एक्सप्लोरर

Credit Card: ICICI, BoB के बाद इस बैंक के क्रेडिट कार्ड से रेंट पेमेंट करना हुआ महंगा, देना होगा एक्स्ट्रा चार्ज

Credit Card: पिछले कुछ महीनों में कई बैंकों ने अपने क्रेडिट कार्डहोल्डर्स को झटका देते हुए रेंट पेमेंट पर एक्स्ट्रा चार्ज वसूलने का फैसला लिया है. अब इस लिस्ट में एक और बैंक का नाम जुड़ गया है.

Credit Card Charges: भारत में बैंकिंग सिस्टम में कई बड़े बदलाव आए हैं. इसके साथ ही देश में क्रेडिट कार्ड यूजर्स (Credit Card Users) की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है. आजकल लोग यूटिलिटी बिल (Utility Bill) पेमेंट से लेकर रेंट, होटल के बिल आदि सभी तरह के पेमेंट के लिए क्रेडिट कार्ड (Credit Card) का इस्तेमाल करते हैं. क्रेडिट कार्ड कंपनी अपने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कई तरह के कैशबैक ऑफर्स भी देते हैं .क्रेड (CRED), पेजैप (Payzapp), पेटीएम (Paytm) आदि जैसे कई प्लेटफॉर्म के जरिए आप आसानी से क्रेडिट कार्ड के जरिए रेंट पेमेंट कर सकते हैं. अगर आप भी अक्सर क्रेडिट कार्ड से अपना रेट अदा करते हैं तो यह खबर आपके काम की है.

एसबीआई कार्ड (SBI Card), बैंक ऑफ बड़ौदा और आईसीआईसीआई बैंक के बाद एक और बैंक ने अपने क्रेडिट कार्ड के जरिए रेंट पेमेंट करने पर एक्स्ट्रा चार्ज वसूलने का फैसला किया है. यह बैंक है आईडीएफसी फर्स्ट बैंक  (IDFC First Bank). अगर आप आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के क्रेडिट कार्ड से रेंट पेमेंट करते हैं तो आपको रेंट देने पर 1 फीसदी शुल्क देना होगा. यह नियम 3 मार्च, 2023 से लागू हो जाएगा.

अबतक क्रेडिट कार्ड कंपनी कौन से चार्ज वसूलती थी?

आपको बता दें कि अभी तक आईडीएफसी फर्स्ट बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए रेंट पेमेंट करने पर किसी तरह का चार्ज नहीं वसूल रही थी. इसके कारण बैंक के क्रेडिट कार्ड होल्डर्स पेटीएम, फोनपे, नो ब्रोकर, पेजैप, रेड जिराफ आदि जैसे कई प्लेटफॉर्म के जरिए आसानी से क्रेडिट कार्ड यूज करके अपना रेंट पेमेंट कर रहे थे. मगर ध्यान देने वाली बात ये है कि इन सभी प्लेटफॉर्म पर आपको अलग से सुविधा शुल्क (Convenience Fees) जरूर वसूलते हैं. 

यह बैंक भी ले रहे हैं रेंट पेमेंट पर चार्ज

ध्यान देने वाली बात ये है कि आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के अलावा कई और बैंक है जो अपने क्रेडिट कार्ड होल्डर्स से रेंट पेमेंट करने पर अलग से चार्ज वसूलते हैं. इसमें आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई और बैंक ऑफ बड़ौदा का नाम शामिल है. बैंक ऑफ बड़ौदा ने यह नियम 1 फरवरी, 2023 से लागू किया है. 

ये भी पढ़ें-

Gratuity Rules: क्या किसी कंपनी में 5 साल नौकरी किए बिना भी मिल सकती है ग्रेच्युटी? जानें इससे जुड़ा जरूरी नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वक्त पर भरा ITR, तब भी क्यों मिल सकता है आयकर का नोटिस?
वक्त पर भरा ITR, तब भी क्यों मिल सकता है आयकर का नोटिस?
विमल इलायची के Ad के लिए कितने रुपए चार्ज करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?
विमल इलायची के Ad के लिए कितने रुपए चार्ज करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?
कितना बड़ा है विमल का कारोबार, जिसका एड करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?
Vimal: कितना बड़ा है विमल का कारोबार, जिसका एड करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?
रसोई गैस पर सरकार का बड़ा फैसला, कंपनियों के लिए कोटा तय
LPG: रसोई गैस पर सरकार का बड़ा फैसला, कंपनियों के लिए कोटा तय

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget