CM सम्राट, सीतामढ़ी से अयोध्या तक चलेगी वंदे भारत?
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
Explained: अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
Embed widget