एक्सप्लोरर

आदित्य पुरी ने HDFC बैंक के 842 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, हिस्सेदारी घटकर 0.01 फीसदी पर आई

HDFC बैंक के एमडी आदित्य पुरी ने बैंक के शेयरों की बिक्री की है और ये 842.87 करोड़ रुपये की बताई जा रही है. इसके बाद एचडीएफसी बैंक में उनकी हिस्सेदारी घटकर 0.01 फीसदी रह गई है.

मुंबईः प्राइवेट सेक्टर के अग्रणी बैंक एचडीएफसी बैंक के मुख्य कार्यकारी और मैनेजिंग डायरेक्टर आदित्य पुरी ने बैंक के 74 लाख से ज्यादा शेयर पिछले हफ्ते 842.87 करोड़ रुपये में बेच दिये हैं. शेयर बाजार को दी जानकारी के मुताबिक शेयरों की बिक्री 21-23 जुलाई के बीच की गई और इसके बाद पुरी की एचडीएफसी बैंक में हिस्सेदारी 0.14 फीसदी से घटकर सिर्फ 0.01 फीसदी रह गई है.

पुरी ने अक्टूबर में रिटायरमेंट से पहले बेचे शेयर यह बिक्री पुरी के बैंक से रिटायर होने के कुछ महीनों पहले की गई. पुरी का कार्यकाल अक्टूबर में खत्म होने वाला है. उनके कार्यकाल में एचडीएफसी बैंक संपत्ति के लिहाज से निजी क्षेत्र का सबसे बड़ा और सभी बैंकों में दूसरा बड़ा बैंक बन गया.

HDFC बैंक के 74.20 लाख शेयर बेचे आदित्य पुरी ने एचडीएफसी बैंक के 77.96 लाख शेयरों में से 74.20 लाख शेयर बेच दिये और अब पुरी के पास बैंक के 3.76 लाख शेयर बचे हैं. शेयर बाजार के पिछले हफ्ते के कारोबारी दिवस के बंद भाव के मुताबिक बचे हुए शेयरों की कीमत 42 करोड़ रुपये है. बैंक के एक प्रवक्ता ने बताया कि पुरी को ये शेयर अलग-अलग समय पर दिए गए थे और ये शेयरों के अंकित मूल्य पर उन्हें जारी नहीं किए गए थे. उन्होंने कहा, ‘‘जितना बताया जा रहा है, पुरी द्वारा अर्जित किया गया शुद्ध मूल्य उतना नहीं है. इसमें शेयरों के अधिग्रहण की लागत और लेनदेन पर दिए गए टैक्स को भी समायोजित करना होगा.’’

2019-20 में पुरी रहे सबसे अमीर बैंकर पुरी वित्त वर्ष 2019-20 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले भारतीय बैंकर के रूप में उभरे थे और उनका कुल वेतन 20 फीसदी बढ़ोतरी के साथ 18.92 करोड़ रुपये था. उन्होंने वर्ष के दौरान 161.56 करोड़ रुपये की अतिरिक्त कमाई भी की. वहीं 2018- 19 में उन्होंने शेयर विकल्प का लाभ उठाते हुये 42.20 करोड़ रुपये हासिल किये.

हाल में एचडीएफसी बैंक के शेयर में दिखी तेज बढ़त एचडीएफसी बैंक का शेयर मूल्य कोविड-19 के दौरान 24 मार्च को 765 रुपये का निचला स्तर छूने के बाद से 46 फीसदी चढ़ चुका है. बीते शुक्रवार को बीएसई में बैंक का शेयर मूल्य 1,118.80 रुपये प्रति शेयर रहा था. जानकारी के मुताबिक कर्मचारी शेयर स्वामित्व योजना के तहत 2019- 20 में पुरी को बैंक के 6.82 लाख शेयर दिये गये थे. उन्होंने बैंक की सब्सिडियरी एचडीबी फाइनेंशियल सविर्सिज में 2019- 20 के दौरान 200 करोड़ रुपये के शेयर बेच दिये थे.

अक्टूबर में रिटायर होंगे पुरी पुरी अक्टूबर में 70 साल की आयु होने पर बैंक से सेवानिवृत हो जायेंगे. इंडसइंड बैंक के रोमेश सोब्ती के बाद वह दूसरे मुख्य कार्यकारी अधिकारी होंगे जो इस साल सेवानिवृत होंगे.

ये भी पढ़ें

बैंक ऑफ बड़ौदा में अब घर बैठे खुल जाएगा खाता, जानें 'इंस्टा क्लिक सेविंग अकाउंट' के बारे में

SBI की OTP आधारित कैश निकासी है ज्यादा सुरक्षित, जानें कैसे करें इसका इस्तेमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पानी से भी सस्ता पेट्रोल, दुनिया के सबसे सस्ते तेल वाले देशों की लिस्ट आई सामने, पहले नंबर पर कौन?
पानी से भी सस्ता पेट्रोल, दुनिया के सबसे सस्ते तेल वाले देशों की लिस्ट आई सामने, पहले नंबर पर कौन?
Diesel Blending: एथेनॉल की तरह डीजल में बायोडीजल का मिश्रण शुरू, पंपों पर हो रही बिक्री, जानें कितने परसेंट है मिलावट?
एथेनॉल की तरह डीजल में बायोडीजल का मिश्रण शुरू, पंपों पर हो रही बिक्री, जानें कितने परसेंट है मिलावट?
Chaayos समेत 41 रेस्टोरेंट्स को भरना पड़ा 50 हजार जुर्माना, जानें आपसे कोई सर्विस चार्ज लें तो कहां करें शिकायत?
Chaayos समेत 41 रेस्टोरेंट्स को भरना पड़ा 50 हजार जुर्माना, जानें आपसे कोई सर्विस चार्ज लें तो कहां करें शिकायत?
बड़ी खबर: बंद होंगे 11 करोड़ टीवी, 4 से 6 गुना बढ़ेगा केबल और DTH का मंथली चार्ज? सरकार का आया बयान
बड़ी खबर: बंद होंगे 11 करोड़ टीवी, 4 से 6 गुना बढ़ेगा केबल और DTH का मंथली चार्ज? सरकार का आया बयान

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? CJP के प्रदर्शन के बीच गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे शिक्षा मंत्री
क्या धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? CJP के प्रदर्शन के बीच गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे शिक्षा मंत्री
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
How Long Does Cooking Oil Last: क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
Embed widget