एक्सप्लोरर

Air Fare: हवाई किराये में बड़ी गिरावट, अब सिर्फ इतने रुपये में दिल्‍ली से मुंबई का टिकट 

Air Fare: हवाई किराये में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. यह गिरावट हवाई किराये के रिकॉर्ड स्‍तर पर पहुंचने के बाद हुई है. वहीं कुछ अन्‍य रूटों पर भी हवाई टिकट में कमी आई है. 

Air Fare Price Drop: हवाई किराये में पिछले कुछ समय से गिरावट देखने को मिल रही है. ऐसे में संभावना है कि घरेलू उड़ानों पर किराया और सस्‍ता हो सकता है. दक्षिण-पश्चिमी मानसूनी हवाओं ने कम हवाई यात्रा के मौसम की शुरुआत का संकेत दिया है. हालांकि भारत के घरेलू यात्री यातायात में बहुत ज्‍यादा गिरावट नहीं हुई है और अभी भी 4 लाख से ज्‍यादा हैं, लेकिन मांग आपूर्ति में बदलाव होने की उम्‍मीद है. 

इतना कम हुआ दिल्‍ली से मुंबई के बीच किराया 

दिल्‍ली से मुंबई तक हवाई सफर के लिए हवाई किराये में कमी आई है. मई के अंतिम सप्‍ताह और जून की शुरुआत में दिल्‍ली से मुंबई के बीच सबसे सस्‍ता किराया 19000 रुपये से शुरू था, जो एकतरफा और नॉन स्‍टॉप उड़ान के लिए था. वहीं दिल्‍ली से दुबई के लिए किराया 14 हजार रुपये थे. नागरिक उड्डयन मंत्रालय के हस्‍तक्षेप के बाद उस मार्ग पर किराया घटकर 18,000 रुपये और एक सप्‍ताह के बाद किराया घटकर 14,000 रुपये हो गया था. वहीं गुरुवार को दिल्ली-मुंबई के सबसे सस्ते टिकट की कीमत 4,500 रुपये थी. 

अन्‍य जगहों के लिए भी सस्‍ता किराया 

दिल्‍ली से मुंबई के अलावा अन्‍य जगहों का किराया भी घटा है. मुंबई से कोच्चि के लिए नॉन स्‍टॉप 24 घंटे से पहले टिकट बुक करने पर किराया 4000 रुपये है. पिछले महीने इस रूट पर सबसे सस्‍ता किराया 20 हजार रुपये था. 

मई के दौरान रिकॉर्ड स्‍तर पर पहुंचा हवाई किराया 

मई की शुरुआत में गो फर्स्‍ट से उड़ानें निलंबित करने के बाद मंत्रालय की ओर से सभी एयरलाइंस को उड़ानें बढ़ाने की मंजूरी दी गई थी. एयरलाइन को हर सप्‍ताह में 1,538 उड़ानें संचालित करने की अनुमति दी गई थी. इसके बाद कुछ घरेलू मार्गों पर हवाई किराया तेजी से बढ़ा और यह मई के आखिरी सप्‍ताह और जून की शुरुआत में रिकॉर्ड स्‍तर पर पहुंच गए. 

इस रूट पर सबसे ज्‍यादा बढ़ा किराया 

लेह और श्रीनगर की उड़ानो पर हवाई किराया मई और जून के दौरान सबसे ज्‍यादा बढ़ा था. नॉन स्‍टॉप उड़ान पर सबसे सस्‍ता दिल्‍ली से लेह के लिए मौजूदा समय में किराया 15 हजार रुपये है, पिछले महीने ये 23 हजार रुपये थी. 

ये भी पढ़ें 

Mutual Funds Stocks: सेबी की बोर्ड बैठक में टला म्यूचुअल फंड के फीस पर फैसला, तो 15 फीसदी तक दौड़े एएमसी स्टॉक्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

50 की उम्र में है रिटायरमेंट का प्लान, 10 करोड़ जुटाने के लिए कितनी SIP जरूरी?
50 की उम्र में है रिटायरमेंट का प्लान, 10 करोड़ जुटाने के लिए कितनी SIP जरूरी?
UPI पेमेंट पर किसकी जेब से जाता है पैसा? समझिए MDR चार्ज का पूरा खेल
UPI पेमेंट पर किसकी जेब से जाता है पैसा? समझिए MDR चार्ज का पूरा खेल
मेट्रो शहरों से दूर छिपी प्रतिभाओं को मिलेगा मौका, अदाणी ग्रुप की 'वंदे भारतम्' पहल शुरू
मेट्रो शहरों से दूर छिपी प्रतिभाओं को मिलेगा मौका, अदाणी ग्रुप की 'वंदे भारतम्' पहल शुरू
गांव में करना चाहते हैं अपना बिजनेस, सरकार से कैसे मिल सकती है मदद?
गांव में करना चाहते हैं अपना बिजनेस, सरकार से कैसे मिल सकती है मदद?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
Foreign Woman Dance Viral Video : विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
Embed widget