एक्सप्लोरर

Aditya Birla AMC IPO खुला, निवेश करने से पहले जानें ये खास बातें

आदित्य बिड़ला सन लाइफ एएमसी का तीन दिवसीय आईपीओ अब से कुछ देर पहले सदस्यता के लिए खुल गया है.

आदित्य बिड़ला सन लाइफ एएमसी का तीन दिवसीय आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) आज 9 बजे से सदस्यता के लिए खुल गया है. कंपनी ने पिछले हफ्ते एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की घोषणा की थी कि आईपीओ तीन दिन के लिए यानि की 1 अक्टूबर तक खुला रहेगा. कंपनी ने 2,768 करोड़ रुपये से अधिक की शुरुआती शेयर बिक्री के लिए प्रति शेयर 695-712 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है.

आदित्य बिड़ला सन लाइफ एएमसी ने बीते दिन कहा कि उसने अपनी शुरुआती शेयर बिक्री से पहले एंकर निवेशकों से 789 करोड़ रुपये जमा किए हैं. यह बिक्री के लिए एक प्रस्ताव है, जिसमें दो प्रमोटर- आदित्य बिड़ला कैपिटल और सन लाइफ (इंडिया) एएमसी इन्वेस्टमेंट्स-परिसंपत्ति प्रबंधन फर्म में अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

शेयरों की लगेगी बोली

आईपीओ के तहत 3 करोड़ 88 लाख 80 हजार इक्विटी शेयरों तक की बोली लगाई जानी है. जानकारी के मुताबिक, आदित्य बिड़ला कैपिटल इसमें 28 लाख 50 हजार 880 शेयरों की बिक्री करेगी. वहीं, सन लाइफ इंडिया आदित्य बिड़ला में अपने हिस्से के 3 करोड़ 60 लाख 29 हजार 120 शेयरों की बिक्री करेगी.

आईपीओ में 20 शेयरों के लॉट में बोली लगाई जा सकती है. एक लॉट में 14 हजार 240 रुपये निवेश किए जा सकते हैं. वहीं, रिटले निवेशक अधिकतम 20 लॉट के लिए बोली को लगा सकेंगे.

अलॉटमेंट

कंपनी ने बताया, शेयरों का अलॉटमेंट 6 अक्टूबर को होगा. वहीं जिन निवेशकों को शेयर नहीं मिल सकेगा उन्हें उनका पैसा 7 अक्टूबर को वापस मिल जाएगा. सफल निवेशकों के डीमैट अकाउंट में शेयर क्रेडिट 8 अक्टूबर तक हो जाएंगे.

क्या कहते एक्सपर्ट्स

आदित्य बिड़ला सन लाइफ एमसी के शेयर ग्रे मार्केट में 757-772 के दाम पर ट्रेड कर रहे हैं. ये आईपीओ के इश्यू प्राइस से 6.3 से 8.4 प्रतिशत प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं. हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि इसका GMP पूरी तरह इस पर निर्भर करता है कि इसके इश्यू का सब्सक्रिप्शन कैसा होता है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक ये, 100 प्रतिशत ऑफर फॉर सेल है जिसकी वजह से सब्सक्रिप्शन प्रभावित हो सकता है.

यह भी पढ़ें.

Cheque Book Invalid: OBC, UBI और इलाहाबाद बैंक की चेक बुक 1 अक्टूबर से नहीं होगी मान्य, नई के लिए करना होगा अप्लाई

Link PAN number with LIC Policy: जीवन बीमा पॉलिसी को पैन कार्ड से इस तरह करें लिंक, जानें पूरा प्रोसेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Rate Today: 14.2 किलो वाले गैस सिलेंडर का आज क्या चल रहा भाव? चेक करें दिल्ली से पटना तक के रेट
14.2 किलो वाले गैस सिलेंडर का आज क्या चल रहा भाव? चेक करें दिल्ली से पटना तक के रेट
Petrol-Diesel Rate: ट्रंप की धमकी से क्रूड ऑयल में उबाल, क्या अब पेट्रोल-डीजल के बढ़ेंगे रेट? जानें आज कीमत
ट्रंप की धमकी से क्रूड ऑयल में उबाल, क्या अब पेट्रोल-डीजल के बढ़ेंगे रेट? जानें आज कीमत
Train Food: ट्रेन में सबसे ज्यादा कौनसा फूड ऑर्डर करते हैं लोग? Swiggy ने बताया, लिस्ट में शामिल हैं ये 5 चीजें
ट्रेन में सबसे ज्यादा कौनसा फूड ऑर्डर करते हैं लोग? Swiggy ने बताया, लिस्ट में शामिल हैं ये 5 चीजें
Household Income: देश के इस शहर में है सबसे रईस लोग! घरेलू इनकम के मामले में तोड़े सारे रिकॉर्ड, मुंबई-दिल्ली सब पीछे छूटे
देश के इस शहर में है सबसे रईस लोग! घरेलू इनकम के मामले में तोड़े सारे रिकॉर्ड, मुंबई-दिल्ली सब पीछे छूटे

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
Welcome To The Jungle BO Day 13: बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget