एक्सप्लोरर

Air India की छात्रों को बंपर खुशखबरी, हवाई किरायों पर भारी छूट, एक्स्ट्रा बैगेज के साथ और भी बहुत कुछ

Air India Fare: एयर इंडिया ने एक प्रेस रिलीज में भी इस बात की जानकारी दी है और अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी इसके बारे में बताया है. अगर आप भी छात्र हैं तो इन ऑफर का फायदा ले सकते हैं.

Air India Fare: टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन एयर इंडिया ने देश के छात्रों के लिए शानदार ऑफर निकाले हैं. इसके तहत 12 साल से ऊपर की उम्र के सभी छात्रों को एयर इंडिया की सभी फ्लाइट में बेस फेयर पर 10 फीसदी तक की छूट मिलेगी, 10 किलोग्राम एक्स्ट्रा बैगेज के साथ कई अन्य बेनेफिट भी मिलने वाले हैं. इतना ही नहीं ये केवल डॉमिस्टिक फ्लाइट्स के लिए ही नहीं इंटरनेशनल फ्लाइट्स के सफर पर भी लागू होगा. इस तरह कुल मिलाकर छात्रों को एयर इंडिया के फ्लाइट बुकिंग्स पर 25 फीसदी तक की जबरदस्त छूट मिल सकती है.

इकोनॉमी, प्रीमियम इकोनॉमी और बिजनेस क्लास पर भी मिलेगी छूट

ये डिस्काउंट सभी तरह के फेयर पर लागू होते हैं और इसमें घरेलू और विदेशी उड़ानों की इकोनॉमी, प्रीमियम इकोनॉमी और बिजनेस क्लास की सभी सीटों पर छूट वाला ऑफर मिलेगा. घरेलू सफर में ये छूट लेने के लिए स्टूडेंट को कम से कम 12 साल का होना जरूरी है और इंटरनेशनल ट्रैवल में ये छूट 12 साल से 30 साल की आयु वाले स्टूडेंट्स के लिए लागू होगी. 

कैसे ले सकते हैं छात्र इस छूट का फायदा

डिस्काउंट का फायदा लेने के लिए स्टूडेंट्स को एक वैलिड आईडी कार्ड, स्टूडेंट वीजा या स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी से एक्सपेंक्टेंस लेटर या स्वीकारोक्ति पत्र की जरूरत होगी जो किसी स्टेट या सेंट्रल एजूकेशन बोर्ड से मान्यता हासिल हो. इसके अलावा छात्रों को ये छूट तभी मिलेगी जब वो कम से कम एक साल के पूरे अकेडमिक ईयर के लिए एनरोल कराए हुए होंगे.

स्टूडेंट्स को ये छूट हासिल करने के लिए उनको एयर इंडिया के डायरेक्ट चैनल्स जैसे कि उनकी वेबसाइट, मोबाइल ऐप या किसी संपर्क सेंटर से ही टिकट बुक कराना जरूरी है.

अपने एक्स पोस्ट में एयर इंडिया ने लिखा है कि फ्लाइट बुकिंग्स पर 25 फीसदी तक की छूट, 10 किलो का एक्स्ट्रा बैगेज अलाउंस और एक बार के लिए मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलवाने का ऑफर खास तौर से छात्रों के लिए निकाला जा रहा है. इसके लिए http://airindia.com पर जाकर या एयर इंडिया के एप पर जाकर टिकट बुक कराए जा सकते हैं.

एयरलाइंस लॉयल्टी प्रोग्राम में भी पाएं बड़ी छूट

छात्र खुद को एयरलाइंस लॉयल्टी प्रोग्राम यानी 'महाराजा क्लब'में भी एनरोल करा सकते हैं और हर एक उड़ान पर रिवॉर्ड पॉइंट्स जीत सकते हैं. इन रिवॉर्ड पॉइंट्स क कॉम्पलिटमेंट्री टिकट या अन्य अपग्रेड्स के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. 

ये भी पढ़ें

Stock Market Closing: खराब ग्लोबल संकेतों का असर, सेंसेक्स 964 अंक टूटकर बंद, निफ्टी 24,000 के नीचे फिसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10, 20 और 50 रुपए के नोट नहीं मिलेंगे, हुई किल्लत? RBI ने क्या बताया
10, 20 और 50 रुपए के नोट नहीं मिलेंगे, हुई किल्लत? RBI ने क्या बताया
आज बुक कराना है 14.2 किलो वाला सिलेंडर? पहले चेक कर लें रेट
आज बुक कराना है 14.2 किलो वाला सिलेंडर? पहले चेक कर लें रेट
धनतेरस के दिन बंद रहेंगे बैंक? जानें दिवाली की छुट्टी पर बैंक का क्या अपडेट
धनतेरस के दिन बंद रहेंगे बैंक? जानें दिवाली की छुट्टी पर बैंक का क्या अपडेट
बड़ी खबर! ग्लोबल मार्केट में 8% फिसला कच्चा तेल, 104 डॉलर के करीब ब्रेंट क्रूड
बड़ी खबर! ग्लोबल मार्केट में 8% फिसला कच्चा तेल, 104 डॉलर के करीब ब्रेंट क्रूड

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US का ईरान के केशम द्वीप पर घातक अटैक, मिडटर्म इलेक्शन के बीच बरसाईं मिसाइलें, सीजफायर टूटा
US का ईरान पर घातक हमला, मिडटर्म इलेक्शन के बीच बरसाईं मिसाइलें, सीजफायर टूटा
अमित शाह से मुलाकात के बाद NCP में खुलकर सामने आई नाराजगी, पार्थ पवार के इस कदम से नाखुश नेता
अमित शाह से मुलाकात के बाद NCP में खुलकर सामने आई नाराजगी, पार्थ पवार के इस कदम से नाखुश नेता
'हमारे यहां उपदेश देने वाले जज', अब न्यायपालिका पर क्यों भड़क गए सौरव दास, जानें मामला
'हमारे यहां उपदेश देने वाले जज', अब न्यायपालिका पर क्यों भड़क गए सौरव दास, जानें मामला
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
'CJP वाला पार्टी...', अरुणाचल के गृहमंत्री की बात सुनते ही चिल्लाने लगे Gen-Z, लगे CJP-CJP के नारे, वीडियो वारयल
'CJP वाला पार्टी...', अरुणाचल के गृहमंत्री की बात सुनते ही चिल्लाने लगे Gen-Z, लगे CJP-CJP के नारे, वीडियो वारयल
बिहार MLC विवाद में चिराग पासवान का सेफ हैंड! BJP के फैसले पर उठाए सवाल
बिहार MLC विवाद में चिराग पासवान का सेफ हैंड! BJP के फैसले पर उठाए सवाल
Sony FX5 Camera Launch : बिना फ्रेम काटे मिलेगा ज्यादा व्यू! Sony FX5 में आया Open Gate फीचर
बिना फ्रेम काटे मिलेगा ज्यादा व्यू! Sony FX5 में आया Open Gate फीचर
Embed widget