एक्सप्लोरर

Air India: सबसे बड़ा विमान ऑर्डर देने के बाद Air India ने निकाली भर्ती, 470 प्लेन के लिए चाहिए 6500 पायलट!

Air India: विमानों की बड़ी डील के बाद अब एयर इंडिया को पायलट की आवश्यकता है. 470 प्लेन को चलाने के लिए 6500 पायलट भर्ती किए जा सकते हैं.

Air India: एयर इंडिया ने हाल ही में अबतक की सबसे बड़ी डील पूरी करते हुए 470 विमानों का ऑर्डर अमेरिकी फर्म बोइंग को दिया था. अब इन विमानों को चलाने के लिए कंपनी ने वैकेंसी निकाली है. 470 विमान को चलाने के लिए 6,500 पायलटों की आवश्यकता है. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, एयर इंडिया आने वाले समय में अपने बेडे में और 370 विमान जोड़ सकती है. ऐसे में कुल 840 विमान एयर इंडिया के खरीदने की संभावना है. 

टाटा ग्रुप की एयरलाइंस एयर इंडिया की ओर से बोइंग को दी गई यह किसी भी एयरलाइन द्वारा सबसे बड़ा विमान ऑर्डर है. अब इन विमानों को चलाने के लिए बड़े पैमाने पर पायलट और अन्य कर्मचारियों की भर्ती की जा सकती है. अभी एयर इंडिया के पास 1,600 पायलट हैं, जो 113 एयरक्रॉफ्ट का संचालन करते हैं. 

सब्सिडरी कंपनी के पास इतने पायलट और विमान 

PTI की रिपोर्ट के अनुसार, एयलाइंस टू सब्सिडरी एयर इंडिया एक्सप्रेस और एयर एशिया इंडिया के पास कुल 850 पायलट हैं और ये 54 प्लेन की उड़ान भरते हैं. इसके अलावा, इसकी ज्वाइंट वेंचर विस्तारा के पास 600 से ज्यादा के पायलट हैं और ये 53 एयक्रॉफ्ट का संचालन करते हैं. कुल मिलाकर देखें तो 3,000 पायलट 220 एयरक्रॉफ्ट को ऑपरेट करते हैं. 

इस एयरक्रॉफ्ट के लिए सबसे ज्यादा पायलट की होगी भ​र्ती 

रिपोर्ट के अनुसार, एयर इंडिया इन 40 A350 को 16 घंटे से ज्यादा समय तक चलने वाली उड़ानों के लिए खरीद रही है. एयरलाइन को हर विमान पर 30 पायलटों, 15 कमांडरों और 15 फर्स्ट ऑफिसर की आवश्यकता होगी, जिसका मतलब सिर्फ A350s के लिए करीब 1,200 पायलट हैं. 26 पायलट बोइंग 777 के लिए चाहिए. अगर ऐसे 10 प्लेन खरीदती है तो 260 पायलट की आवश्यकता होगी. 20 बोइंग 787 के लिए 400 पायलट की आवश्यकता होगी. 

रिपोर्ट में कहा गया है कि 30 बड़े आकार के बोइंग विमानों को शामिल करने के लिए कुल 660 पायलटों की जरूरत होगी. एवरेज में प्रत्येक संकरे आकार के विमान, चाहे वह एयरबस A320 परिवार हो या बोइंग 737 मैक्स को 12 पायलटों की आवश्यकता होती है, जिसका मतलब है कि बेड़े में ऐसे 400 विमानों को अपने संचालन के लिए कम से कम 4,800 पायलटों की आवश्यकता होगी. 

ये भी पढ़ें

एयर इंडिया खरीदेगी 370 और विमान! इंडिगो सहित बाकी एयरलाइंस भी दे सकती हैं 1200 विमानों के ऑर्डर - CAPA

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bank Of Baroda: BOB डाटा लीक मामले का ग्राहकों पर पड़ेगा असर, बैंक ने क्या कहा?
BOB डाटा लीक मामले का ग्राहकों पर पड़ेगा असर, बैंक ने क्या कहा?
पश्चिम बंगाल: बकाया DA और 7वें वेतन आयोग पर बड़ा ऐलान
West Bengal: बकाया DA और 7वें वेतन आयोग पर बड़ा ऐलान
LPG Price: 1 अगस्त से बदलेंगे गैस सिलेंडर के दाम, जानें महंगा होगा या सस्ता?
1 अगस्त से बदलेंगे गैस सिलेंडर के दाम, जानें महंगा होगा या सस्ता?
पर्सनल लोन से पहले इंटरेस्ट कैलकुलेटर का इस्तेमाल करना क्यों जरूरी है?
पर्सनल लोन से पहले इंटरेस्ट कैलकुलेटर का इस्तेमाल करना क्यों जरूरी है?

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
CJP से किया वादा तोड़ा? सरकार के इस कदम पर भड़के आशुतोष रांका
CJP से किया वादा तोड़ा? सरकार के इस कदम पर भड़के आशुतोष रांका
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
Embed widget